फटी रह गई लोगों की आंखें जब किसान के पुराने घर से एक के बाद एक निकले दो दर्जन से ज्यादा “किंग कोबरा”!
रक्सौल।(vor desk )। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के एक किसान के घर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां दो दर्जन से ज्यादा किंग कोबरा और उसके अंडे निकले।
आम तौर पर किसी के घर में अगर एक सांप निकल आए तो फिर दहशत में वह पूरी रात सो नहीं पाता, लेकिन पूर्वी चंपारण जिला के रक्सौल प्रखंड के भेलाही पंचायत स्थित मुशहरवा गावँ स्थित एक किसान के घर में करीब दो दर्जन किंग कोबरा सांप और उसके अंडे निकले। किसान के घर से किंग कोबरा और उसके अंडे निकलने से गांव में सनसनी फैल गई। वहीं किसान इस बात से हैरान है कि आखिर इतने सांप घर से कैसे निकल रहे हैं? हालांकि, सपेरों ने किसान के मकान से किंग कोबरा और अंडों को रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोडने की कवायद में रहे।
दरअसल, यह मामला ग्राम पंचायत राज भेलाही के ग्राम मुशहरवा के वार्ड 04 का है। इसी गांव में रहने वाले किसान शम्भू साह के घर में सोमव...









