सबका साथ -सबका विकास के मूलमंत्र के साथ विकास हमारी प्राथमिकता:प्रमोद सिन्हा
रक्सौल।(vor desk )। विधायक प्रमोद सिन्हा ने कहा कि मैं विधायक नहीं आपका भाई - भतीजा- साथी हूँ।हम आप लोगों के हमेशा से साथ रहा हूँ और रहूंगा।उक्त बातें उन्होंने जनता दल यू के आदिवासी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ रविवार को नव वर्ष के अवसर पर एक बैठक के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि मैं सभी जाति,धर्म व बर्ग के लोगों को साथ ले कर चलने में विश्वास रखता हूँ।पीएम नरेंद्र मोदी के सबका साथ ,सबका विश्वास के मूल मंत्र का अनुसरण करते हुए विकास कार्यों को धरातल पर उतारना मेरी प्रथमिकता होगी।
।इस क्रम में सभी का स्वागत किया गया।वहीं, प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राज किशोर ठाकुर,जिला प्रवक्ता कुनाल पटेल ,जिला महासचिव चितरंजन शर्मा,जिला उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा,रक्सौल के नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार,प्रखण्ड अध्यक्ष विनोद ठाकुर, शिक्षक प्रकोष्ठ के निरंजन शर्मा ,बीजेपी विकास एसटी मोर्चा के प्रदेश का...









