Monday, June 29

रक्सौल आसपास

कोविड से जंग जीत ‘कोविन’में जुटे डॉ0 अमित,स्वास्थ्य प्रबन्धक आशिष व जीएनएम हरिनन्दन बने प्रेरणास्रोत!

कोविड से जंग जीत ‘कोविन’में जुटे डॉ0 अमित,स्वास्थ्य प्रबन्धक आशिष व जीएनएम हरिनन्दन बने प्रेरणास्रोत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
टिका लेने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को कॉल करते स्वास्थ्य प्रबन्धक आशिष रक्सौल।(vor desk )।'कोविन' के लिए जंग में रक्सौल पीएचसी के चिकित्सक व हेल्थवर्कर बढ़।चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।उन्होंने पहले दिन टीका भी लिया, दूसरों को प्रोत्साहित भी किया । इसी कारण रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ0 अमित जायसवाल, स्वास्थ्य प्रबन्धक आशिष कुमार व जीएनएम हरिनन्दन शर्मा रोल मॉडल बन गए हैं।ये 'कोरोना योद्धा ' लॉक डाउन में सेवा देते हुए खुद भी पॉजिटिव हुए थे।कोरोना से जंग जितने के बाद अब वे 'कोविन' के लिए दूसरों को लगातार प्रेरित कर रहे हैं।इन्होंने शनिवार को टिका लिया था।अब वे पूरी तरह फिट हैं।और सोमवार को ऑन ड्यूटी भी रहे।इधर,टिका लेने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने लगातार ड्यूटी जारी रखी है।उन्होंने vor team के साथ कुछ यूं अपने अनुभव व उद्गगार बयाँ किया है: डॉ0 अमित जायसवाल डॉ0 अमित...
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने बांटे जरूरत मंदो के बीच ऊनी कंबल!

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने बांटे जरूरत मंदो के बीच ऊनी कंबल!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk )।शहर के रामजी चौक के समीप स्थित पंचायती मारवाड़ी मंदिर के प्रांगण में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के द्वारा संस्था के अध्यक्ष वीणा गोयल, सचिव सोनू काबरा के संयुक्त अध्यक्षता में सैकड़ों लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इसकी जानकारी देते हुए संस्था की अध्यक्षा वीणा गोयल ने कहा कि संस्था मानवता की सेवा के लिए सदैव आगे रहती है।हर साल की तरह इस साल भी सैकड़ों असहाय, विवश लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अगामी 26 जनवरी को प्राइवेट स्कूलों के 100 शिक्षको के बीच भी कंबल का वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। मौके पर संस्था की सदस्या शिखा रंजन, खुशबू कुमारी,खुशबू भरतिया, सुनिता साह सहित अन्य मौजूद थी। ...
31 जनवरी तक चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा, डॉ0 एसके सिंह ने  प्रचार वाहन को हरी झड़ी दिखा कर किया रवाना!

31 जनवरी तक चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा, डॉ0 एसके सिंह ने प्रचार वाहन को हरी झड़ी दिखा कर किया रवाना!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह अनुमंडलीय उपाधीक्षक डॉ. एस के सिंह ने मंगलवार को जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े के तहत रक्सौल प्राथमिक केंद्र परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा 14 जनवरी 2021 से से शुरू है।जो 31 जनवरी 2021 तक चलेगा। इस रथ के माध्यम से आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी की थीम पर परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। पोस्टर एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से परिवार नियोजन के उपाय के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर,डॉ अमित जायसवाल, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक आशीष कुमार, केयर के बीएम प्रियरंजन कुमार आदि उपस्थित रहे।(रिपोर्ट:राकेश कुमार ) ...
रक्सौल पीएचसी में उप स्वास्थ्य केंद्र के एएनएम को टेलीमेडिसिन का दिया गया प्रशिक्षण

रक्सौल पीएचसी में उप स्वास्थ्य केंद्र के एएनएम को टेलीमेडिसिन का दिया गया प्रशिक्षण

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टेली मेडिसिन के लिये चयनित स्वास्थ्य उपकेंद्र की एएनएम को टेली मेडिसिन से संबंधित जानकारी व प्रशिक्षण दिया गया ।इस अवसर पर डॉ अमित जायसवाल नेटेली-मेडीसिन से फायदा के बारे में बताया ।उन्होंने कहा कि उप स्वास्थ्य केन्द्र में नियुक्त एएनएम अब ऑन लाइन विशेषज्ञ डॉक्टर को मरीज के लक्षणों से अवगत करा कर उचित उपचार का मार्गदर्शन प्राप्त कर सकती हैं।जिससे मरीज को उप केन्द्र स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के विशेषज्ञ डॉक्टर से मिलने वाले इलाज की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। यह व्यवस्था इलाज के लिए बहुत ही कारगर है। डॉ. अमित जायसवाल ने कहा कि उप केंद्रों के हेल्थ और वेलनेस सेंटर बन जाने पर कई प्रकार की बीमारियों की दवाएँ और जाँचों की सुविधा स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्ध होगी। स्वास्थ्य उपकेंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में बदलने ...
कोविड का टीका लेने वालों में महिलाएं आगे,तीसरे दिन 60 हेल्थ केयर वर्कर को लगा टिका!

कोविड का टीका लेने वालों में महिलाएं आगे,तीसरे दिन 60 हेल्थ केयर वर्कर को लगा टिका!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कोविड टीकाकरण अभियान के तीसरे दिन भी रक्सौल में। टिका लगा। इसमें महिला हेल्थ केयर वर्कर आगे रहीं। मंगलवार को कुल 60 हेल्थ केयर वर्करो को वैक्सीनेशन ऑफिसर राजनन्दिनी सिंह व ज्योति कुमारी ने टिका लगाया।जिसमे 10 पुरूष व 50महिलाएं शामिल थी।इस दौरान अनुमंडलीय अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ चंदन कुमार सिंह को भी टिका लगाया गया। इसकी जानकारी देते हुए अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह ने बताया कि मंगलवार को केवल पीएचसी के सत्र स्थल पर टिकाकरण हुआ।जिसमें 50 की संख्या में आशा एवं ममता ने टीका लिया।उन्होंने बताया कि सत्र स्थल पर सुरक्षा व व्यवस्थापन के दृष्टिकोण से पीएचसी के गार्ड के अलावें एसएसबी जवानों की भी तैनाती की गई है।मौके पर डॉ अमित जायसवाल,स्वास्थ्य प्रबन्धक आशिष कुमार, यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार,आईसीटीसी क...
रक्सौल में कोविड टीकाकरण जारी,सोमवार को कुल 80 हेल्थ केयर वर्कर को लगा टीका!

रक्सौल में कोविड टीकाकरण जारी,सोमवार को कुल 80 हेल्थ केयर वर्कर को लगा टीका!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
टिका लेते उपाधीक्षक डॉ एसके सिंह रक्सौल।( vor desk )।कोरोना से मुक्ति के लिए कोविशिल्ड का टीका दूसरी बार सोमवार को भी लगाया गया।रक्सौल के अनुमंडल अस्पताल परिसर में बने पीएचसी के सत्र स्थल पर कुल 40 व शहर के एसआरपी हॉस्पिटल में बने सत्र स्थल पर 40 हेल्थवर्कर को टिका लगाया गया। टिका लेती एसआरपी हॉस्पिटल की डॉ0 भावना सोमवार को अनुमंडलीय अस्पताल में खुद अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह ने खुद टिका लिया।उसके बाद यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार,आईसीटीसी काउंसलर प्रकाश कुमार मिश्रा,संगणक अमरनाथ , फैमली प्लानिंग वर्कर नवल किशोर सिंह,जीएनएम राजननन्दिनी सिंह आदि ने टिका लिया। टिका लेते फैमली प्लानिंग वर्कर नवल किशोर सिंह उन्हें वैक्सिनेशन पदाधिकारी राज नन्दिनी सिंह व ज्योति कुंमारी ने टिका दिया।टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा।इसमे आशा कार...
छात्रों के समस्याओं का यूनिवर्सिटी नहीं करती है हल तो, होगा बड़ा आंदोलन: संतोष छात्रवंशी

छात्रों के समस्याओं का यूनिवर्सिटी नहीं करती है हल तो, होगा बड़ा आंदोलन: संतोष छात्रवंशी

रक्सौल आसपास, सीमांचल
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के द्वारा स्नातक के सीट कटौती के विरोध में युवा सहयोग दल ने किया कुलपति का पुतला दहन रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के सी टी सी कॉलेज गेट पर युवा सहयोग दल ने बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर बिहार यूनिवर्सिटी के कुलपति का पुतला दहन किया व जम के नारेबाजी की।बता दे कि बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कॉलेजो में रिक्त सीटों पर स्नातक में 17 जनवरी को ऑन स्पॉट एडमिशन का आदेश दिया गया था।लेकिन सीट में भारी कटौती कर दी गई है जिससे कई हज़ार छात्र नामांकन से वंचित रह गए है। युवा सहयोग दल के अध्यक्ष संतोष छात्र वंशी ने कहा कि युवा सहयोग दल छात्रों और युवाओ के हक के लिए शुरू से लड़ते आ रही है और आगे भी लड़ते रहेगी। अगर विश्वविद्यालय द्वारा सीट को पुन: नहीं बढ़ाया जाता है तो दल विश्वविद्यालय तक जायेगी और इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। तो वही युवा सहयोग दल के महासचिव अनमोल तिवारी न कहा कि ...
केसीटीसी कॉलेज में स्नातक के सीट वृद्धि की मांग को ले कर तालाबंदी,पुतला फूंका!

केसीटीसी कॉलेज में स्नातक के सीट वृद्धि की मांग को ले कर तालाबंदी,पुतला फूंका!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रकसौल।( vor desk )।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, केसीटीसी कॉलेज इकाई द्वारा केसीटीसी कॉलेज में स्नातक में सीटों की संख्या बढ़ाने के मांग को लेकर तालेबंदी की गई। विदित हो कि पूर्व में भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति के रक्सौल पहुँचने पर अभाविप कार्यकर्ताजनों ने उनसे अन्य मुद्दों सहित स्नातक संकायों में 20 प्रतिशत सीट बढ़ाने को लेकर एक मांगपत्र सौंपा था, जिसपर कुलपति महोदय ने सहमति व्यक्त की थी। स्थिति जस के तस रहने पर विश्विद्यालय स्तर के सभी कार्यकर्ताजनों व छात्रसंघ पदाधिकारियों ने पुनः वर्तमान कुलपति महोदय के समक्ष यह मांग रखी जिसपर सकारात्मक आश्वासन मिला था। पर अंततः विश्वविद्यालय के तरफ से कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया जिसके चलते वर्तमान सत्र में हजारों विद्यार्थियों का नामांकन नहीं हो पाया है। इसी बात को लेकर आज केसीटीसी कॉलेज के मुख्यद्वार को बंद...
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल के हाथों सम्मानित हुए लायन्स क्लब ऑफ रक्सौल के पदाधिकारी!

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल के हाथों सम्मानित हुए लायन्स क्लब ऑफ रक्सौल के पदाधिकारी!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322E के 2019-2020 के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह,"केसरिया गार्डन" मुजफ्फरपुर में बिहार के सैकड़ों क्लब के साथ साथ लायंस क्लब अॉफ रक्सौल के लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया, लायन डॉ.राजीव रंजन कुमार, लायन नारायण रुंगटा,लायन रमेश मित्तल तथा लायन हेमंत अग्रवाल को समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।इन्हें लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322E(2019-2020) के जिलापाल लायन डॉ. अमिताभ चौधरी तथा लायन सदस्य सह सांसद एवं भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष लायन डॉ.संजय जयसवाल के द्वारा संयुक्त रूप से अवार्ड देते हुए सम्मानित किया गया। साथ ही सदैव समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करते रहने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया गया। उपरोक्त पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ.संजय जयसवाल, उद्घाटनक...
राम मंदिर निर्माण के लिए भाजयुमो के रक्सौल जिला उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने दिए ₹ 1 लाख 1 हजार !

राम मंदिर निर्माण के लिए भाजयुमो के रक्सौल जिला उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने दिए ₹ 1 लाख 1 हजार !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुनील गुप्ता ने रविवार को अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख एक हज़ार रुपैया का चेक दे कर राम मंदिर धन संग्रह अभियान का रसीद कटवाया ।श्री गुप्ता रक्सौल के पहले व्यक्ति हैं,जिन्होंने इतनी बड़ी राशि राम मंदिर के निर्माण के लिए देने का काम किया है।इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक प्रो0 राजकिशोर सिंह ,भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रोफेसर डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुड्डू सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रो0 मनीष दुबे, सीमा जागरण मंच के जिला अध्यक्ष सुरेश बाबा एवं भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष राम शर्मा ,नगर अध्यक्ष संजय पटेल ,लालबाबू गुप्ता ,संतोष पासवान,सन्नी सिन्हा, सुधीर कुशवाहा ,संतोष कुमार ,साहेब कुमार ,प्रदीप कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!