Monday, June 29

रक्सौल आसपास

कोहरे की वजह से बंगरी नदी में डूबने से कृषक की मौत!

कोहरे की वजह से बंगरी नदी में डूबने से कृषक की मौत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।स्थानीय नकरदेई थाना क्षेत्र के सिरिसिया माल गांव निवासी अजय कुमार सिंह की घने कोहरे ने जान ले ली है।उक्त व्यक्ति की स्थानीय बंगरी नदी में डूबने से मौत हो गयी है।जानकारी के मुताबिक,मृतक मुशहरवा स्थित श्री रामजानकी मठ के समीप से अपना फसल की रखवाली कर बुधवार की शाम लौट रहे थे कि घने कोहरे की वजह से बंगरी नदी पर नवनिर्मित पुल के डायवर्शन स्थित लचका पुल से फिसल गए।फलतः नदी की तेज धारा में बह गए,जिसमें डूबने से उनकी मौत हो गयी।रात भर तलाशक बाद भी जब नही मिले तो अहले शौच के लिए नदी गए ग्रामीणों ने किनारे लगे उनके शव को देखा और घर लेकर आये।इस आशय की पुष्टि करते हुए पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रामएकबाल राय ने बताया कि शव के अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली गए उनके पुत्र का इंतजार जारी है,जबकि घटना की बाबत पूछे जाने पर स्थानीय थानाध्यक्ष उदय पासवान ने अनभिज्ञता जाहिर की है। ...
कोविड टीकाकरण अभियान के चौथे दिन 199 हेल्थ केयर वर्कर को लगा कोविशिल्ड का टीका!

कोविड टीकाकरण अभियान के चौथे दिन 199 हेल्थ केयर वर्कर को लगा कोविशिल्ड का टीका!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कोविड टिकाकरण के चौथे दिन 199 लोगों को टिका लगा।इसकी जानकारी रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह ने दी।उन्होंने बताया कि गुरुवार को दो सत्र स्थल पर टिकाकरण हुआ।जिसमें रक्सौल पीएचसी के सत्र स्थल व दूसरा डंकन हॉस्पिटल शामिल है।उन्होंने बताया कि सुपरवाइजर अमरनाथ( संगणक ) के देखरेख में डंकन हॉस्पिटल में कुल 119 व रक्सौल पीएचसी में 80 हेल्थ केयर वर्कर को टिका दिया गया।रक्सौल पीएचसी के सत्र स्थल पर टिकाकरण अभियान में वैक्सिनेशन ऑफिसर के रूप में ज्योति कुंमारी,राजनन्दिनी सिंह, समेत दक्षा फारुखी,नितेश भारती, ऑब्जर्वेशन पदाधिकारी डॉ मुराद आलम,यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार,आइसीटीसी काउंसलर डॉ प्रकाश मिश्रा,एमएनई जयप्रकाश ,डाटा एंट्री ऑपरेटर निकुंज कुमार जीएनएम फिरदौस अनवर आदि उपस्थित थे। ...
नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाएगी भाजयुमो!

नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाएगी भाजयुमो!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाएगी ।उक्त जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रोफ़ेसर मनीष दुबे ने देते हुए बताया कि उक्त कार्यक्रम स्थानीय शांति देवी वासुदेव मस्करा वूमेंस कॉलेज में भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में नेताजी के जीवनी पर प्रकाश डाला जाएगा । देश की स्वतंत्रता के बाद नेताजी जैसे स्वन्त्रता सेनानियों को जानबूझकर भुलाने का प्रयास किया गया ताकि आने वाली पीढ़ी अपने अतीत और मातृ भूमि के प्रति कर्तव्य से अवगत न हो सके ।तुष्टिकरण ने देश को बर्बादी के कगार पर ला कर खड़ा कर दिया ।इसलिए देश को उनकी जीवनी से अवगत होने की आवश्यकता है । ...
श्री राम मंदिर निर्माण के लिए पूर्व राज्य सभा सदस्य साबिर अली ने दिए ₹ 51 हजार!

श्री राम मंदिर निर्माण के लिए पूर्व राज्य सभा सदस्य साबिर अली ने दिए ₹ 51 हजार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।श्रीराम जन्मभूमि समर्पण निधि संग्रह करते हुए विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के साथ राम भक्तों की टोली पूर्व राज्यसभा सांसद साबिर अली के यहां पहुँची।इस मौके पर श्री अली ने श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए स्वयं से ₹51000/= का सहयोग दिया।सभी ने उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि-' जाती पाती धर्म से ऊपर उठ कर दिया हुआ यह सहयोग भारत के कौमी एकता का मिशाल है'।शुभकामनाएं दी कि भगवान श्री राम जनाब सबीर अली साहब को जीवन के शिखर पर पहुँचाए। मौके पर युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ई० जितेन्द्र कुमार, पूर्व प्रमुख पप्पू गुप्ता, पूर्व प्रमुख नूर हसन , समसुद्दीन आलम, आलम राजकिशोर राय उर्फ भगत , मदन पटेल, विजय कुशवाहा, सोनू अहमद आदि उपस्थित थे। ...
विधायक से मिला रक्सौल नाई संगठन का प्रतिनिधिमंडल,24 जनवरी को मनाया जाएगा कर्पूरी जयंती!

विधायक से मिला रक्सौल नाई संगठन का प्रतिनिधिमंडल,24 जनवरी को मनाया जाएगा कर्पूरी जयंती!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
संगठन ने विधायक को कर्पूरी ठाकुर जयन्ती समारोह में शामिल होने का दिया न्योता रक्सौल ।(vor desk )। नवगठित रक्सौल नाई संगठन के अध्यक्ष रघुनाथ ठाकुर के नेतृत्व में दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के हरैया स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की तथा उन्हें 24 जनवरी रविवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर जयन्ती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के एक लिखित पत्रक सौंप आमंत्रित किया। जिसे विधायक श्री सिन्हा ने सहर्ष स्वीकार करते हुए नाई संगठन के प्रतिनिधिमंडल को जननायक कर्पूरी ठाकुर जयन्ती मनाने के निर्णय का स्वागत किया ।रक्सौल नाई संगठन के अध्यक्ष रघुनाथ ठाकुर ने बताया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का सम्पूर्ण जीवन दबे-कुचले , गरीबों , उपेक्षितों एवं हासिए पर पड़े लोगों के हक-हुकूक के संघर्ष में बीता था ।सादा जीवन उच्च विचार , सच्चरित्रता , ईमानदारी एवं राजनीति में शुचिता एवं...
रेलवे द्वारा लीज में अनियमितता की जांच व ट्रेन परिचालन की मांग को ले कर ‘स्वच्छ रक्सौल’ द्वारा धरना- प्रदर्शन!

रेलवे द्वारा लीज में अनियमितता की जांच व ट्रेन परिचालन की मांग को ले कर ‘स्वच्छ रक्सौल’ द्वारा धरना- प्रदर्शन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह के नेतृत्व में ट्रेन परिचालन, रेलवे की समस्या व पूर्व के लीजधारकों को रेलवे रोड में दुकान आवंटन की मांग को ले कर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया ।इस क्रम में रेल प्रशासन को मांगो से से सम्बंधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया है। धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए रणजीत सिंह ने कहा कि रेलवे द्वारा स्टेशन रोड में बड़े व्यापारी को औने पौने कीमत में लीज दे कर 'घोटाला'किया जा रहा है।वहीं,यहां पूर्व के 121 लीज धारकों को ठेंगा दिखाया जा रहा है।जबकि, वे भी रेलवे की उचित लीज राशि देने को तैयार हैं।वे पहले भी रेलवे को राजस्व देते रहे हैं। लेकिन,उनकी उपेक्षा की जा रही है,जो ठीक नही है।उन्होंने कहा कि स्टेशन रोड के फूटकर विक्रताओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।अधिकारियों की सांठ -गांठ से औने पौने कीमत पर लीज दिए जाने की उच्चस्तरी...
खेल -खेल में गणित सिखाने वाले’ रक्सौल मास्टरमाइंड अबकस’ की हुई शुरुवात,मिल रहा  बेहतर रिस्पॉन्स

खेल -खेल में गणित सिखाने वाले’ रक्सौल मास्टरमाइंड अबकस’ की हुई शुरुवात,मिल रहा बेहतर रिस्पॉन्स

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।खेल खेल में गणित सीखाने के लिए रक्सौल में शिक्षण केंद्र का शुभारंभ हुआ है। शहर के पंकज चौक पर अवस्थित 'रक्सौल मास्टर माइंड अबकस ' ने बच्चों को गणित सिखाने के लिए क्लास शुरू किया है। इसका उद्घाटन शिक्षिका मधु शर्मा ने किया।जिसमे संचालिका शिखा रंजन,अजय कुमार व प्रिंस सोनी मौजूद थे। इसकी संचालिका शिखा रंजन ने बताया कि यहाँ बच्चें कैलकुलेटर से भी ज्यादा तेज़ बन सकते हैं ।ट्रेनिंग के बाद चुटकियों में गणित के सवाल का हल कर सकेंगे।उन्होंने बताया कि मास्टरमाइंड एबेक्यूज विश्व स्तरीय संस्था है।जिसकी फ्रैंचाइज़ी यहां शुरू की गई है।अबेकस के शिक्षक सचिन का मानना है कि यहां अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।बच्चों की तादाद उत्साहित कर रही है।क्लास एटेंड कर रहे शारधा काबरा,सिया,विभु, दिवित, नित्या,अम्सुला, कनिष्क,सत्यव्रत,तान्या ,दिव्यांशी,अर्थव,युवराज ,कृष ने बताया कि यहां ...
ट्रेन परिचालन व रेलवे रोड में लीज के मुद्दे को ले स्वच्छ रक्सौल का धरना-प्रदर्शन आज!

ट्रेन परिचालन व रेलवे रोड में लीज के मुद्दे को ले स्वच्छ रक्सौल का धरना-प्रदर्शन आज!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने रक्सौल-पाटलिपुत्र के बीच ट्रेन परिचालन व रेलवे रोड में पूर्व के लीजधारकों व फुटकर दुकानदारों को दुकान आवंटित करने की मांग को ले कर गुरुवार (21 जनवरी) को धरना प्रदर्शन का एलान किया है।यह धरना सुबह 10 बजे से आयोजित होगी। संस्था के सचिव डॉ0 मुराद आलम ने बताया कि इसमेरक्सौल रेलवे स्टेशन से सम्बंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाई जाएगी।इस एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन के बाद भी समस्या का समाधान नही हुआ,तो,उग्र आंदोलन होगा। इसमे प्रमुख मांग में ट्रेन परिचालन करना है।कहा गया है कि प्रतिदिन हजारों लोग रक्सौल से मोतिहारी कोर्ट, इलाज और परीक्षा देने जाते हैं । कोरोना काल में बंद हुए ट्रेनो को पूर्व के भाँति परिचालन होना चाहिए वहीं,स्टेशन रोड़ का नाला निर्माण स्लैब के साथ हो एवं स्टेशन रोड़ पर दैनिक सफाई करने के साथ मलबा हटना चाहिए...
श्री राम मंदिर निर्माण के लिये चंदेश्वर यादव ने 1 लाख 21 हजार का दिया आर्थिक सहयोग!

श्री राम मंदिर निर्माण के लिये चंदेश्वर यादव ने 1 लाख 21 हजार का दिया आर्थिक सहयोग!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
दिल खोल कर करें श्री राम मंदिर निर्माण में सहयोग :विद्यायक प्रमोद सिन्हा रक्सौल।(vor desk )।अयोध्या में हो रहे भब्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिये धन संग्रह का कार्य रक्सौल के विधायक प्रमोद सिन्हा के नेतृत्व में शुरू कर दिया गया ।इस दौरान हरैया निवासी भाजपा कार्यकर्ता चंदेश्वर यादव ने एक लाख इक्कीस हजार का चेक दिया।इस दौरान श्री यादव ने गर्व महसूस करते हुवे कहा कि मैं भाग्यशाली हूं की मुझे राममंदिर में सहयोग करने का सौभाग्य मिला ।धन संग्रह के दौरान भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता पच्चीस हजार, ,जय नेपाल के प्रोपराइटर पवन अग्रवाल ने ग्यारह हजार का चेक दिया । चंदेश्वर यादव रक्सौल बिधान सभा क्षेत्र के अब तक सबसे बड़ा आर्थिक सहयोग करने वाले शख्स हैं। बिधायक श्री सिन्हा ने क्षेत्र की सभी जनता से स्वेच्छा से श्री राम मंदिर निर्माण में दिल खोल कर आर्थिक सहयोग करने की अपील की ।उन्होंने कहा हम...
रक्सौल की समस्याओं को ले जद (यू) के प्रतिनिधि मंडल ने नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन

रक्सौल की समस्याओं को ले जद (यू) के प्रतिनिधि मंडल ने नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल की विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए जनता दल (यू.) के नगर अध्यक्ष सह पूर्व नगर पार्षद सुरेश कुमार के नेतृत्व में जदयू पदाधिकारियों ने नगर परिषद रक्सौल के कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनन्द को ज्ञापन दिया। जिसमें प्रमुख रूप से अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या, विभिन्न वार्डों में जल जमाव की समस्या, लावारिश गाय और सांढ़ों की समस्या, सफाई कर्मियों द्वारा सुबह शाम सफाई कराने एवं प्रत्येक वार्ड में स्ट्रीट लाईट लगाने के सम्बंध में ध्यानाकर्षण कराया गया है । उक्त अवसर पर नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा विगत दो वर्ष पहले बिहार सरकार ने रक्सौल में पूरे वार्ड के प्रत्येक पोल पर लाईट लगाने का अनुबन्ध किया। परन्तु चुनिन्दा पाँच छह वार्डों में ही लगा कर खाना पूर्ति कर दिया गया ।साथ ही श्री कुमार ने कहा कि आए दिन मौजे चौक , वार्ड नं 5, 6 सहित अनेक वार्डों में जल जमाव की समस्...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!