इंडो- नेपाल बॉर्डर को मॉडल बॉर्डर व रक्सौल -वीरगंज को ट्विन सिटी बनाने का संकल्प!
-नेपाल -भारत सहयोग मंच के द्वारा बीरगंज -रक्सौल जन सम्बंध विषयक गोष्ठी आयोजित
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल भारत सहयोग मंच द्वारा वीरगंज में भारत के अमृत महोत्सव व मंच के रजत जयंती समारोह के अवसर पर ' वीरगंज-रक्सौल जन सम्बंध' विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में भारत -नेपाल सीमा को मॉडल बॉर्डर व रक्सौल को मॉडल टाउन बनाने के साथ ही 'रक्सौल -वीरगंज ट्विन सिटी' के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया गया।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए नेपाल के भारतीय महावाणिज्य दूतावास के उप महावाणिज्य दूत तरुण कुमार ने कहा कि सरकारों के बदलने से भारत नेपाल रिश्ते पर कोई असर नही पड़ेगा,क्योंकि, यह सम्बंध प्राचीन व ऐतिहासिक होने के साथ जनस्तर का है।उन्होंने कहा कि इंडो नेपाल ओपन बॉर्डर दुनियां में आदर्श और उदाहरणीय है।उन्होंने कहा कि बॉर्डर का विकास व जरूरी बुनियादी सुविधाओं की बहाली जरूरी है।इ...









