विधायक प्रमोद सिन्हा ने डीआरम से की मुलाकात,रेल से जुड़ी समस्याओं के निराकरण पर हुई चर्चा
रक्सौल।(vor desk )। समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने शनिवार रक्सौल स्थित रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।इस दौरान स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने डीआरएम श्री अग्रवाल से मिलकर क्षेत्र के रेलवे से सम्बंधित समस्याओं और यात्रियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए डीआरएम का ध्यानाकर्षण किया।इस दौरान विधायक श्री सिन्हा ने रक्सौल से सुगौली , मोतिहारी होते हुए मुजफ्फरपुर के लिए सुबह 7 से 8 बजे एक ट्रेन के परिचालन सुनिश्चित करने को ले कर चर्चा की।कहा कि परिचालित होने वाले ट्रेन की वापसी का समय मुजफ्फरपुर से 4 बजे हो। इस ट्रेन के परिचालन से मजदूर, कर्मचारी समेत सभी वर्गों को ससमय कार्य हेतु यात्रा करने में सुविधा होगी।
इस दौरान विधायक श्री सिन्हा ने रक्सौल स्टेशन से सटे पोखरा में पानी बढ़ने से मौजे गाँव में बिमारियों के फैलने की आशंका ध्यान आकृष्ट किया।कहा कि पोखरा के मछली ...









