प्रयास संस्था ने लैंगिक अपराधों से बच्चों के संरक्षण हेतु आयोजित किया जागरूकता शिविर,बताया- क्या है गुड टच-बैड टच !
रक्सौल।(vor desk )।प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चंपारण के परियोजना 'न्याय सबके लिए एक्सेस टू जस्टिस फॉर ऑल' के द्वारा एकडेरवा हरैया प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों के समक्ष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल दुर्व्यवहार, बाल यौन शोषण, बाल विवाह, बाल मजदूरी, मानव व्यापार जैसे घृणित अपराध को रोकने के लिए तथा 'गुड टच -बैड टच' के बारे में बच्चों को विस्तृत जानकारी दी गई।प्रयास संस्था की आरती कुमारी परामर्शदाता द्वारा विभिन्न पहलुओं पर बताया गया और सतर्क किया गया।
इस मौके पर ग्रामीणों से अपील किया गयाकिऐसे घृणित अपराधों से बाल यौन शोषण से अपने बच्चों का संरक्षण करें ।इस बात पर जोर दिया गया कि ऐसे घृणित अपराध को सामाजिक स्तर से ही मिटाया जा सकता है तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 का सहयोग ले सकते हैं। वहीं प्राथमिक मध्य ...









