पूर्वी चंपारण में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ एमएलसी चुनाव,प्रशासन रही मुस्तैद!
• प्रेक्षक, डीएम, एसपी व एसडीएम ने किया बूथों का निरीक्षण
रक्सौल।(vor desk)। बिहार विधान परिषद के 24 सीटों पर होने वाला चुनाव सोमवार शाम चार बजे संपन्न हो गया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच.आर श्रीनिवासन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि विधान परिषद चुनाव के लिए 97.84% मतदान दर्ज किया गया. चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।जबकि,पूर्वी चंपारण में 99.24 प्रतिशत मतदान हुआ।हालांकि कुछ जगहों पर छिटपुट मामले सामने आए पर कहीं कोई बड़ी घटना नहीं हुई।
इधर,पूर्वी चंपारण जिले में प्रेक्षक मयंक वरवड़े, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी, शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक, डॉ. कुमार आशीष के नेतृत्व में 12 -पूर्वी चंपारण स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन 2022 मतदान को स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु रक्सौल अनुमंडल के छौड़ादानों प्रखंड अंतर्गत अव...









