Monday, June 22

रक्सौल आसपास

आजादी के अमृत महोत्सव पर द्विपक्षीय रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए’ भारत-नेपाल मैत्री दौड़’आयोजित!

आजादी के अमृत महोत्सव पर द्विपक्षीय रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए’ भारत-नेपाल मैत्री दौड़’आयोजित!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।भारत के आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर द्विपक्षीय रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए जिला प्रशासन (पूर्वी चंपारण) व नेपाल स्थित भारतीय महावाणिज्य दुतावास(वीरगंज ) द्वारा 'भारत- नेपाल फ्रेंडशिप दौड़ 'का आयोजन किया गया। मंगलवार की सुबह 7 बजे रक्सौल-वीरगंज मैत्री पुल से दौड़ का शुभारंभ पूर्वी चम्पारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक,एसपी डॉ कुमार भारतीय आशिष, नेपाल के पर्सा जिला के जिलाधिकारी उमेश ढकाल,महावणिज्य दुत नितेश कुमार,रक्सौल एसडीओ आरती समेत भारत-नेपाल के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर किया। रक्सौल-वीरगंज के बीच पहली व ऐतिहासिक दौड़ प्रतियोगिता मैत्री पुल से शुरू हुई,जो दोस्ती व परस्पर सहयोग-सद्भाव का संदेश देती दिखी।कहा गया कि इस दौड़ के आयोजन से दोनों देशों के नागरिकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों में सकारात्मक समानता एवं भाईचारे का फ्रेंडशिप ह...
संस्कार नेत्रालय द्वारा  पचपोखरिया में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

संस्कार नेत्रालय द्वारा पचपोखरिया में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk )। प्रखण्ड के कोरैया पंचायत के पचपोखरिया गांव में निजी संस्थान संस्कार नेत्रालय मोतिहारी के द्वारा निःशुल्क आंख जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों लोगो को मशीन द्वारा चश्मे का नंबर, आंख की एलर्जी, आंख से पानी आना, कम दिखाई देना, मोतियाबिंद, नाखूना ऑपरेशन इत्यादि संबंधित बीमारियों के बारे में परामर्श दिया गया। जांच शिविर में शिविर आयोजन कर्ता कोरैया पंचायत मुखिया शकुंतला देवी के पति चंद्रमोहन यादव ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को किसी अस्पताल या संस्थान के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्र में निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन करवाना चाहिए। ताकि अचार,असहाय एवं गरीब लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सके। शिविर में मुखिया पति चंद्रमोहन यादव के द्वारा जरूरतमंदों को 200 चश्मा तथा मुफ्त में दवा एवं आंख ड्रॉप का वितरण भी किया गया। जांच शिविर में मुखिया शकुंतला देवी, चंदेश्व...
भारत-नेपाल मैत्री संबंध प्रगाढ़ बनाने हेतु 12 अप्रैल को होगा मैराथन दौड़ व बॉर्डर मीटिंग,तैयारी के लिए हुई बैठक

भारत-नेपाल मैत्री संबंध प्रगाढ़ बनाने हेतु 12 अप्रैल को होगा मैराथन दौड़ व बॉर्डर मीटिंग,तैयारी के लिए हुई बैठक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारत सरकार के गृह मंत्रालय अंतर्गत सीमा प्रबन्धन विभाग के आदेशानुसार 12 अप्रैल को भारत-नेपाल जिला स्तरीय सीमा समन्वय समिति की बैठक आइसीपी में होगी।साथ ही सुबह रक्सौल भारतीय दूतावास से मैत्री पुल वीरगंज बाइपास रोड होते वापस भारतीय दूतावास तक भारत -नेपाल मैत्री दौड़ आयोजित होगी।इसके लिए पूर्वी चंपारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने तैयारी के लिए समीक्षात्मक बैठक कर कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।यह कार्यक्रम भारत के अमृत महोत्सव पर आयोजित हो रहा है। इस बीच,लायंस क्लब ऑफ रक्सौल एवं रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों के साथ रक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री आरती के नेतृत्व में रक्सौल नगरपरिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप सौरभ, आईसीपी रक्सौल इंचार्ज ज्ञानेंद्र कुमार सिंह तथा मोतीहारी से जिला ...
किसान सम्मान निधि साबित हो रही किसानों के लिए वरदान:अरविंद सिंह

किसान सम्मान निधि साबित हो रही किसानों के लिए वरदान:अरविंद सिंह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा संगठन जिला रक्सौल के द्वारा समाजिक पखवाड़ा के तहत रविवार को आदापुर में किसान सम्मान निधि लाभुकों के साथ किसान मोर्चा की बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने किसान सम्मान निधि लाभुकों के साथ संवाद करते हुए उनकी प्रतिक्रिया को सुना। जिसमें सभी किसानों ने एक स्वर में पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस राशि का सीधा उपयोग खेती के समय पर होता है । वहीं संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि किसान सम्मान निधि राशि आज किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है।कार्यक्रम में कार्यसमिति सदस्य लालबाबू सिंह, आदापुर मंडल अध्यक्ष सुभाष सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भरत सिंह,राज साहेब मिश्रा,बैदही सिंह, प्रभु प्रसाद,नवल गीरी, टुन्ना पटेल, सुजित पासवान,नवल किशोर गुप्ता, अवधेश सहनी सहित दर्जनों किसान एवं कार्यकर्ता...
एईएस/जेई का रक्सौल में मिला संदिग्ध मरीज,सतर्कता व जागरूकता अभियान तेज!

एईएस/जेई का रक्सौल में मिला संदिग्ध मरीज,सतर्कता व जागरूकता अभियान तेज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।मस्तिष्क ज्वर अथवा दिमागी बुखार के संक्रमण को रोकने के लिए रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एस के सिंह की अध्यक्षता में सघन जागरूकता अभियान चलाया गया।जिसमें नगर परिषद के वार्ड संख्या-24 में चौपाल लगा कर दिमागी बुखार के लक्षण, बचाव, प्राथमिक इलाज एवं सरकारी सुविधाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि एईएस व जेई एवं चमकी बुखार एक घातक बीमारी है।जो 6 माह से 15वर्ष के बच्चों को चपेट में लेती है।बच्चों को तेज धूप में न निकलने दें।साफ़ सफाई का ध्यान रखें।रात में भूखे पेट न सोने दें।लक्षण दिखते ही अस्पताल पहुंचाए, नही तो जान जाने का खतरा हो सकता है। बता दे कि विगत 4 अप्रैल को नगर परिषद रक्सौल के वार्ड संख्या-24 के अस्थायी निवासी प्रोफेसर सैफुल्लाह के 6माह के पुत्र जमील को दस्त और उल...
हजारीमल हाई स्कूल में  सरकार के निर्देश की उड़ी धज्जियां,सम्राट अशोक की जयंती के नाम पर हुआ ‘खेल’!

हजारीमल हाई स्कूल में सरकार के निर्देश की उड़ी धज्जियां,सम्राट अशोक की जयंती के नाम पर हुआ ‘खेल’!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।शहर में अवस्थित हजारीमल उच्चतर विद्यालय में शनिवार को प्रियदर्शी सम्राट अशोक की जयंती नही मनाई जा सकी।इस नाम पर 'खेल 'हुआ।मीडिया के पहुँचने के बाद आनन फानन में खानापूर्ति की कवायद हुई।सूत्रों के मुताबिक,सरकार की घोषणा होते ही एक दिन पूर्व ही प्रभारी एचएम ने विद्यालय में अघोषित अवकाश घोषित कर दिया और खुद के साथ अन्य चहेते शिक्षक भी करीब 9 बजे तक विद्यालय नही पहुंचे।विद्यालय के कार्यालय में भी ताला लटका रहा।इससे छात्र भी विद्यालय से नदारद रहे।विभागीय सूत्रों के मुताबिक,शनिवार को विद्यालय में प्रियदर्शी सम्राट अशोक की जयंती मनाया जाना था तथा उनके जीवनी व कृतत्वों से उन्हें शिक्षक अवगत कराते,लेकिन प्रभारी एचएम की लापरवाही व कर्तव्यहीनता के कारण सरकार के इस मुहिम को सफलता नही मिली।विद्यालय में पहुंचा पूर्व छात्र अनिरुद्ध कुमार बताते है कि गत सोमवार से आज तक सर्टिफिकेट ...
रक्सौल में नेत्रिका फाउंडेशन व स्वच्छ रक्सौल द्वारा नेत्र जांच शिविर आयोजित

रक्सौल में नेत्रिका फाउंडेशन व स्वच्छ रक्सौल द्वारा नेत्र जांच शिविर आयोजित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।कम्प्यूटर व मोबाइल पर काम की वजह से बच्चों से बड़ों तक मायोपिया से ग्रस्त हो रहें हैं।यानी दूर देखने की क्षमता घट रही है।कम उम्र में चश्मा लग रहा है।इसके लिए जीवन शैली में बदलाव के साथ योग व प्रकृति से जुड़ना होगा।ऊक्त बातें नेत्रिका फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ कमलेश कुमार ने कही। मौका था रक्सौल रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित नेत्र जांच शिविर का। पुलिस कम्युनिटी के तहत नेत्रिका फाउंडेशन के द्वारा शनिवार को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया था।स्वच्छ रक्सौल के सहयोग से आयोजित शिविर में मोतिहारी से आये फाउंडेशन के अध्यक्ष व प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ कमलेश कुमार के द्वारा करीब सौ लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई।व मुफ्त दवा तथा करीब 30 गरीब लोगों को निःशुल्क चश्मा प्रदान किया गया।जांच शिविर में आरपीएफ ,जीआरपी एवं रेल कर्मचारी व संविदा पर नियुक्त कर्मचारियों समेत कुली ,द...
मरीजों को मुफ्त दी जाने वाली लाखो की दवा आग के हवाले,रामगढ़वा पीएचसी में हुई करतूत

मरीजों को मुफ्त दी जाने वाली लाखो की दवा आग के हवाले,रामगढ़वा पीएचसी में हुई करतूत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को मुफ्त में दवा दी जाती है ।पर यहां दवा शायद शोभा की वस्तु बनी हुई है,तभी तो लाखों रुपये की दवा एक्सपायर हो गई पर मरीजो की सुधि लेने वाला कोई नही है । ताजा मामला अनुमंडल के रामगढ़वा स्थित सरकारी अस्पताल का है।जहां बड़ी लापरवाही सामने आई है। लाखो रुपए की दवा में आग लगा दी गई। आग के हवाले किये जाने वाले दवा में कुछ दवा 2021 में ही एक्सपायर हो चुका है। तो कुछ इस महीने में एक्सपायर होने वाला था। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रहस्त कुमार ने माना कि यह बड़ी लापरवाही है।कहा कि जाँच कर उचित कारवाई की जाएगी।(रिपोर्ट:गणेश शंकर) ...
राज्य निर्वाचन आयोग के रक्सौल नगर के वार्ड 18 की पार्षद खुश्बू देवी को किया पद मुक्त!

राज्य निर्वाचन आयोग के रक्सौल नगर के वार्ड 18 की पार्षद खुश्बू देवी को किया पद मुक्त!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।नगर परिषद के वार्ड संख्या 18की वार्ड पार्षद खुशबू देवी को राज्य निर्वाचन आयोग ने पदमुक्त कर दिया है।यह निर्णय लम्बी सुनवाई के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने लिया है।इस निर्णय के आते ही नगरीय क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।नामांकन के दौरान सही तथ्यों की जानकारी छुपाने का आरोप है और इसी आरोपों की पुष्टि के बाद चुनाव आयोग ने यह निर्णय लिया है।चुनाव आयोग के समक्ष निर्वाचित होने के बाद तीसरे पुत्र प्राप्ति को आधार बना वार्ड सं.- 18 की पार्षद खुशबू देवी की सदस्यता रद्द करने के लिए रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के ब्लॉक रोड छोटा परौवा के रहने वाले सुरेश कुमार ने राज्य निर्वाचन आयोग से अपील की थी जिसमे वादी ने आरोप लगाया था कि वार्ड पार्षद खूशबू देवी ने तथ्य को छिपाकर नगर परिषद का चुनाव लड़ी जो बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 की धारा 18 (1)(एम ) एवं धारा 18( 2 )के तहत मामले में दोषी बत...
उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही सम्पन्न हुआ लोक आस्था का महा पर्व चैती छठ!

उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही सम्पन्न हुआ लोक आस्था का महा पर्व चैती छठ!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।रक्सौल समेत सीमाइ क्षेत्र में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिनी छठ महापर्व शुक्रवार को संपन्न हो गया। बैंडबाजा और छठ गीत से घाट व मुहल्ले गुलजार हो रहे थे। कुछ व्रती दंडवत करते हुए घाट तक पहुंचे थे। परिवार के सदस्य सिर पर डाल-दउरा लेकर घाट तक पहुंचे थे। इस दौरान घाट पर छठी मइया के गीत भी गूंजते रहे। व्रतियों ने भक्तिभाव से भगवान सूर्य के उदय होने पर अर्घ्य देकर उनकी विधिवत आराधना की। व्रती पारंपरिक छठ गीतों मारबऊ रे सुगवा धनुष से, चलआ छठी माई के घाट, हे छठि माई, हे छठि माई, हम हई इहां परदेस में, कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए..होख न सूरजदेव सहाय …, बहंगी घाट पहुंचाए…, बाबा कांचे कांचे बंसवा कटाई दीह फरा फराई दीह…,पटना के घटवा पर बाजे बजनवा…, केलवा जे फरेले घवद से ओह पर सुगा मड़राए जैसे गीत गाते हुये घाटों पर पहुंचे। शहर के आश्रम रोड,बाबा मठिया...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!