नेपाल सीमा से लगे पचपोखरिया में बम विस्फोट,खेत में मिली बम बनाने की सामग्री,खून के धब्बे..12 घंटे बाद पुलिस व एसएसबी हुई सक्रिय!
रक्सौल/छौड़ादानों।(vor desk)। भारत नेपाल सीमा से सटे महुआवा ओपी थाना क्षेत्र के पचपोखरिया में बम विस्फोट की घटना सामने आई है। आशंका जाहिर की जा रही है कि की बम विस्फोट की घटना बम बनाने के क्रम में हुई।खेत में बम बनाने की सामग्री भी बरामद हुई हैं।कई लोगों के जख्मी होने की आशंका है।खून के धब्बे को एक किलोमीटर तक देखा गया।पुलिस और एसएसबी दोनो को घटना की सूचना मिलने में विलम्ब हुई।घटना से सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर सीमाई इलाके में आखिर किस साजिश के तहत बम बनाया जा रहा था।क्योंकि,पूर्व में इसी एरिया में सद्भावना एक्सप्रेस को उड़ाने की साजिश रची गई थी,जिसके तार आईएसआई से जुड़े थे और बारा जिला निवासी शमशुल होदा को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। एन आई ए ने पूरे मामले की जांच की,जिसमे देश विरोधी गतिविधि से जुड़े कई लोग पकड़े गए थे।
घटना के बाद महुआवा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर...









