Tuesday, March 10

रक्सौल आसपास

आदापुर पुलिस की बड़ी सफलता: पिस्तौल-देसी कट्टे के साथ दो गिरफ्तार, गंभीर साजिश नाकाम

आदापुर पुलिस की बड़ी सफलता: पिस्तौल-देसी कट्टे के साथ दो गिरफ्तार, गंभीर साजिश नाकाम

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​आदापुर।(Vor desk)। पुलिस ने शुक्रवार रात दो अलग-अलग ठिकानों पर सघन छापेमारी कर दो युवकों को एक पिस्तौल और एक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार करके एक बड़ी आपराधिक वारदात को सफलतापूर्वक टालने का दावा किया है। गिरफ्तार किए गए इन युवकों के पास से दो जिंदा कारतूस, एक अपाचे मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। ​इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) रक्सौल, मनीष आनंद ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में यह पता चला है कि ये दोनों युवक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश का हिस्सा हो सकते थे। पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी के निर्देश पर, रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनंद की सीधी निगरानी में आदापुर पुलिस द्वारा यह सफल ऑपरेशन किया गया। ​छापेमारी के दौरान, पुलिस ने पहले स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरसिया कला के शेखवा टोला गांव निवासी नवरेज आलम को श्यामपुर बाजार से एक अपाचे ब...
अंबेडकर ज्ञान मंच ने मनाया महापरिनिर्वाण दिवस, प्रतिमा पर माल्यार्पण-अंबेडकर पुस्तकालय व नई प्रतिमा स्थापना का संकल्प!

अंबेडकर ज्ञान मंच ने मनाया महापरिनिर्वाण दिवस, प्रतिमा पर माल्यार्पण-अंबेडकर पुस्तकालय व नई प्रतिमा स्थापना का संकल्प!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। शहर के अंबेडकर चौक पर शनिवार को अंबेडकर ज्ञान मंच के तत्वावधान में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर अंबेडकर ज्ञान मंच के संस्थापक मुनेश राम के नेतृत्व में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।वक्ताओं ने बाबा साहेब के कृतित्व और व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारत को ऐसा संविधान दिया जो आज भी देश का “राष्ट्रीय ग्रंथ” माना जाता है। उन्होंने कहा कि यह संविधान विविधताओं से भरे देश को एक सूत्र में पिरोकर सभी नागरिकों को समान अधिकार, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का मजबूत लोकतांत्रिक ढांचा प्रदान करता है।इस अवसर पर मंच के संस्...
प्रेमजाल, धर्मांतरण और तस्करी का प्रयास: बुर्का पहनाकर हिंदू नाबालिग सोनी कुमारी को नेपाल ले जाते हुए मोहम्मद अजमुल्लाह अली रक्सौल में गिरफ्तार

प्रेमजाल, धर्मांतरण और तस्करी का प्रयास: बुर्का पहनाकर हिंदू नाबालिग सोनी कुमारी को नेपाल ले जाते हुए मोहम्मद अजमुल्लाह अली रक्सौल में गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​​रक्सौल ।(Vor desk)।सशस्त्र सीमा बल (SSB) की मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU) और प्रयास जैक सोसाइटी (NGO) ने भारत-नेपाल सीमा पर रक्सौल बॉर्डर के मैत्री पुल पर एक बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति और बुर्का पहनी नाबालिग लड़की को रोका। व्यक्ति की पहचान पश्चिमी चंपारण, बिहार निवासी मोहम्मद अजमुल्लाह अली के रूप में हुई, जिसने लड़की का नाम सलीमा बेगम बताकर गुमराह करने की कोशिश की।​गहन पूछताछ में पता चला कि लड़की हिंदू समुदाय की सोनी कुमारी (काल्पनिक नाम) है, जिसे अजमुल्लाह अली ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेमजाल में फंसाया। 13 नवंबर 2025 को, वह उसे उसके घर से भगाकर गुरुग्राम (हरियाणा) ले गया, जहां उसने शादी और नौकरी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया और उसे इस्लाम धर्म अपनाने तथा बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया। नाबालिग के परिजनों द्वारा अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करवाने क...
रक्सौल के सौनाहा डीह में भीषण अग्निकांड: 13 घर स्वाहा, लाखों का नुकसान

रक्सौल के सौनाहा डीह में भीषण अग्निकांड: 13 घर स्वाहा, लाखों का नुकसान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल, पूर्वी चंपारण। ​रक्सौल प्रखंड की लक्ष्मीपुर लक्षमनवा पंचायत के सौनाहा डीह टोला में मंगलवार को एक भीषण अग्निकांड में कम से कम 13 घर जलकर राख हो गए, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हालांकि, इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन कई परिवार पूरी तरह से बेघर हो गए हैं। ​अचानक भड़की आग, घंटों मशक्कत के बाद काबू ​अग्निशमन पदाधिकारी रविशंकर ने देर शाम घटना की पुष्टि की। अग्निशमन सूत्रों के अनुसार, आग दोपहर के समय अचानक भड़क उठी और देखते ही देखते दर्जनों झोपड़ियों, आसपास के खलिहानों में रखे धान के बोझ और पुवाल को अपनी चपेट में ले लिया। ​आग की लपटें इतनी तेज और भयावह थीं कि ग्रामीणों के अथक प्रयास के बावजूद इस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। ​...
महदेवा डकैती पर मोतिहारी एसपी का कड़ा एक्शन: नेपाल सीमा मार्गों का गहन निरीक्षण, सुरक्षा मजबूत करने का निर्देश

महदेवा डकैती पर मोतिहारी एसपी का कड़ा एक्शन: नेपाल सीमा मार्गों का गहन निरीक्षण, सुरक्षा मजबूत करने का निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल ।(Vor desk)। पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात ने रक्सौल प्रखंड के महदेवा गांव में 23 नवंबर को पत्रकार संजय सिंह के घर हुई सनसनीखेज डकैती की घटना की दोबारा जांच करने और जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए बुधवार शाम को अचानक महदेवा का दौरा किया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। एसपी के साथ एसडीपीओ मनीष आनंद, रक्सौल थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सहित पुलिस टीम भी मौजूद रही। ​एसपी स्वर्ण प्रभात ने महदेवा पहुंचकर सबसे पहले पत्रकार संजय सिंह के आवास का निरीक्षण किया। उन्होंने परिवार के सदस्यों से विस्तृत बातचीत की और डकैती के दौरान की घटनाओं, अपराधियों की संख्या, उनके आचरण और वारदात के बाद उनके भागने के संभावित मार्गों के बारे में जानकारी ली। परिजनों ने एसपी को बताया कि अपराधी पूरी तैयारी के साथ आए थे। ​घटनास्थल पर प्रारंभिक जानकारी लेने ...
रक्सौल की पत्रकारिता के ‘युगपुरुष’ बाबू रामपुकार सिंह की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन

रक्सौल की पत्रकारिता के ‘युगपुरुष’ बाबू रामपुकार सिंह की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/पूर्वी चम्पारण।(Vor desk)। स्थानीय पत्रकारिता को नई दिशा देने वाले वरिष्ठ पत्रकार एवं रक्सौल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष बाबू रामपुकार सिंह की छठी पुण्यतिथि गुरुवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। 68 वर्ष की आयु में उनका निधन रक्सौल की पत्रकारिता में एक युग के अवसान के रूप में देखा गया था। उनके व्यक्तित्व की सरलता, कार्य के प्रति समर्पण और सामाजिक सरोकारों में उनकी सक्रिय भूमिका आज भी उन्हें क्षेत्र का ‘युगपुरुष’ बनाती है।मूल रूप से आदापुर प्रखंड के कुचुरवारी गाँव निवासी बाबू रामपुकार सिंह, बाबू जगदेव सिंह के ज्येष्ठ पुत्र थे। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 1990 में ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से की और जीवन के अंतिम दिनों तक निर्भीक तथा जनपक्षीय पत्रकारिता को अपना जीवनधर्म बनाए रखा। वे बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार थे और करीब डेढ़ दशक तक रक्सौल प्रेस क्लब क...
वीरगंज स्थित ठाकुर राम बहुमुखी कैंपस में विदाई समारोह का हुआ आयोजन

वीरगंज स्थित ठाकुर राम बहुमुखी कैंपस में विदाई समारोह का हुआ आयोजन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
● 12 सेवानिवृत्त प्राध्यापकों को दी गई भावपूर्ण विदाई वीरगंज।(Vor desk)। सीमावर्ती वीरगंज स्थित ठाकुर राम बहुमुखी कैंपस में एक साथ 12 प्राध्यापकों को भावपूर्ण विदाई दी गई। विदाई कार्यक्रम का आयोजन त्रि. वि. प्राध्यापक संघ, कैंपस इकाई समिति द्वारा किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राध्यापक संघ के सभापति डॉ. प्रमोद कुमार कुशवाहा ने की। कार्यक्रम का संचालन सचिव प्रो. पंत कुमार साह ने किया। प्रमुख अतिथि के रूप में दाता परिवार सदस्य संजय कुमार एवं शशि रंजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त करने वाले प्राध्यापक प्रो. शत्रुघ्न यादव, प्रो. पंकज कुमार, प्रो. अमर कुमार मिश्रा, प्रो. राययतीन्द्र प्रसाद, प्रो. रजनीकांत मिश्र, डॉ. गौतम रंजन, प्रो. अनिल कुमार रमन, प्रो. कुर्बान हबारी, डॉ. वैद्यनाथ प्रसाद, डॉ. उमेश श्रीवास्तव, प्रो. शंकरमान श्रेष्ठ, प्रो. ओम द्विवेदी को अंगवस्त्र...
रक्सौल प्रखंड के विद्यालयों में अभिभावक–शिक्षक संगोष्ठी सम्पन्न, शिक्षा की गुणवत्ता सुधार पर जोर!

रक्सौल प्रखंड के विद्यालयों में अभिभावक–शिक्षक संगोष्ठी सम्पन्न, शिक्षा की गुणवत्ता सुधार पर जोर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में शनिवार को “हर बच्चा होगा अब स्कूल का हिस्सा” तथा “निपुण बनेगा बिहार” थीम पर अभिभावक–शिक्षक संगोष्ठी का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाकर विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाना था।राजकीय प्राथमिक विद्यालय राष्ट्रीय गांधी में प्रधानाध्यापक मुनेश राम के नेतृत्व में संगोष्ठी सम्पन्न हुई। एचएम बृजकिशोर प्रसाद और विद्यालय टीम ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए बच्चों की उपस्थिति, घर पर पढ़ाई की निगरानी और सीखने की प्रक्रिया को मजबूत करने पर जोर दिया। अभिभावकों ने भी विद्यालय की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।रा.मध्य विद्यालय पनटोका में एचएम कुंदन कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की और अभिभावकों के साथ शैक्षणिक प्रगति, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, तथा शिक्षण व्यवस्था पर च...
पत्रकार रेयाज आलम ‘लड्डू’ को भावभीनी श्रद्धांजलि: रक्सौल में हुई शोकसभा

पत्रकार रेयाज आलम ‘लड्डू’ को भावभीनी श्रद्धांजलि: रक्सौल में हुई शोकसभा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) बिहार की रक्सौल अनुमंडल इकाई के तत्वावधान में गत दिनों सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए पत्रकार रेयाज आलम 'लड्डू' को श्रद्धांजलि देने के लिए लक्ष्मीपुर रक्सौल स्थित वाईएस रिसोर्ट के सभागार में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। ​इस हृदय विदारक घटना से आहत पत्रकारों ने सर्वप्रथम दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके उपरांत, सभी उपस्थित पत्रकारों ने स्व. रेयाज आलम 'लड्डू' के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धासुमन अर्पित किए।सभी उपस्थित पत्रकारों ने बारी बारी से उन्हें याद किया और उनकी जिंदादिली,दिलेरी,निर्भीकता,मिलनसारिता,लेखनी को याद करते हुए सभी भावुक हो गए। सभी की आंखे इस मौके पर नम हो गई। ​कार्यक्रम की अध्यक्षता एनयूजेआई रक्सौल अनुमंडल संयोजक बिपिन कुशवाहा ने की। उ...
सनसनीखेज खुलासा: VIP नेता कामेश्वर सहनी हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, सौतेली माँ-बेटे ने ही रची थी खूनी साजिश; सुपारी किलर से कराया कत्ल!

सनसनीखेज खुलासा: VIP नेता कामेश्वर सहनी हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, सौतेली माँ-बेटे ने ही रची थी खूनी साजिश; सुपारी किलर से कराया कत्ल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​छौड़ादानो/मोतिहारी। मोतिहारी पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर ही छौड़ादानो के तीनकोनी गांव में हुए वीआईपी (VIP) नेता कामेश्वर सहनी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। राजनीतिक हत्या का रंग देने की तमाम कोशिशों के बावजूद, एसपी के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (SIT) ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के बल पर हत्या के पीछे की पारिवारिक रंजिश को उजागर कर दिया। ​💔 पुरानी रंजिश और सौतेली माँ का साथ, बेटा बना हत्यारा ​पुलिस जांच में जो चौंकाने वाला तथ्य सामने आया, वह यह था कि मृतक कामेश्वर सहनी के सगे बेटे सावन कुमार और उनकी सौतेली पत्नी (मृतक की दूसरी पत्नी) सोनी निषाद ने मिलकर सुपारी किलर के सहयोग से इस अपराध को अंजाम दिया।ब्लाइंड लव स्टोरी के तहत दोनों ने रास्ते का कांटे हटाने के लिए हत्या की प्लानिंग कर डाली। पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि मृतक की दो शादियां हुई थीं।15 साल पहले पहली...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!