Tuesday, June 16

रक्सौल आसपास

पुलवामा हमले के बरसी पर एबीवीपी ने शहीद वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि!

पुलवामा हमले के बरसी पर एबीवीपी ने शहीद वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रक्सौल नगर इकाई द्वारा पुलवामा हमले के बरसी पर मंगलवार श्रद्धा सुमन अर्पित कर वीर शहीदों को याद किया। पुलवामा हमलें में शहीद हुए वीर सैनिकों के याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मुख्य पथ स्थित अंबेडकर चौक के पास आयोजित हुई। भारत माता की जय, वंदे मातरम, वीर शहीद अमर रहे जैसे नारों का जयघोष करते हुए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्तागण द्वारा सैनिकों के तैलचित्र के समक्ष पुष्पांजलि एवं कैंडल प्रज्वलित कर अपना श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उपस्थित नगर के उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राकेश कुशवाहा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सदैव राष्ट्र के वीरों के प्रति निष्ठा, समर्पण और देशभक्ति जागरण का कार्य करते रहते हैं। सीमावर्ती शहर रक्सौल में ऐसे कार्यक्रम होना सुखद है। यह परिचायक है की यहां के युवा रणबां...
वेलेंटाइन डे पर सौ रुपए में बिका गुलाब,गिफ्ट के लिए टैडीवियर और चॉकलेट की रही खूब डिमांड!

वेलेंटाइन डे पर सौ रुपए में बिका गुलाब,गिफ्ट के लिए टैडीवियर और चॉकलेट की रही खूब डिमांड!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।युवाओं ने वेलेंटाइन डे मनाया।भारत ही नही नेपाल में भी इस वेलेंटाइन डे को उत्सवी रूप देने वालो की कमी नही थी।वहीं,इस मौके पर नेपाल में करोड़ो रुपए का  गुलाब का आयात किया गया।क्योंकि, युवाओं ने उत्सवी रूप देने और बधाई देने के लिए गुलाब के फूल की अग्रिम बुकिंग भी कराई थी।इस बाबत नेपाल पुष्प उद्यमी संघ सूत्रों ने बताया कि 14 फरवरी को मनाए जाने वाले प्रेम दिवस यानी वेलेंटाइन डे के लिए पहले से गुलाब की बुकिंग थी और डिमांड भी खूब रही।बता दे कि प्रेम के प्रतीक के रूप में लाल गुलाब के उपयोग के कारण गुलाब आयात किया जाता है।व्यवसायियों के अनुसार, नेपाल में अधिकांश गुलाब भारत से लाए जाते हैं। भारत के नई दिल्ली, कोलकाता और बैंगलोर से गुलाब आयात किए जा रहे हैं। वीरगंज के इस कारोबार से जुड़े राधेश्याम और संजय ने बताया कि एक गुलाब सौ रुपए तक बिका। इधर,सीम...
भेडिहरवा क्रिकेट टीम ने बेतिया डीके इलेवन को 3 विकेट से हरा कर शील्ड  पर  किया कब्जा!

भेडिहरवा क्रिकेट टीम ने बेतिया डीके इलेवन को 3 विकेट से हरा कर शील्ड पर किया कब्जा!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
--विजेता व उप विजेता टीम को शील्ड व नगद राशि देकर किया गया सम्मानित रक्सौल। (Vor desk) ।एमएससीसी भेलाही द्वारा आयोजित सुमन चैलेंजर अंतराष्ट्रीय टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच डीके इलेवन क्रिकेट टीम बेतिया व भेडिहरवा क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। नथुनी दुर्गा उच्च विद्यालय पुरन्दरा भेलाही के प्रांगण में आयोजित इस मैच में भेडीहरवा की टीम बिजयी हुआ ।बेतिया क्रिकेट टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुवे निर्धारित 20 ओभर में 7 बिकट खोकर 217 रन बनाया। इसके जबाब में भेडिहरवा टीम ने 19 ओवर 2 बॉल में 7 विकेट खोकर 218 रन बनाकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया।विजेता टीम के कप्तान सकील खान व उपविजेता टीम के कप्तान राज कुमार पटेल को मुख्य अतिथि नेपाल के विधायक श्याम प्रसाद पटेल,जदयू प्रदेश सचिव कपिलदेव प्रसाद, जिला पार्षद उपाध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद,जदयू नेता ब...
भारतीय से लूटी हुई रकम समेत  भारतीय समेत 8 नेपाली अपराधी गिरफ्तार

भारतीय से लूटी हुई रकम समेत भारतीय समेत 8 नेपाली अपराधी गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*पकड़ा गया भारतीय रक्सौल के अहिरवा टोला का निवासी रक्सौल।(vor desk)।नेपाल के वीरगंज में एक भारतीय नागरिक को हथियार दिखा कर अपहरण  और लूट पाट करने के मामले में एक अपराधिक गिरोह का उद्भेदन करते हुए कुल आठ अपराधियो को गिरफ्तार किया है।रेल एसपी कोमल शाह ने बताया कि सीमावर्ती बिहार राज्य के विशाल कुमार पटेवा को वीरगन्ज महानगरपालिका वार्ड नम्बर 6 रेलवे रोड से विगत गुरुवार को दिन दहाड़े हथियार दिखा कर अपहरण कर लूट पाट कर ली गई थी।इसी मामले में त्वरित करवाई करते हुए अपराधियो को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में रेलवे रोड से वीरगंज  महानगरपालिका वार्ड नम्बर 2 छपकैया निवासी सद्धाम अन्सारी, वार्ड  नम्बर 11श्रीपुर निवासी सन्तोष लामा, मोजालिम मियाँ ,रोशन थापा , वार्ड नम्बर 24रामगढवा निवासी विजय महतो , बारा जिला के परवानीपुर गाउँपालिका वार्ड  नम्बर 3 निवासी  नबाब हुसेन...
लूट कांड:धीरज को शूट टु कील के इरादे से क्लोज रेंज से मारी गई  थी गोली ,काटा गया था दोनो हाथो का नस,गोली निकली,सुरक्षा बढ़ी!

लूट कांड:धीरज को शूट टु कील के इरादे से क्लोज रेंज से मारी गई थी गोली ,काटा गया था दोनो हाथो का नस,गोली निकली,सुरक्षा बढ़ी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल रेल रोड लूट कांड में जख्मी धीरज के सीने में फंसी कारतूस निकाली गई गोली,रेल पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा • क्लोज रेंज से मारी गई थी गोली ,दोनो हाथ के नसों को काटने के साथ 14 जगह मारी गई थी चाकू रक्सौल।(vor desk) ।रक्सौल स्टेशन रोड में सिंचाई विभाग के कार्यालय के पास हुंडी कारोबारी के कैरियर धीरज कुमार को गोली और चालू मार कर हुई लूट पाट में रेल पुलिस ने जांच के क्रम में रहस्योद्घाटन किया है कि अपराधियों ने क्लोज रेंज से प्वाइंट ब्लैक पर यानी सीने से सटा कर गोली मारी थी।हाथ के नसों को काट दिया था,जिसका मकसद साफ साफ' शूट टू किल था।अपराधियो को इस बात की भनक थी की यदि धीरज बच गया तो भंडाफोड़ होगा और उनकी मुश्किल बढ़ जाएगी।इसी के लिए जब उन्होंने लूट की योजना बनाई,तो अपना लक्ष्य साफ रखा और यह पता था कि धीरज के पास बड़ी रकम है।तब अपराधियो ने प्लान के तहत घेर कर उक्त वारदात को अंजाम दिया...
हरैया पुलिस ने 2.2 किलो गांजा के साथ पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया के  युवक को किया गिरफ्तार

हरैया पुलिस ने 2.2 किलो गांजा के साथ पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया के युवक को किया गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(एक संवाददाता)। रक्सौल बॉर्डर पर पुलिस ने गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, हरैया ओपी पुलिस टीम ने गश्ती के दौरान 2.2किलो गांजा बरामद किया है।साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।इसकी पुष्टि करते हुए हरैया ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि कस्टम के पास से उक्त 2.2किलो गांजा के साथ पूर्वी चम्पारण के तुरकौलिया थाना अन्तर्गत सिंघपुर वार्ड नं 2 निवासी किशोरी शाह के 27 वर्षीय पुत्र विजय कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया। उन्होंने बताया कि उक्त गांजा नेपाल के वीरगंज से लाया जा रहा था,इसी बीच भारतीय सीमा रक्सौल में प्रवेश करते वक्त बरामदगी हुई । ...
रक्सौल अर्बन पीएचसी में महादलितों और वंचित समाज के लिए आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर

रक्सौल अर्बन पीएचसी में महादलितों और वंचित समाज के लिए आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल के अनुमंडलीय अस्पताल अंतर्गत कौड़िहार स्थित अर्बन पीएच सी में उपाधीक्षक सह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के नेतृत्व में शनिवार को  स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ।यह शिविर ख़ास तौर से महादलित और वंचित समाज के लिए आयोजित हुआ,जिसमे सभी प्रकार के रोगों के लिए परामर्श समेत रक्तचाप एवं ब्लड शुगर जांच की गई। चिकित्सकीय टीम द्वारा बताया गया कि करीब सौ महिला पुरुष और बच्चों की जांच हुई।इस दौरान आभा कार्ड  और आयुष्मान भारत कार्ड यानी गोल्डन कार्ड बनाने के लिए जागरूक किया गया।कैम्प में  अर्बन पीएचसी के प्रभारी डॉ0 आफताब आलम,समेत डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद,  डॉ0 मुराद आलम,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक,यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार, एएनएम आरती कुमारी,सुमिता कुमारी,अंजू कुमार, डाटा इंट्री ऑपरेटर मुकेश कुमार आदि सक्रिय रहे। गंभीर प्रकृति के मरीजों की पहचान की गई और उन्हें अस्पताल रेफर किया ता...
दशम के छात्र -छात्राओं का विद्यालय ने किया विदाई समारोह आयोजित

दशम के छात्र -छात्राओं का विद्यालय ने किया विदाई समारोह आयोजित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।शहर के नागा रोड स्थित भारती पब्लिक स्कूल के प्रांगण में अध्ययनरत कक्षा दशम के विद्यार्थियों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में अपना विदाई लेते हुए अपनी भावना को व्यक्त करते हुए कक्षा दशम के छात्र आदर्श कुमार ने कहा कि इस विद्यालय में 6 साल पहले नामांकन कराया था, आज विद्यालय में अंतिम भावना व्यक्त करने के लिए खड़ा हूं। विद्यालय हर समय हमारी पढ़ाई में मदद एवं सहयोग के लिए तैयार था। विद्यालय के द्वारा पूरा सहयोग मिला। मैं तो जा रहा हूं, परंतु विद्यालय की यादें हमेशा हमेशा के लिए मेरे हृदय में रहेगा। विद्यालय के ही छात्रा नेहा कुमारी ने कहा कि विद्यालय जिस तरह हमें जीवन में पढ़ना लिखना बोलना खाना-पीना आदि कुछ को सिखाने में सहयोग किया, उसे मैं कभी नहीं भूलूंगी। कक्षा दशम के सभी विद्यार्थी अपने–अपने विचारों को रखा। सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के निद...
भारतीय जन संघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय व्यक्ति नही बल्कि एक विचार:प्रमोद सिन्हा

भारतीय जन संघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय व्यक्ति नही बल्कि एक विचार:प्रमोद सिन्हा

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल के कोईरिया टोला बूथ संख्या 05पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि मनाई गई। जहां उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने उन्हें भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी, एकात्म मानववाद के प्रणेता, अंत्योदय के सिद्धांत पर अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाला बताते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं। एक ऐसा विचार, जिसने देश में प्रगतिशील व जन कल्याण को समर्पित राजनीति की नींव रखी। वही नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ ने कहा आने वाली पीढ़ियां निश्चित ही उनके विचारों को आत्मसात कर उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करके भारत के भविष्य का निर्माण करेंगी।मौके पर जिला प्रवक्ता राजकिशोर राय उर्फ भगत जी, नगर महामंत्री कमलेश कुम...
सारण स्नातक क्षेत्र के प्रत्याशी समरेन्द्र बहादुर सिंह ने रक्सौल में किया जन संपर्क

सारण स्नातक क्षेत्र के प्रत्याशी समरेन्द्र बहादुर सिंह ने रक्सौल में किया जन संपर्क

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।सारण स्नात्तक प्रत्याशी ने रक्सौल में चलाया जागरूकता अभियान ।इस दौरान समर्थको ने उनका स्वागत भी किया। मिली जानकारी के मुताबिक,क्षेत्र भ्रमण के दौरान शुक्रवार को सारण स्नात्तक प्रत्यासी समरेन्द्र बहादूर सिंह ने जागरूकता अभियान के तहत दयाल कोचिंग सेन्टर रक्सौल मे शिक्षकों से, भेँट वार्ता किया।भेट वार्ता के दौरान प्रत्यासी ने सभी शिक्षको का सम्मान प्राप्त किया तथा उनके विचारों से अवगत हुए ।इस दौरान भाई समरेन्द्र बहादूर सिंह ने शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए तथा उसके समाधान हेतु तत्क्षण प्रयास भी किया और आगे हमेशा शिक्षको की कठिनाईयों को दूर करने की बात कहीं। मौके पर शिक्षको ने रक्सौल की धरती पर भाई समरेन्द्र बहादूर सिंह का भरपूर सहयोग करने का संकल्प जताया। इस दौरान शिक्षक मदन प्रसाद यादव अजय कुमार, विनोद ठाकुर, चन्देश्वर प्रसाद शिवशंकर ठाकुर, म...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!