Thursday, June 18

रक्सौल आसपास

सिक्किम में तैनात इंडियन आर्मी जवान मिथलेश कुमार की मौत,शव आने का इंतजार!

सिक्किम में तैनात इंडियन आर्मी जवान मिथलेश कुमार की मौत,शव आने का इंतजार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk)।प्रखंड के लक्ष्मीपुर - पोखरिया गांव के सिक्किम(गंगटोक) के चांगो झील की पहाड़ी पर तैनात इंडियन आर्मी के जवान मिथलेश कुमार की संदिग्ध मौत की सूचना से इलाके में कोहराम है।मृत जवान के पिता रामायण यादव बेटे के गम में बदहवास बने हुए हैं ।उन्होंने अपना दर्द सुनाते हुए कहा है कि वे चिमनी भट्ठा पर ईंट पाथ कर इकलौते पुत्र मिथलेश कुमार को पढ़ाया।बेटे ने अपने मेहनत और लगन से हमारे सपने को पूरा किया।देश की सेवा करने के जज्बे से प्रेरित हो वर्ष - 2019 में मिल्ट्री ज्वाइन कर लिया। ईमानदारी तथा कर्तव्यनिष्ठा के साथ सिक्किम (गंगटोक) के चांगो झील पर जीडी आर्टिलरी 54वी मध्य रेजीमेंट में कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हो गया है।बेटे के मौत के सदमा से मां निर्मला देवी या बहन सीमा कुमारी (18 वर्ष) बार बार बेहोश हो जा रही हैं। बावजूद,मौत का कोई स्पष्ट कारण नही बताया जा रहा।आ...
महा शिव रात्रि पर रक्सौल के शिवालयों में उमड़े शिव भक्त, पूजा अर्चना का जारी रहा दौर!

महा शिव रात्रि पर रक्सौल के शिवालयों में उमड़े शिव भक्त, पूजा अर्चना का जारी रहा दौर!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
शहर के नागा रोड में प्रजापिता ब्रह्म कुमारी राजयोग सेवा केंद्र द्वारा आयोजित हुआ शिव चर्चारक्सौल।( Vor desk  )।रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया. अहले सुबह से ही शहर के विभिन्न मठ-मंदिरो में भक्तों की भीड़ देखी गयी. खासकर महिलाएं और युवतियां मंदिरों में पूजा- अर्चना करती देखी गयी. रंग-बिरंगे परिधान में सजधज कर मंदिर पहुंची महिलाओं ने भगवान शिव से अपने लिए अखंड सौभाग्य मांगा तो कुंवारी कन्याओं ने सुयोग्य वर की कामना की. मंदिरों से लेकर घरों तक हवन पूजन, अष्टयाम,लखराव, का दौर चलता रहा. कोइरिया टोला स्थित त्रिलोकी नाथ मंदिर, स्टेशन परिसर स्थित शिव मंदिर, काली मंदिर, सूर्य मंदिर, मनोकामना मंदिर, सातो माई मंदिर सहित सभी स्थानों पर भक्त पूजा-अर्चना करते देखे गये. रक्सौल के महा वाणिज्य दूतावास परिसदन परिसर स्थित हनुमान मंदिर के शिवालय में पुजारी ...
एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के क्रियान्वयन में स्वास्थ्य ,शिक्षा एवम आई सी डी एस की जिम्मेवारियां विषयक गोष्ठी का आयोजन

एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के क्रियान्वयन में स्वास्थ्य ,शिक्षा एवम आई सी डी एस की जिम्मेवारियां विषयक गोष्ठी का आयोजन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।शहर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में  अनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के   क्रियान्वयन में स्वास्थ्य ,शिक्षा एवम आई सी डी एस की जिम्मेवारियां विषयक गोष्ठी का आयोजन हुआ।जिसकी अध्यक्षता अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर राजीव रंजन कुमार ने की। गोष्ठी में एनीमिया मुक्त भारत पर चर्चा की गई। एएनएम तथा आंगनबाड़ी के माध्यम से विद्यालय के बच्चे तथा विद्यालय के बाहर के बच्चे को आयरन की गोली शत प्रतिशत खिलाने की बात कही गई। बैठक में चर्चा की गई कुछ बच्चे विद्यालय से बाहर हैं वह आयरन की गोली नहीं खा पाते हैं इस बार जो बच्चे विद्यालय से बाहर हैं या विद्यालय में पढ़ रहे हैं उन सभी बच्चों को एएनएम तथा आंगनबाड़ी के टीम के माध्यम से आयरन की गोली सत प्रतिशत बच्चों को खिलाना है।जिला सामुदायिक उत्प्रेरक नंदन झा और डॉक्टर राजीव रंजन ने इस मौके पर अपन...
रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने व्यवसायियों के समस्याओं के समाधान हेतु  रक्सौल प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने व्यवसायियों के समस्याओं के समाधान हेतु  रक्सौल प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
फाइल फोटो रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने अनुमंडलाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रक्सौल को व्यवसायियों के हितार्थ ज्ञापन देते हुए अवलोकनार्थ कराया कि सरकार के आर्थिक विकास मे अपनी अहम भागीदारी निभाने वाले प्रतिष्ठित छोटे बड़े व्यवसाई  कोरोना काल से ही वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण अपनी व्यवसायिक गतिविधियां औरदुकानदारी में अत्यधिक नुकसान कर चुके हैं। यहां तक कि व्यवसायियों को अपना नियमित जीविकोपार्जन करने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। कईयों को तो अपनी दुकान बंद करने पर मजबूर होना पड़ा है। जिसकी जानकारी देते हुए चैंबर के मिडिया प्रभारी सह प्रवक्ता शम्भु प्रसाद चौरसिया ने बताया कि सरकार के आर्थिक विकास में रीढ़ यह व्यवसायी वर्ग लाखों करोड़ों रुपए का टैक्स विभिन्न माध्यमों से कलेक्ट कर सरकार को देते रहे है। लेकिन इनमें से कई आज आर्थिक क्षति के का...
एजीएम 26 फरवरी को मनाएगी संत शिरोमणी गुरू रैदास व शहीद बाबू जगदेव कुशवाहा के जयंती समारोह!

एजीएम 26 फरवरी को मनाएगी संत शिरोमणी गुरू रैदास व शहीद बाबू जगदेव कुशवाहा के जयंती समारोह!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
सिकटा। (Vor desk)।प्रखंड के लाइन परसा गांव में शनिवार को अम्बेडकर ज्ञान मंच की बैठक समाजसेवी जोखन राम की अध्यक्षता में आहूत हुई।इस बैठक में आगामी 26 फरवरी को संत शिरोमणी गुरू रैदास व शहीद बाबू जगदेव कुशवाहा के जयंती समारोह सह सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम के तैयारी की समीक्षा हुई।साथ ही इस मौके पर बहुजन समाज में जन्मे संत,गुरु,महापुरुषों यथा - शांति,करुणा के प्रवर्तक तथागत गौतम बुद्ध,शिक्षा के जनक महात्मा जोतिबा राव फूले,राष्ट्रमाता सावित्री बाई फूले,आरक्षण के पिता राजर्षी छत्रपति शाहूजी महाराज,पेरियार, नारायणा गुरु,संत रैदास -कबीर, गाडगे महाराज, भगवान बिरसा,ललई सिंह यादव,महापंडित राहुल सांकृत्यायन,बाबू जगदेव कुशवाहा,कर्पूरी ठाकुर आदि महापुरुषों के जीवनी व आदर्शो से प्रेरित हो समाज में फैले कुरीतियों,पाखंडों,अंधविश्वासों आदि से रहित हो शिक्षित बनने का संकल्प लिया गया। बहुज...
गृह मंत्री अमित शाह के लौरिया आगमन की तैयारी में जुटी रक्सौल भाजपा, रक्सौल के 3 हजार कार्यकर्ता होंगे शरिक !

गृह मंत्री अमित शाह के लौरिया आगमन की तैयारी में जुटी रक्सौल भाजपा, रक्सौल के 3 हजार कार्यकर्ता होंगे शरिक !

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। भाजपा रक्सौल नगर कमेटी और ग्रामीण कमेटी की बैठक हरैया स्थित विधायक आवास पर आयोजित हुई। यह बैठक देश के गृह मंत्री अमित शाह के आगामी कार्यक्रम 25 फरवरी को जैन साहू उच्च विद्यालय लौरिया में विशाल जनसभा को सफल बनाने के तत्वधान में किया गया। मौके पर उपस्थित संगठन जिला रक्सौल के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ने कहा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में रक्सौल से लगभग 3000 लोग शामिल होंगे ।जिसके लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने हेतु बूथ स्तर से कार्यकर्ता लगे हुए हैं। विधानसभा के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के मद्देनजर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से जनसभा में सक्रीय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन...
विधायक प्रमोद सिन्हा ने सीएम को सौंपा 5सूत्री ज्ञापन, रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की बहाली की मांग

विधायक प्रमोद सिन्हा ने सीएम को सौंपा 5सूत्री ज्ञापन, रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की बहाली की मांग

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( Vor desk)।क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने रक्सौल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल की बेहतरी के लिए मुख्य मंत्री नीतीश कुमार का ध्यानाकर्षण कराते हुए पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा है।विधायक ने बताया कि मोतिहारी के समाधान यात्रा के दौरान हुए स्मीक्षात्मक बैठक में पांच सूत्री ज्ञापन सौप कर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना की मांग की ताकि,बच्चों के इलाज और हड्डी के उपचार के लिए बाहर ना जाना पड़े।वहीं,पारा मेडिकल स्टाफ  की संख्या बढ़ाने और  आवश्यक इक्यूपमेंट की मांग की,ताकि,टीकाकरण,प्रसव, दवा,जांच आदि कार्यों में तेजी आए।साथ ही गर्भवती महिलाओ की एएनसी जांच के मद्देनजर अल्ट्रा साउंड सेवा शुरू कराया जाए।इसके साथ ही अस्पताल के चहारदिवारी और मुख्य गेट के निर्माण की भी मांग की गई। ऊन्होंने ऑक्सीजन जेनरेट प्लांट के शीघ्र स्थापना की मांग की गई,ताकि,ऑक्सीजन की किल्लत न हो।विधायक श्र...
सरिसवा नदी में अपशिष्ट पदार्थ को डाले जाने के ऊपर यथोचित कार्रवाई करने का निर्देश

सरिसवा नदी में अपशिष्ट पदार्थ को डाले जाने के ऊपर यथोचित कार्रवाई करने का निर्देश

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( Vor desk) ।सरिसवा नदी के शुद्धिकरण हेतु शिक्षाविद डॉ स्वयंभू शलभ द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन के आलोक में उक्त नदी में अपशिष्ट पदार्थ को डाले जाने के ऊपर यथोचित कार्रवाई करने हेतु नगर विकास एवं आवास विभाग के परियोजना पदाधिकारी सह उप निदेशक आशुतोष कुमार ने निर्देश जारी किया है। विभाग द्वारा उक्त आशय का पत्र जिला पदाधिकारी, मोतिहारी सह गंगा विकास समिति के अध्यक्ष को भेजा गया है। साथ ही ठोस अपशिष्ट पदार्थ का नदी में प्रवाह वर्जित करने एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु नगर परिषद रक्सौल के कार्यपालक पदाधिकारी को भी पत्र भेजा गया है। विभागीय पत्र में आगे बताया गया है कि सरिसवा नदी के जल को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने के उद्देश्य से रक्सौल नगर परिषद में आई एंड डी और एसटीपी के निर्माण हेतु विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) नई दिल्ली को भेजा गया है। ज्ञातव्...
गिरिजा प्रसाद कोइराला फाउंडेशन के परसा जिला समन्वयक बने धीरज कुमार गुप्ता

गिरिजा प्रसाद कोइराला फाउंडेशन के परसा जिला समन्वयक बने धीरज कुमार गुप्ता

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बीरगंज।(vor desk)।गिरिजा प्रसाद कोइराला फाउंडेशन ने धीरज कुमार गुप्ता को परसा समन्वयक नामित किया है। गिरिजा प्रसाद कोइराला फाउंडेशन के निर्णय के अनुसार धीरज कुमार गुप्ता को 2 वर्ष के लिए परसा जिला समन्वयक पद पर मनोनीत किया गया है। गिरिजा प्रसाद कोइराला फाउंडेशन की अध्यक्ष सुजाता कोइराला ने पत्र पर हस्ताक्षर करते हुए कहा, "मुझे उम्मीद है कि गिरिजा प्रसाद कोईराला फाउंडेशन की विभिन्न जिला स्तरीय योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रांतीय समिति के साथ आवश्यक समन्वय और सहयोग से आगे बढ़ाया जाएगा।" समन्वयक के रूप में मनोनीत श्री गुप्ता नेपाली कांग्रेस के युवा नेता हैं जिन्होंने बीरगंज में बीपी उद्यान की भूमि को कंकरीट होने से बचाने के लिए बीरगंज महानगर पालिका के साथ अकेले कोर्ट केस लड़कर बीरगंज के लोगों की जीत हासिल की है।बीपी उधान की भूमि को किसी और चीज के बजाय पार्क बनाने में योगद...
रक्सौल में खुला अन्नपूर्णा सूरज स्वीट्स एंड बेकरी सह फेमिली रेस्टोरेंट्स, एएसपी चंद्र प्रकाश ने किया उद्घाटन!

रक्सौल में खुला अन्नपूर्णा सूरज स्वीट्स एंड बेकरी सह फेमिली रेस्टोरेंट्स, एएसपी चंद्र प्रकाश ने किया उद्घाटन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। मिष्ठान और फास्ट फूड ,बेकरी के मामले में सीमांचल का सुप्रसिद्ध संस्थान अन्नपूर्णा सूरज स्वीट्स एंड बेकरी सह फेमिली रेस्टोरेंट्स का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। शहर के मेन रोड अवस्थित सूरज होटल के परिसर में इस संस्थान का शुभारंभ एसडीपीओ चंद्र प्रकाश (आईपीएस) ने फीता काटकर किया। इस मौके पर एसडीएम सुश्री आरती, डीसीएलआर राकेश रंजन, पीजीआरओ सतीश रंजन, अवर निबंधन पदाधिकारी संतोष कुमार, बीडीओ संदीप सौरभ, सीओ विजय कुमार, थाना अध्यक्ष नीरज कुमार शामिल हुए।उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी श्रृंखला खुलने से यहां के लोगों को नेपाल नही जाना पड़ेगा और शहर में अच्छा माहौल बनेगा। अन्नपूर्णा के संचालक रामजस कुमार ने बताया कि भारत -नेपाल सीमा पर एक बेहतरीन रेस्टोरेंट की कमी थी, जो पूरी हुई। हमारे यहां सभी तरह के स्वादिष्ट मिठाइयां, बेकरी, बर्थडे केक, क्रिसमस केक, ब्रे...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!