Monday, June 15

रक्सौल आसपास

जननी बाल सुरक्षा योजना के तहत भुगतान सुनिश्चित कराएं आशा कार्यकर्ता

जननी बाल सुरक्षा योजना के तहत भुगतान सुनिश्चित कराएं आशा कार्यकर्ता

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk  )।रक्सौल स्थित अनुमण्डलिय अस्पताल में प्रखंड के आशा कार्यकर्ताओ की रिव्यू बैठक सम्पन्न हुई।जिसकी अध्यक्षता अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी डॉ राजीव रंजन कुमार ने की।बैठक में जननी बाल सुरक्षा योजना की समीक्षा की गई,जिसमे करीब पांच सौ से ज्यादा बच्चे को जन्म देने वाली माता/ महिलाओ का भुगतान लंबित पाया गया है।जिसमे आशा कार्यकर्ताओ की लापरवाही पाई गई,क्योंकि,उन्होंने उनका ससमय आधार कार्ड ,पास बुक आदि उपलब्ध नही कराया और प्रति माता मिलने वाली 1400रुपए का भुगतान लंबित रहा है।इस मामले को ले कर फटकार भी लगाई गई और निर्देशित किया कि एक सप्ताह के अंदर सभी डिटेल और प्रपत्र जमा कराएं ताकि त्वरित भुगतान हो सके।  वहीं, 1जून से 15 जून तक चल रहे सघन दस्त पखवाड़ा को सफल बनाने का निर्देश दिया गया। बैठक में प्रसव मामले की समीक्षा हुई,जिसमे अनुमंडल अस्पताल में द...
इंटरसिटी ट्रेन के लिए भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारियों की सुधि नहीं लिए जाने से बढ़ रहा आक्रोश

इंटरसिटी ट्रेन के लिए भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारियों की सुधि नहीं लिए जाने से बढ़ रहा आक्रोश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। इंटर सिटी ट्रेन के लिए आंदोलन के नौवे दिन और भूख हड़ताल के चौथे दिन भी जन प्रतिनिधियों और रेलवे के अधिकारियों ने सुधि नही ली,जिससे क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता दिख रहा है। इस भयानक गर्मी में रक्सौल से पूर्व के भाती ट्रेन परिचालन के लिए आंदोलन पर बैठे स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह और श्लोक कुमार सर्राफ ने कहा कि समाजसेवी किसी पार्टी जाति धर्म के लिए काम नही करते हैं। समाज में हो रहे कमियों को समाज के सामने लाने का काम करते है और जब हजारों यात्री दैनिक मोतीहारी शिक्षा, स्वस्थ, कोर्ट ,कार्यालय आदि के काम से मोतीहारी जाते है और आते हैं। लेकिन, दुर्भाग्य है कि जो ट्रेन दिया गया है उसका समय हमारे क्षेत्र के लिए अनुकूल नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग कोई नई नही है पूर्व में जो ट्रेन परिचालन होता था ।उसी प्रकार चला दिया जाए। हम इसी से संतुष्ट हैं पर कटौती बर्...
हरैया ओपी, भेलाही ओपी समेत पलनवा और नकरदेई के थाना प्रभारी का हुआ तबादला

हरैया ओपी, भेलाही ओपी समेत पलनवा और नकरदेई के थाना प्रभारी का हुआ तबादला

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। पूर्वी चंपारण के एसपी कांतेश मिश्रा ने जिले के विभिन्न थाना प्रभारी का तबादला किया है।इसमें रक्सौल स्थित हरैया ओपी के प्रभारी पंकज कुमार सहित लगभग दो दर्जन पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला हुआ है।हरैया ओपी के वर्तमान ओपी प्रभारी पंकज कुमार का मोतिहारी के छतौनी थाना में कनीय अवर निरीक्षक के रूप में तबादला किया गया है।सुगौली थाना के कनीय अवर निरीक्षक अनुज कुमार _१को हरैया ओपी का प्रभारी बनाया गया है। पलनवा के थाना अध्यक्ष प्रभाकर पाठक का भी तबादला हुआ है।उन्हे बंजरिया थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।राजेपुर थाना अध्यक्ष ललन कुमार को पलनवा थाना का थाना अध्यक्ष बनाया गया है। भेलाही ओपी के थाना प्रभारी मनोज कुमार जय बजरंग ओपी के प्रभारी बनाए गए हैं।जबकि शिकारगंज के थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राम को भेलाही ओपी का प्रभारी बनाया गया है।वहीं,हरसिद्धि के थानाध्यक्ष वि...
पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता सगीर अहमद की  पुण्यतिथि मनी,व्यक्तित्व और कृतित्व को किया गया याद

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता सगीर अहमद की पुण्यतिथि मनी,व्यक्तित्व और कृतित्व को किया गया याद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) । शहर के बाटा चौक पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा रक्सौल के पूर्व विधायक सह बिहार सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री सगीर अहमद की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई और श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया।उनके व्यक्तिव और कृतित्व पर चर्चा की गई और कहा गया कि उनके आदर्शों के साथ शालीनता ,भाषण कला,मधुर व्यवहार को अपनाने की जरूरत है,जो की आज की क्षेत्रीय राजनीति से लोप हो चला है। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव सह नगर प्रतिनिधि रक्सौल सदस्य बिहार विधान परिषद क्षेत्र संख्या 12 के प्रो. अखिलेश दयाल ने कहा कि रक्सौल विधानसभा क्षेत्र से महज 25 साल की उम्र 1972 में पहली बार विधायक बने, जो लगातार 4 बार 1990 तक इस क्षेत्र का नेतृत्व किया। साथ ही साथ बिहार सरकार में सहकारिता सहाय एवं पुनर्वास आवास एवं विधि मंत्री रहें। इनके कार्यकाल में चौमुखी विकास किया। पूर्व...
मारवाड़ी इंटरनेशनल फेडरेशन के पूर्वी चंपारण जिला संयोजक बने रक्सौल के व्यवसायी राजेश अग्रवाल

मारवाड़ी इंटरनेशनल फेडरेशन के पूर्वी चंपारण जिला संयोजक बने रक्सौल के व्यवसायी राजेश अग्रवाल

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।सामाजिक,सांस्कृतिक,उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने वाली संस्था मारवाड़ी इंटरनेशनल फेडरेशन ने शहर के व्यवसायी राजेश अग्रवाल को बिहार प्रदेश के पूर्वी चंपारण जिला इकाई का संयोजक मनोनीत किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि यह संस्था राजस्थान के व्यक्तियो को राजस्थान,राजस्थान के बाहर,भारत में या भारत के बाहर रह रहे व्यक्तियो को सामाजिक,सांस्कृतिक, एवं व्यापारिक दृष्टि से एक मंच पर लाने के लिए प्रयास रत है। संस्था के संस्थापक महा सचिव सीए विजय गर्ग ने श्री अग्रवाल को नियुक्त किया है। इधर,श्री अग्रवाल ने कहा है कि जो जिम्मेवारी दी गई है,उसे निष्ठा के साथ पूर्ण रूपेण निर्वहन करूंगा। वहीं,श्री अग्रवाल को संयोजक नियुक्त किए जाने पर महेश अग्रवाल, राज कुमार अग्रवाल,सीता राम गोयल,संजय अग्रवाल,अनंत मोहता, ढूनू चौधरी,गोविंद मरोदीया, महेश सिकरिया, आदि ने बधाई और शुभक...
एमपी-एमएलए गिनाते रहे मोदी सरकार की उपलब्धियां ,पास में ही इंटरसिटी ट्रेन के लिए भूखे प्यासे बैठे रहे अनशनकारी!

एमपी-एमएलए गिनाते रहे मोदी सरकार की उपलब्धियां ,पास में ही इंटरसिटी ट्रेन के लिए भूखे प्यासे बैठे रहे अनशनकारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल भाया रामगढ़वा पाटलिपुत्र इंटरसिटी ट्रेन का पुनः परिचालन प्रारम्भ कराने की मांग को लेकर आठ दिनो से धरना प्रदर्शन और तीन दिनो से भूख हड़ताल पर बैठे स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह और श्लोक कुमार सर्राफ 'लो बीपी' के शिकार होने लगे हैं ।उनके स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखने के लिए प्रशासन के निर्देश पर अनुमंडल अस्पताल ने मेडिकल टीम को सक्रिय किया है।डॉक्टर अनमोल कुमार के नेतृत्व में मेडिकल जांच की गई है।आगामी 5जून यानी सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर दोनो अनिश्चित कालीन आमरण अनशन शुरू करने वाले हैं,जिसको ले कर आम लोग भी चिंतित हैं कि क्या होगा।इस बीच किसी जन प्रतिनिधि या रेल अधिकारी ने भूख हड़ताल पर बैठे लोगों से हाल चाल लेने भी नही पहुंच सकें हैं। इधर,अनशन स्थल के पास यानी शहर के राम जी चौक पर अवस्थित श्री सत्य नारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर में क्षेत्रीय भाजप...
भाजपा सांसद डा0 संजय जायसवाल ने गिनाई मोदी सरकार के 9साल के कार्यकाल की उपलब्धियां

भाजपा सांसद डा0 संजय जायसवाल ने गिनाई मोदी सरकार के 9साल के कार्यकाल की उपलब्धियां

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*सांसद ने कहा -'रक्सौल काठमांडू रेल सेवा शुरू होने से रक्सौल का देश में होगा अलग स्थान,विश्व स्तरीय बनेगा रक्सौल,सुगौली बेतिया स्टेशन *अमृत योजना से संसदीय क्षेत्र में बनेगा तीन एक्सप्रेस वे,इसमें रक्सौल दिघवाड़ा हल्दिया एक्सप्रेस वे भी रक्सौल।(vor desk)। गुरुवार को रक्सौल में मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल पर महा जनसंपर्क अभियान के तहत मीडिया संवाद आयोजित किया गया ।जिसमे पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए किए गए हरेक बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। शहर के श्री सत्य नारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर में आयोजित यह कार्यक्रम"सोशल मीडिया इन्फलुनसर्स मीट" सह "मीडिया संवाद" के रूप में आयोजित था,जिसमे भाजपा कार्यकर्ताओं की बहुतायत दिखी।हालाकि,मीडिया कर्मी गिने चुने ही दिखे । इसमें अपने संबोधन में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम ...
बच्चों से मिलने पहुंचे जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार,दिए कई टिप्स

बच्चों से मिलने पहुंचे जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार,दिए कई टिप्स

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।पूर्वी चम्पारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार आदापुर प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसतपुर के बच्चों से मिलने बुधवार को विद्यालय पहुंचे। बच्चों ने माथे पर तिलक लगा कर एवं स्वागत गान प्रस्तुत कर उनका अभिवादन किया। विद्यालय परिवार की ओर से वर्ग पांच का छात्र मौसिम अंसारी ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर की जांच के लिए बच्चों से बात की और की प्रश्न पूछे जिसका बच्चों ने सही-सही जवाब दिया। उन्होंने बच्चों को ब्लैक बोर्ड पर लीप ईयर के संबंध में विस्तृत रूप से समझाया तथा बच्चों के प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें अपने आप को प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही शिक्षकों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। कुछ आवश्यक सुझ...
इंटरसिटी एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर स्वच्छ रक्सौल ने निकाला कैंडल मार्च,सांसद ने कहा’पटना के लिए इंटरसिटी तो चल ही रही है ‘

इंटरसिटी एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर स्वच्छ रक्सौल ने निकाला कैंडल मार्च,सांसद ने कहा’पटना के लिए इंटरसिटी तो चल ही रही है ‘

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
युवा कांग्रेस ने सौंपा स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन रक्सौल।(vor desk)। सोमवार को स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में इंटरसिटी एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर कैंडल जुलूस निकाली गई,जो, धरना स्थल रामजी चौक से बैंक रोड होते हुए मुख्य मार्ग होते हुए पुनः धरना स्थल तक पहुंची।स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि विगत 25 मई से इंटरसिटी एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर अनिश्चितकालीन धरना की घोषणा की गई थी जिसके चौथे दिन शहर में कैंडल मार्च निकालकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया है। समाजसेवी राजकुमार ने कहा कि इंटरसिटी एक्सप्रेस रक्सौल का लाइफ लाइन ट्रेन है इसका आरंभ होना जरुरी है।जब तक परिचालन शुरू नही होता,आंदोलन जारी रहेगा। उक्त कैंडल मार्च में,गणेश झा,अभिषेक कुमार, मुकेश सिंह राठौर, संदीप गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव, सन्नी पटेल, श्लोक कुमार सहित अनेकों रक्...
भाजपा महिला मोर्चा के जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित,विधायक प्रमोद सिन्हा ने कहा-महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार संकल्पित

भाजपा महिला मोर्चा के जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित,विधायक प्रमोद सिन्हा ने कहा-महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार संकल्पित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के संगठन ज़िला रक्सौल के जिला कार्यसमिति की बैठक ज़िला अध्यक्ष ज्योति राज गुप्ता की अध्यक्षता में हुई । बैठक में मुख्य आतिथी के रूप में विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, ज़िला अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय उपस्थित रहे। मंच का संचालन ज़िला उपाध्यक्ष मीरा देवी ने किया ।इस मौके पर अपने संबोधन मेंविधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना समेत विभिन्न योजनाओं पर बहुत सारे कार्य किये हैं ।आजादी के बाद से इतना कार्य कभी नही हुआ। आने वाले समय में महिला सशक्तिकरण के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार संकल्पित है। वहीं,ज़िला अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 9 सालो में महिला के लिया बहुत सारे काम किया है ,जिससे महिलाएं शशक्त और आत्मनिर्भर हुईं हैं । उन्होंने विश...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!