उड़ीसा रेल हादसे के शिकार राजा पटेल का शव आते ही मचा कोहराम,सांसद डॉ0 संजय जायसवाल ने कहा- मृतक के परिजन को मिलेंगे 12लाख रुपए!
रामगढवा।(vor desk)। उड़ीसा के बालोसोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के शिकार हुए पूर्वी चंपारण के रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत रामगढवा पंचायत के चिकनी गांव के राजा पटेल के परिजनों को सरकार,जन प्रतिनिधि अथवा रेलवे की ओर से तत्काल कोई सहायता नही मिल सकी। करीब पचास हजार रुपए चंदा इकट्ठा कर इस गरीब परिवार के मृत बेटे का शव एंबुलेंस से रविवार की सुबह गांव पहुंचा।जिसके बाद चीख पुकार मच गई।
चिकनी गांव में मातम का आलम रहा। परिजन रो रोकर बेहाल रहे।शव आते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में उमड़ पड़े।बताते चले कि गुरुवार को इस गांव के कुल 9लोग केरल के लिए मिथिला ट्रेन से निकले थे।जो शुक्रवार को शालीमार से चेन्नई के लिए कोरोमंडल एक्सप्रेस में सवार हुए थे।इसमें चिकनी गांव के एक युवक राजा पटेल (25)की मौत हो गई।जबकि,आठ घायल हो गए। शव के साथ ही छह लोग रामगढ़वा आ गए हैं।जबकि,दो घायल का इलाज केर...









