रक्सौल:कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस, भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णण को किया गया याद!
रक्सौल।(vor desk)। शहर के लक्ष्मीपुर स्थित कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में मंगलवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।विद्यालय के प्राचार्य देवेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल के संस्थापक चेयरमैन सतीश गिरी शामिल हुए। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों को स्कूल प्रबंधन के द्वारा सम्मानित किया गया।शिक्षको को सम्मानित करते हुए चेयरमैन सतीश गिरी ने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते है।साथ ही, आप राष्ट्र के निर्माता है।शिक्षको का स्थान समाज में हमेशा ऊपर रहा है।आज देश के शीर्ष पद पर बैठा व्यक्ति भी किसी ने किसी शिक्षक की प्रेरणा से वहां तक पहुंचा है। हमें काफी खुशी है कि एक दशक से अधिक समय से कैम्ब्रिज के साथ जूड़ कर रक्सौल जैसे सीमांत शहर में शिक्षा का अलख जगाने का काम जो आप लोग कर रहे है, प्रशंसनी...









