Saturday, June 13

रक्सौल आसपास

सघन मिशन इंद्र धनुष टीका करण अभियान को सफल बनाने के लिए रक्सौल में जन जागरूकता रैली आयोजित!

सघन मिशन इंद्र धनुष टीका करण अभियान को सफल बनाने के लिए रक्सौल में जन जागरूकता रैली आयोजित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।स्वास्थ्य विभाग के द्वारा रक्सौल में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 0.5 के प्रथम चरण की शुरुआत 11सितंबर को होगी ,जो,14 सितंबर चलेगी। सितंबर,अक्टूबर और नवंबर में क्रमश तीन चरणों में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान पूरा होगा। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शनिवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों और एन सी सी जवानों ,धर्म गुरुओं की सहभागिता में जन जागरूकता रैली आयोजित की गई।रक्सौल अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीचसी प्रभारी डॉ राजीव रंजन कुमार ने रैली का नेतृत्व किया।यह रैली अनुमंडल अस्पताल से निकल कर मुख्य पथ होते हुए नगर परिक्रमा के बाद वापस अस्पताल परिसर पहुंचा।इस दौरान एक भी बच्चा छूटे नही,सुरक्षा चक्र टूटे नहीं के नारे लगे।अस्पताल उपाधीक्षक डा राजीव ने अपने संबोधन में कहा कि नवजात शिशुओं और बच्चों में होने वाली जानलेवा बीमारियों पोलियो, खसरा, रूबेला, रोटा वायरस, डिप्थीरिया...
भाजपा के खिलाफ पोल खोल अभियान,मशाल जुलूस निकाल कर जद यू नेताओं ने जाति आधारित जनगणना के विरोध पर मोदी सरकार को चेताया !

भाजपा के खिलाफ पोल खोल अभियान,मशाल जुलूस निकाल कर जद यू नेताओं ने जाति आधारित जनगणना के विरोध पर मोदी सरकार को चेताया !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)।शनिवार को बीजेपी के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ पोल खोल अभियान का श्री गणेश हुआ। रक्सौल अनुमंडल मुख्यालय में जद यू के नेतागणों के द्वारा पोल खोल अभियान में शामिल होकर मशाल जुलूस निकाल गया और केंद्र सरकार विरूद्ध में जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया गया।चेताया गया की जाती आधारित जन गणना का विरोध केंद्र के मोदी सरकार को महंगा पड़ेगा। इस दौरान नीतीश कुमार जिन्दाबाद के नारे लगाए गए ।वही केंद्र की मोदी सरकार को घेरते हुए बिहार में नीतीश कुमार के द्वारा जाति जनगणना के विरुद्ध में साजिश के तहत रूकवाने के बिषय को लेकर मोदी, अमित साह मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।वही दुसरी तरफ देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी ,अन्य मुद्दों को लेकर जदयू के बैनर तले हाथों में मशाल जुलूस लेकर कोईरिया टोला के डा भीम राव अंबेडकर चौक से निकल कर रक्सौल मुख्य पथ,रेलवे स्टेशन रोड समेत अन्य मार्गों में ...
पंस पति बच्चा पासवान हत्याकांड के विरोध में बन्द रहा श्यामपुर बाजार,लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने दूरभाष पर की मृतक के परिजनों से बात!

पंस पति बच्चा पासवान हत्याकांड के विरोध में बन्द रहा श्यामपुर बाजार,लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने दूरभाष पर की मृतक के परिजनों से बात!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/आदापुर ।(vor desk)।श्यामपुर के पंस पति बच्चा पासवान की बुधवार की सुबह गोली मारकर हुई हत्या के विरोध में समर्थकों ने गुरुवार को बाजार की दुकानें बंद कराया और विरोध प्रदर्शन करते हुए अपराधियो की गिरफ्तारी की मांग की। सुबह के से दोपहर तक श्यामपुर बाजार की सभी दुकानें बंद रही। इधर हत्या मामले में गुरुवार की दोपहर तक मृतक के परिजनों द्वारा थाना को आवेदन देने की प्रक्रिया जारी जारी रही। पुलिस ने अपराधियों को चिन्हित किए जाने का किया दावा :पुलिस द्वारा बच्चा पासवान हत्या कांड का उद्भेदन शीघ्र ही करने का दावा किया जा रहा है।थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि पीड़ित परिवार के आवेदन के आलोक में अतिशीघ्र जांच की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। वहीं इस घटना में शामिल अपराधियों के नामों का खुलासा किये बगैर चिन्हित किये जाने की बात पुलिस सूत्रों के द्वारा बताते हुए जल्दी ही सच्चाई सामने लान...
सीएसपी संचालक द्वारा 2लाख12हजार के फर्जी लूट का केश दर्ज कराना पड़ा महंगा,फिल्मी स्क्रिप्ट तैयार करने वाले पति पत्नी हुए गिरफ्तार!

सीएसपी संचालक द्वारा 2लाख12हजार के फर्जी लूट का केश दर्ज कराना पड़ा महंगा,फिल्मी स्क्रिप्ट तैयार करने वाले पति पत्नी हुए गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)।फर्जी लूट का स्क्रिप्ट तैयार कर सी एस पी संचालक द्वारा पुलिस केश कराना महंगा पड़ा।झूठ केश करने के आरोप में आरोपी पति पत्नी दोनो जेल की सलाखों में सजा काटेंगे।क्योंकि,रक्सौल पुलिस ने मामले की जांच में दूध का दूध पानी का पानी कर दिया है। बता दे कि रक्सौल प्रखंड क्षेत्र के हरनाही के रहने वाले सीएसपी संचालक को लूट का झूठा मुकदमा दर्ज कराना तब महंगा पड़ा,जब जांच में दम्पति द्वारा लूट का झूठा केस दर्ज कराने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया ।अपने प्रतिद्वन्दी दूसरे सीएसपी संचालक को फंसाने के नियत से दम्पति ने झुठा केस दर्ज कराया था।लेकिन दम्पति की चालाकी काम नहीं आई। मिली जानकारी के अनुसार हरनाही के रहने वाले रामविनय शर्मा और उनकी पत्नी अंतिमा कुमारी कटगेनवा चौक पर बैंक ऑफ बड़ौदा का सीएसपी का संचालन करते हैं।जबकि उनको सीएसपी का लाइसें...
आदापुर में पंचायत समिति सद्स्या पति बच्चा पासवान हत्या कांड को ले हुआ विरोध प्रदर्शन, मामले को कर मोतिहारी एसपी कांतेश मिश्रा ने किया स्पेशल टीम गठित

आदापुर में पंचायत समिति सद्स्या पति बच्चा पासवान हत्या कांड को ले हुआ विरोध प्रदर्शन, मामले को कर मोतिहारी एसपी कांतेश मिश्रा ने किया स्पेशल टीम गठित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/आदापुर।पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत आदापुर प्रखंड क्षेत्र स्थित श्यामपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्या सुनीता देवी के पति बच्चा पासवान ( 45 वर्ष)की बुधवार की अहले सुबह अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर निर्मम हत्या कर दी।काले रंग के पल्सर बाइक पर सवार तीन अज्ञात हथियार बन्द अपराधियो ने वारदात को फिल्मी स्टाइल में अंजाम दिया है। शार्प सूटर की तरह उन्होंने सर में गोली मारी।जब वे गिर गए तो छाती और पेट गोली मारी गई।वारदात को ' फाइनल टच 'देने के बाद आश्वस्त हो कर तीनों अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।बताते हैं की हत्या जमीनी विवाद के कारण हुई है,हालाकि,पूरी सच्चाई पुलिसिया जांच के बाद ही सामने आएगी। *हत्यारों के पीछे दौड़े लोग घटना के बाद हो हल्ला हो गया।अपराधी बाईक पर सवार हो भागने लगे।इस बीच वे बाइक स्लिप होने से सड़क पर गिर गए।सूत्रों के मुताबिक,ग्...
रक्सौल में व्यवहार न्यायालय की स्थापना को ले कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया भूमि निरीक्षण!

रक्सौल में व्यवहार न्यायालय की स्थापना को ले कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया भूमि निरीक्षण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)। अब रक्सौल अनुमंडल मुख्यालय में शीघ्र ही व्यवहार न्यायालय की स्थापना के संकेत मिल रहे हैं।इसी कड़ी में बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने रक्सौल का दौरा किया।जिसमे व्यवहार न्यायालय की स्थापना को लेकर उन्होंने रक्सौल में अलग-अलग भू-खंड का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार,जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूर्वी चंपारण देवराज त्रिपाठी के द्वारा रक्सौल के हरदीया कोठी, लक्ष्मीपुर, पंटोका, प्रखंड कैंपस आदि इलाके में जमीन का अवलोकन किया गया। बताते चले कि रक्सौल में अनुमंडल में व्यवहार न्यायालय की स्थापना के लिए 6 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन के द्वारा जिन जमीनों को चिन्हित किया गया है, उसका भौतिक निरीक्षक जिला जज के द्वारा किया गया। पूरे निरीक्षण के दौरान पूर्वी चंपारण के डीएम सौरभ जोरवाल, एसपी कांतेश कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे।लंबे समय से रक्सौल अ...
रक्सौल में जन्माष्टमी पर कार्यक्रम की धूम: भारती पब्लिक स्कूल राधा कृष्ण नृत्य ने मन मोहा!

रक्सौल में जन्माष्टमी पर कार्यक्रम की धूम: भारती पब्लिक स्कूल राधा कृष्ण नृत्य ने मन मोहा!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
कार्यक्रम के बीच भारती पब्लिक स्कूल में मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी रक्सौल।(vor desk) ।बुधवार को भारती पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जनमाष्टमी के शुभ अवसर पर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों और बच्चियो ने अपना कला यथा गीत, नाटक और नृत्य का प्रदर्शन किया। इस शुभ अवसर पर प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता अजय मस्करा रजनीश प्रियदर्शी सुरेश कुमार, अवधेश कुमार दुबे, अरुण बाजपेई एवं विद्यालय के निदेशक प्रो. मनीष कुमार दुबे ने कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में सभी ने कृष्ण जन्माष्ट‌मी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बोला कि कृष्ण हमारे आदर्श हैं। वे कंश जैसे दुरात्मा के अन्त करने के लिए इस धरती पर अवतरित हुए थे। आगे उन्होने कहा कि श्रीमद भागवत गीता में भी श्री कृष्ण ने स्वयं कहा है कि इस धरती पर जब-जब पाप और अत्याचार बढ़ेंगे, तब मैं उसका अन्त: करने ...
डीएम व एसपी ने रक्सौल में किया नव निर्मित नाका भवन का उद्घाटन,जाम की समस्या और अपराध नियंत्रण में मिलेगा सहयोग!

डीएम व एसपी ने रक्सौल में किया नव निर्मित नाका भवन का उद्घाटन,जाम की समस्या और अपराध नियंत्रण में मिलेगा सहयोग!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटना व प्रतिदिन जाम की समस्या से निजात हेतु बेहतर यातायात प्रबंधन को लेकर कोईरिया टोला नहर चौक पर नाका थाना का उद्घाटन डीएम सौरभ जोरवाल के द्वारा एसपी कांतेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से बुधवार को किया गया। नाका थाना के उद्घाटन से बहुत हद तक अपराधियों पर लगाम व शहर में जाम की समस्या निजात मिलने की शहरवासियों की उम्मीद जग गई है। इस संबंध में एसपी कांतेश मिश्रा ने कहा कि यहां पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई, ताकि अपराधियों पर नजर रखा जा सके, अपराध पर अंकुश लग सके।इस नाका का उद्देश्य जाम से मुक्ति,अवैध व्यापार नियंत्रण,अपराध और नशीले पदार्थ की तस्करी- व्यापार पर नियंत्रण पाना है। वहीं जाम न लगे इसका प्रयास किया जायेगा। परंतु साथ में यह भी कहा कि इसमें सभी नागरिकों को साथ देना होगा। जब हम बाजार आते हैं तो उचित जगह पर पार्किंग करें, ट्रैफिक नि...
आदापुर में अपराधियों का तांडव,पंचायत समिति सदस्या सुनीता देवी के पति बच्चा पासवान की गोली मार कर की हत्या!

आदापुर में अपराधियों का तांडव,पंचायत समिति सदस्या सुनीता देवी के पति बच्चा पासवान की गोली मार कर की हत्या!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*शव नहीं उठने दे रहे ग्रामीण और समर्थक,भारी तनाव और आक्रोश आदापुर।(vor desk)। बुधवार की अहले सुबह अपराधियो के तांडव से इलाका दहल गया।आदापुर में अपराधियों ने सुबह के करीब 7बजे अंधाधुंध फायरिंग कर पंचायत समिति सदस्या सुनीता देवी के पति बच्चा पासवान की गोली मार कर हत्या कर दी है।इससे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश कायम है। मिली जानकारी के मुताबिक,अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ उनके सिर में गोली मारी, जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।बताया गया है कि उन्हें सर, छाती और पेट में कोई तीन गोली लगी है।खून से सड़क की पिच लाल हो गई है।बताया गया है कि बच्चा पासवान रोज की तरह बुधवार की सुबह आदापुर रक्सौल घोड़ासहन कैनाल मुख्य सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे,इसी बीच उक्त वारदात को अंजाम दिया गया।सूत्रों ने बताया कि श्यामपुर चौक से पश्चिम नवलखा पुल के समीप बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली और नौ...
जय मां दुर्गा पूजा समिति की बैठक में नई कमेटी का गठन, बड़ा परेउवा (बौद्धी माई)में भव्य पूजा का निर्णय

जय मां दुर्गा पूजा समिति की बैठक में नई कमेटी का गठन, बड़ा परेउवा (बौद्धी माई)में भव्य पूजा का निर्णय

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)।वर्ष 2023 के दुर्गा पूजा हेतु जय मां दुर्गा पूजा समिति, बड़ा परेउवा (बौधी माई) वार्ड नं 1 के तत्कालीन समिति के समस्त सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय महावीर मंदिर में आयोजित हुई। सर्वसम्मति से इस वर्ष दुर्गा पूजा सुसंपन्न कराने हेतु एक नवीन समिति बनाई गई जिसमें अध्यक्ष राजू उर्फ रोहित साह, उपाध्यक्ष उदय कुमार, सचिव आशीष उर्फ बबलू कुमार, सह सचिव मुकेश कुमार, श्याम कुमार कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार, सह कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुंडू, रोहित श्रीवास्तव, नियंत्रक भारत भूषण एवं कार्यकारिणी सदस्य में गुड्डू यादव, विजय यादव, नुरशाद आलम,नितेश साह, श्रीभगवान साह, प्रकाश गुप्ता, संतोष साह, आकाश कुमार, शशि साह, मुकेश यादव, आकाश दत्ता, सुबोध कुशवाहा, संदीप डीजे, प्रिंस तिवारी, विकास तिवारी, रोहित सर्राफ, मुन्ना साह, गुड्डू साह, उमेश साह, मिथलेश कुमार, संजय गुप्ता, मुकेश कुमार, आकाश क...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!