रामगढ़वा :करंट से बिजली मिस्त्री की दर्दनाक मौत के बाद आक्रोश,ग्रामीणों ने विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप, मुआवजे की मांग पर अड़े
रक्सौल ।(vor desk)। रक्सौल अनुमंडल के रामगढ़वा के अहिरौलिया पंचायत अंतर्गतलक्ष्मणवा में बिजली ठीक करने ट्रांसफरमर पर चढ़े बिजली मिस्त्री की कंरट लगने से झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाबत स्थानीय लाेगाें ने बताया कि गांव में केबल तार लगाने को लेकर पोल डालने का काम चल रहा है। पोल गाड़ने वाली जगह से बिजली की खुली तार गुजरती है।
इसलिए इन्होंने बिजली के कनीय अभियंता से इन नंगे तारों का विद्युत कनेक्शन ट्रांसफार्मर से ठीक करने की बात की थी। विभाग को सूचित करने के बाद उक्त मिस्त्री को ट्रांसफर्मर पर चढ़ने से पहले बिजली विभाग से मानव बल से शर्ट डाउन लिया गया था। मृतक की पहचान दर्शन महतो के रूप में हुई है।
इसके बाद वह पोल पर चढ़कर एक तार काट चुका था। वही दूसरे तार को काटने के दौरान वह बिजली की चपेट में आ गए और मौके पर ही झुलस कर उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए...









