कई देशों के विदेशी मुद्रा के साथ भारतीय नागरिक नेपाल में धराया
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल पुलिस ने भारतीय नागरिक को कई देशों के विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ा गया है।
काठमांडू वीरगंज सड़क खंड के रातों माटी चेक पोस्ट पर जांच के क्रम में मकवानपुर के इलाका पुलिस कार्यालय पशुपति नगर और रातों माटी चेक पोस्ट पुलिस टीम को उक्त सफलता मिली है।इस दौरान 23 लाख 38 हजार 571रुपैया बराबर के विदेशी मुद्रा के साथ भारतीय नागरिक रम्भु दास को नियंत्रण में लिया गया।
मकवान पुर के एसपी ने बताया कि हेटौडा से वीरगंज की ओर आ रहे नेपाली नंबर के वाहन की जांच में भारत के बिहार के पूर्वी चम्पारण अंतर्गत पलनवा थाना क्षेत्र के परसौना वार्ड संख्या 9निवासी रम्भु दास(40वर्ष) को संदेहास्पद पा कर जांच की गई।जिसमे शरीर और झोले में छुपा कर रखे गए स्थिति में उक्त बरामदगी हुई।पकड़े गए दास के पास से युरो 50 के दर का 80पीस , जापानी मुद्रा 1000 दर का 133 पीस, साउदी अरब का रियाल 1000 हजा...









