Thursday, May 14

रक्सौल आसपास

अम्बेडकर ज्ञान मंच के केंद्रीय कमिटी की बैठक आयोजित,प्रकाश कुमार के नेतृत्व में14सदस्यीय अनुमंडल कमेटी गठित!

अम्बेडकर ज्ञान मंच के केंद्रीय कमिटी की बैठक आयोजित,प्रकाश कुमार के नेतृत्व में14सदस्यीय अनुमंडल कमेटी गठित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।शहर के गुदरी प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को अम्बेडकर ज्ञान मंच के केंद्रीय कमिटी की बैठक रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में आहूत हुई।इस बैठक में सर्वसम्मति से चौदह सदस्यीय अनुमंडल कमिटी का गठन किया गया।इस कमिटी में सर्वसम्मति से प्रकाश कुमार को अनुमंडल अध्यक्ष मनोनित किया गया।वहीं,तोखन राम को संरक्षक,चंदेश्वर राम,प्रमोद कुमार, सखिया देवी को उपाध्यक्ष व अर्जुनदेव पासवान को कोषाध्यक्ष तथा दिनेश राम को महासचिव मनोनित किया गया,जबकि राजू कुमार राम व रामपुकार राम संगठन महासचिव तथा कामोद राम संगठन प्रभारी बनाए गए। वही,सचिव के रूप में रामू कुमार रंजन,संतोष राम,विकास राम तीनों अनुमंडल सचिव तथा संजय राम उपसचिव मनोनित किए गए।मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने सभी मनोनित सदस्यों को एक सप्ताह के अंदर अनुमंडल के चारों प्रखंडों में टीम वर्क के साथ कार्य करते हुए प्...
हिंदूवादी संगठनों के आह्वान पर वीरगंज बन्द,मलंगवा कांड के विरोध में बन्द-प्रदर्शन के बीच दिन भर रहा तनाव

हिंदूवादी संगठनों के आह्वान पर वीरगंज बन्द,मलंगवा कांड के विरोध में बन्द-प्रदर्शन के बीच दिन भर रहा तनाव

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। गत गुरुवार को नेपाल के सर्लाही जिला के मलंगवा में गणपति पूजा उपरांत मूर्ति विसर्जन के क्रम में हुई हिंसात्मक घटना के बाद मलंगवा में जहां कर्फ्यू रहा,वहीं,शनिवार की देर रात्रि कट्टर पंथियों ने मलंगवा के वार्ड संख्या,4 के कई घरों में घर में घुस कर मारपीट और आगलगी की।जिसके बाद उक्त क्षेत्र में सेना परिचालन की सूचना है।गुरुवार को विसर्जन जुलूस पर पथराव, गर्म पानी फेंकने की घटना हुई थी।साथ ही कई लोग जख्मी हुए थे,जिसमे गंभीर जख्मी हुए रूपेश यादव को वीरगंज स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। सूचना है कि रूपेश के गुप्तांग को चाकु से गोद दिया गया। इधर,घटना में विरोध में शनिवार को वीरगंज बन्द रहा।शुक्रवार की संध्या भी विरोध प्रदर्शन किया गया था।साथ ही वीरगंज बंद का आह्वान भी।जिसके बाद शनिवार की सुबह से ही वीरगंज बंद रहा।आवाग...
रक्सौल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी बने अनुभूति श्रीवास्तव,बिहार नगर विकास विभाग ने की पोस्टिंग

रक्सौल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी बने अनुभूति श्रीवास्तव,बिहार नगर विकास विभाग ने की पोस्टिंग

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल नगर परिषद में लम्बे समय से कार्यपालक पदाधिकारी के लिए जारी ऊहापोह खत्म होने वाला है ।बिहार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने पत्रांक 5361/ 22सितंबर 2023को एक अधिसूचना जारी कर कार्यपालक पदाधिकारी की नियुक्ति कर दी है।राज्य के 1नगर निगम,4नगर परिषद और4नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी की नव पदस्थापना की गई है।इसमें रक्सौल नगर परिषद भी शामिल है,जिसके कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव(बी0न 0से0,अन्य राज्य) को बनाया गया है। वे पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे। बता दे कि 9 जुलाई 2022को प्रभार लेने वाले कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार के तबादले के बाद यह पद प्रभार में चल रहा था।कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार का 30 जून को नवादा के हिसुआ में स्थानांतरण हो गया था।उसके बाद अगस्त2023 में डी सी एल आर संजय कुमार को प्रभार मिला।उनके प्रोन्नति के बाद सुगौली के नगर पंचायत क...
गणपति पूजन महोत्सव:जागरण और महाआरती में उमड़े श्रद्धालु,चढ़ा छप्पन भोग!

गणपति पूजन महोत्सव:जागरण और महाआरती में उमड़े श्रद्धालु,चढ़ा छप्पन भोग!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल में19से 24सितंबर तक चलने वाले पांच दिवसीय गणपति पूजन महोत्सव के अवसर पर बैंक रोड,स्टेशन रोड स्थित श्री मंगलमूर्ति पूजा समिति द्वारा जागरण कार्यक्रम ,महा आरती और छप्पन भोग प्रसाद का आयोजन हुआ।एक ओर गुरुवार की शाम वैदिक रीति से पूजा अर्चना के बाद गणपति बप्पा को छप्पन भोग का चढ़ावा समर्पित किया गया। पूजा कमेटी के सचिव कृष्ण कुमार पप्पू ने बताया कि कार्यक्रम के बीच हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।वहीं, बनारस से आए टीम में शामिल कलाकार मिथलेश पांडेय,शिवानंद झा,अंकित मिश्रा ने महाआरती संरक्षक स्वामी राजीव रंजन भारद्वाज के नेतृत्व में गंगा आरती की तर्ज पर रक्सौल में पहली बार महाआरती की प्रस्तुति की गई,जो चर्चे में रही। इधर,प्रसिद्ध झुन्ना राजा म्यूजिक हनुमान अराधना मंडली की टीम द्वारा जागरण कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।''गणपति बप...
कटरा कामख्या एक्सप्रेस से हरियाणा निर्मित 36 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

कटरा कामख्या एक्सप्रेस से हरियाणा निर्मित 36 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) रक्सौल हो कर परिचालित होने वाली कटरा-कामख्या एक्सप्रेस ट्रेन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। आरपीएफ एवं जीआरपी के संयुक्त जांच अभियान में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसकी जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर आर.आर. कश्यप एवं जीआरपी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि 15656 कटरा-कामख्या एक्सप्रेस ट्रेन से 36 बोतल में रखे 27लीटर रॉयल स्टेज प्रीमियम व्हिस्की अलग-अलग बैच का फॉर सेल हरियाणा लिखा हुआ बरामद हुआ।इसके साथ पूर्वी चंपारण के सुगौली बिशुनपुरवा गांव निवासी हरिश्चंद्र प्रसाद के 21 वर्षीय पुत्र शीश कुमार गुप्ता और पश्चिमी चंपारण जिला के शिकारपुर थाना के सुगौली निवासी बैरिस्टर पाण्डेय का 42 वर्षीय पुत्र सत्य प्रकाश पांडेय को गिरफ्तार किया कर जेल भेजा गया। ...
नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के लोकसभा में पारित होने पर भाजपा महिला मोर्चा ने जताया हर्ष,पीएम मोदी को दिया धन्यवाद!

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के लोकसभा में पारित होने पर भाजपा महिला मोर्चा ने जताया हर्ष,पीएम मोदी को दिया धन्यवाद!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) भारतीय जनता पार्टी के रक्सौल संगठन जिला की महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योतिराज गुप्ता के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के लोकसभा में पारित होने पर इसे ऐतिहासिक बताते हुए स्वागत किया गया और पीएम मोदी के प्रति आभार जताया गया। राज मंदिर केसरिया भवन स्थित मोर्चा के जिला कार्यालय में अध्यक्ष ज्योति राज गुप्ता ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के लोकसभा में पारित होने पर अपने पूरे कार्यकारिणी के साथ प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापन किया । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने चीर प्रतिक्षित बिल पास कर ऐतिहासिक कदम उठाया है,जो महिलाओ के हित में है।आजादी के बाद मोदी सरकार ने यह साहसिक और दूरदर्शी कदम उठाते हुए मिशाल कायम किया है,जो आज तक कोई सरकार नहीं कर सकी।उन्होंने कहा कि भारत में नारी को हमेशा मां स्वरूप और दैविक स्वरूप में देखा गया है।हमारे संस्कृति के आदि श...
गणेश चतुर्थी के अवसर पर रक्सौल गणेश मंदिर में भव्य पूजन एवं जागरण कार्यक्रम आयोजित,भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

गणेश चतुर्थी के अवसर पर रक्सौल गणेश मंदिर में भव्य पूजन एवं जागरण कार्यक्रम आयोजित,भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।गणेश चतुर्थी के अवसर सूर्य मंदिर प्रांगण में अवस्थित गणेश मंदिर परिसर में भव्य पूजन एवं जागरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी परंपरा का निर्वाह करते धनोठिया परिवार ने इसे उत्सवी रूप दिया।उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध जागरण ग्रुप द्वारा सुमधुर वाद्य यंत्रों के साथ ज्योति , भजन कीर्तन और भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई,जिस पर भक्त गण झूमते और भक्ति रस में डुबकी लगाते दिखे।गणपति बाप्पा मोरया के नारे से पंडाल गूंजता रहा। गणेश मंदिर संस्थापक परिवार के गणेश धानोठिया बताया कि स्थापना काल से ही हर वर्ष भगवान गणपति के जन्मोत्सव पर पूजन और जागरण कार्यक्रम लगातार आयोजित होता आ रहा है।इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस उत्सव में शामिल हुए।मौके पर भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा , डीएसपी धीरेन्द्र कुमार,इंस्पेक्टर नीरज कुमार,पूर्व प्रमुख संतोष कुमार गु...
भारत -नेपाल मैत्री पुल पर एसएसबी के चेक पोस्ट से खलबली,नेपाल के एतराज पर एसएसबी ने बताया अंतर्राष्ट्रीय नियमो के अनुकूल!

भारत -नेपाल मैत्री पुल पर एसएसबी के चेक पोस्ट से खलबली,नेपाल के एतराज पर एसएसबी ने बताया अंतर्राष्ट्रीय नियमो के अनुकूल!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल वीरगंज मुख्य सड़क अंतर्गत के मैत्री पुल पर एसएसबी की चेक पोस्ट स्थापित करने के बाद अफरा तफरी का माहौल रहा। एस एस बी द्वारा बुधवार को अहले सुबह बॉर्डर के फ्रंट लाइन पर सुरक्षा चौकसी और जांच शुरू करने के बाद असमाजिक तत्वों के द्वारा यह अफवाह उठा दिया गया कि भारत-नेपाल मैत्री पुल के नेपाल के हिस्से पर एसएसबी ने अपना कब्जा कर लिया है।वन टू वन जांच की जा रही है।महिलाओ को भी वाहन से उतार कर जांच की जा रही है।इसके बाद विपरीत माहौल बनाने की कोशिश शुरू हो गई।कुछ समय के लिए भारत नेपाल को जोड़ने वाली सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया गया। हालांकि दोनों देशों के अधिकारियों के पहुचने व बात चीत से गतिरोध को खत्म किया गया व पुनः सड़क पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाया गया। वही नेपाल पुलिस ने भी पहले मैत्री पुल पर एसएसबी के द्वारा पोस्ट लगाने पर...
कई देशों के विदेशी मुद्रा के साथ भारतीय नागरिक नेपाल में धराया

कई देशों के विदेशी मुद्रा के साथ भारतीय नागरिक नेपाल में धराया

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल पुलिस ने भारतीय नागरिक को कई देशों के विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ा गया है। काठमांडू वीरगंज सड़क खंड के रातों माटी चेक पोस्ट पर जांच के क्रम में मकवानपुर के इलाका पुलिस कार्यालय पशुपति नगर और रातों माटी चेक पोस्ट पुलिस टीम को उक्त सफलता मिली है।इस दौरान 23 लाख 38 हजार 571रुपैया बराबर के विदेशी मुद्रा के साथ भारतीय नागरिक रम्भु दास को नियंत्रण में लिया गया। मकवान पुर के एसपी ने बताया कि हेटौडा से वीरगंज की ओर आ रहे नेपाली नंबर के वाहन की जांच में भारत के बिहार के पूर्वी चम्पारण अंतर्गत पलनवा थाना क्षेत्र के परसौना वार्ड संख्या 9निवासी रम्भु दास(40वर्ष) को संदेहास्पद पा कर जांच की गई।जिसमे शरीर और झोले में छुपा कर रखे गए स्थिति में उक्त बरामदगी हुई।पकड़े गए दास के पास से युरो 50 के दर का 80पीस , जापानी मुद्रा 1000 दर का 133 पीस, साउदी अरब का रियाल 1000 हजा...
रौनियार एकता जागरण यात्रा के रक्सौल पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत,समाज को एकता के सूत्र में बांधने और संगठन को रचनात्मक  बनाने पर जोर!

रौनियार एकता जागरण यात्रा के रक्सौल पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत,समाज को एकता के सूत्र में बांधने और संगठन को रचनात्मक बनाने पर जोर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रौनियार एकता जागरण यात्रा अभियान की टीम रक्सौल पहुंची।अभियान के संयोजक-सह- बिहार राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू गुप्ता समेत पूरी टीम का भव्य स्वागत हुआ।श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति के अध्यक्ष शिवपूजन प्रसाद के नेतृत्व में उन्हे सम्मान की चादर ओढ़ा कर अभिनंदन किया गया।शिव पूजन प्रसाद ने इस मौके पर समाज को एकता के सूत्र में बांध कर चलने और संगठन को रचनात्मक बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर अपने संबोधन में राष्ट्रीय संयोजक राजू गुप्ता ने रौनियार समाज को एकजुट और संगठित होने पर बल देते हुए कहा कि राजनीति में भी सक्रियता और पहचान बनाने की जरूरत है,क्योंकि,इसके बिना अधिकार नही मिलेगा।उन्होंने कहा कि कुर्सी प्राप्त करना एक अलग बात है,नेतृत्व करना अलग बात।युवाओं को आगे बढ़ कर नेतृत्व कि बागडोर संभालने और पहचान,अधिकार के लिए देश व्यापी संघर्ष करने की जरूरत है।...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!