Tuesday, March 10

रक्सौल आसपास

रक्सौल-दिल्ली रेल यात्रा होगी सुगम: सत्याग्रह और सद्भावना एक्सप्रेस की रफ्तार बढ़ाने और ठहराव कम करने की तैयारी

रक्सौल-दिल्ली रेल यात्रा होगी सुगम: सत्याग्रह और सद्भावना एक्सप्रेस की रफ्तार बढ़ाने और ठहराव कम करने की तैयारी

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। रक्सौल से देश की राजधानी दिल्ली को जोड़ने वाली दो प्रमुख ट्रेनों, सत्याग्रह एक्सप्रेस (15273/74) और सद्भावना एक्सप्रेस (14007/15/17), की यात्रा अवधि को कम करने की दिशा में पूर्व मध्य रेलवे ने ठोस कदम उठाया है। शिक्षाविद डॉ. स्वयंभू शलभ द्वारा भेजे गए एक विस्तृत प्रतिवेदन पर संज्ञान लेते हुए रेलवे प्रशासन ने इन ट्रेनों की गति बढ़ाने और अनावश्यक स्टॉपेज कम करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया है। ​सत्याग्रह एक्सप्रेस की वर्तमान स्थिति पर सवाल उठाते हुए डॉ. शलभ ने अपने प्रतिवेदन में बताया था कि हाई-स्पीड रेल के आधुनिक दौर में भी यह ट्रेन महज 957 किलोमीटर की दूरी तय करने में 24 घंटे से अधिक का समय लेती है। रक्सौल से सुबह 8:40 बजे प्रस्थान कर यह अगले दिन सुबह 9:10 बजे आनंद विहार...
श्री रामपुर में आरोग्य चैरिटेबल ट्रस्ट का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर:  कम उम्र में बच्चेदानी निकलवाने के खतरों के प्रति किया गया जागरूक

श्री रामपुर में आरोग्य चैरिटेबल ट्रस्ट का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर: कम उम्र में बच्चेदानी निकलवाने के खतरों के प्रति किया गया जागरूक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। आरोग्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सामाजिक सरोकारों की कड़ी में रक्सौल के श्री रामपुर में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्थानीय मुखिया अशोक गुप्ता के आवास पर आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी सेहत की जांच कराई।शिविर के दौरान ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और सामान्य स्वास्थ्य की जांच पूरी तरह निःशुल्क की। इस दौरान अनुभवी चिकित्सकों ने लोगों को ठंड के मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी। ​शिविर में मुख्य रूप से मौजूद भूतपूर्व सिविल सर्जन डॉ. जितेन्द्र प्रसाद ने पाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कम उम्र की महिलाएं बिना किसी अनिवार्य कारण के बच्चेदानी का ऑपरेशन (हिस्टेरेक्टॉमी) करवा रही हैं। उन्होंने महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि समय से पहले बच्चेदानी निकलवाने से आंखों की रोशनी कम होने, ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों की कम...
रक्सौल अस्पताल में शीतलहर के बीच लौटी व्यवस्थाओं की ‘गर्माहट’, मरीजों को मिली ठिठुरन से राहत

रक्सौल अस्पताल में शीतलहर के बीच लौटी व्यवस्थाओं की ‘गर्माहट’, मरीजों को मिली ठिठुरन से राहत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।भीषण ठंड और शीतलहर के बीच के बीच रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल में मरीजों के लिए व्यवस्था दुरुस्त हो चली है।जिस अस्पताल में चंद दिनों पहले मरीज कांपने को मजबूर थे, वहां अब मुकम्मल इंतजाम दिख रहे हैं।अस्पताल प्रबंधन ने सक्रियता दिखाते हुए न केवल खराब पड़े एसी और हीटिंग सिस्टम को दुरुस्त किया है, बल्कि मरीजों के लिए गर्म कपड़ों और बिस्तरों की कमी को भी दूर कर दिया है।हालांकि,इस पूर्ण वातानुकूलित अस्पताल कई एसी अभी भी खराब हैं,लेकिन,लेबर डिपार्टमेंट,ओटी,और वार्डों में एसी ठीक करा दिए गए हैं और कुछ नए लगाए गए हैं।हीटर की भी व्यवस्था मौजूद है। वहीं,प्रसव और बंध्याकरण के लिए पहुंची महिला मरीजो के लिए कम्बल और सतरंगी चादर की व्यवस्था भी कर ली गई है।शनिवार को अस्पताल में सर्जन डॉ विजय कुमार के नेतृत्व में करीब18महिलाओ को बंध्याकरण किया गया।इन्हें स्वास्थ्य प्रबंधक आशीष कु...
नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा: दो अलग-अलग कार्रवाइयों में भारी मात्रा में गांजे के साथ भारतीय नागरिकों सहित चार तस्कर गिरफ्तार

नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा: दो अलग-अलग कार्रवाइयों में भारी मात्रा में गांजे के साथ भारतीय नागरिकों सहित चार तस्कर गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज/बारा।(Vor desk)। नेपाल-भारत सीमा पर सक्रिय सुरक्षा बलों ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपने अभियान को तेज करते हुए दो बड़ी सफलताओं को अंजाम दिया है। पर्सा और बारा जिलों में सशस्त्र पुलिस बल और जनपद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुल 73 किलो से अधिक गांजे के साथ दो भारतीय नागरिकों समेत चार तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। इन कार्रवाइयों ने सीमा पार चल रहे नशे के अवैध कारोबार को एक बड़ा झटका दिया है। ​पहली बड़ी सफलता पर्सा जिले के पटेर्वासुगौली गांवपालिका-5 स्थित मनिहर्वा चौक पर मिली, जहाँ सशस्त्र पुलिस बल नंबर 13 गण हेडक्वार्टर की मोबाइल गश्ती टीम ने डीएसपी शम्भु कटुवाल के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान दो भारतीय मोटरसाइकिलों को रोककर जब उनकी सघन तलाशी ली गई, तो सुरक्षाकर्मी भी दंग रह गए। तस्करों ने बड़ी चालाकी से बाइक की डिकी और सीट के नीचे गांजे ...
मैत्री पुल के सौंदर्यीकरण से निखरेगी सीमा की सूरत: नेपाल एपीएफ महानिरीक्षक ने किया बीरगंज-रक्सौल बॉर्डर का निरीक्षण

मैत्री पुल के सौंदर्यीकरण से निखरेगी सीमा की सूरत: नेपाल एपीएफ महानिरीक्षक ने किया बीरगंज-रक्सौल बॉर्डर का निरीक्षण

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के महानिरीक्षक राजू अर्याल ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अंतरराष्ट्रीय मैत्री पुल और उसके आसपास के क्षेत्रों में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। इस उच्चस्तरीय निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ वहां की स्वच्छता और बुनियादी ढांचे के व्यवस्थित विकास पर विशेष बल दिया। महानिरीक्षक अर्याल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नेपाल-भारत सीमा न केवल एक सुरक्षा घेरा है, बल्कि यह देश की गरिमा और पहचान से जुड़ा संवेदनशील स्थल भी है। इसलिए यहां सुरक्षा प्रबंधन के साथ-साथ पर्यावरणीय सुंदरता और स्वच्छता का तालमेल बिठाना अनिवार्य है। ​महानिरीक्षक ने सीमा क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और सार्वजनिक स्थानों के दीर्घकालीन संरक्षण की आवश्यकता जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक बेहतर...
रक्सौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से तस्करी कर लाया जा रहा 83 किलो गांजा जब्त, नेपाली चालक गिरफ्तार

रक्सौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से तस्करी कर लाया जा रहा 83 किलो गांजा जब्त, नेपाली चालक गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)।भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नेपाल से गांजा की खेप लेकर आ रही एक पिकअप वैन को पकड़ा है, जिसमें बड़ी चतुराई से बनाए गए तहखाने से करीब 82.960 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। यह पूरी कार्रवाई रविवार, 28 दिसंबर को तड़के करीब 3:10 बजे अंजाम दी गई, जब पुलिस को जानकारी मिली कि बाईपास रोड के रास्ते तस्करी की एक बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाली है। ​सूचना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें पंजीकरण अधिकारी आशीष कुमार अग्रवाल और हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल थे। टीम ने बाईपास ओवरब्रिज पर घेराबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध पिकअ...
रामगढ़वा: नकली डीजल के ‘काले खेल’ का पर्दाफाश; तेल कटिंग गिरोह के 3 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में केमिकल बरामद

रामगढ़वा: नकली डीजल के ‘काले खेल’ का पर्दाफाश; तेल कटिंग गिरोह के 3 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में केमिकल बरामद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। बिहार के पूर्वी चंपारण में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय तेल तस्करी और मिलावट के एक बड़े सिंडिकेट को ध्वस्त किया है। रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मझरिया गांव में चल रहे एक संगठित तेल कटिंग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन मुख्य तस्करों को रंगे हाथ दबोचा है। यह गिरोह न केवल नेपाली टैंकरों से तेल की चोरी करता था, बल्कि घातक केमिकल मिलाकर नकली डीजल भी तैयार कर रहा था। ​एसपी की गुप्त सूचना पर बड़ी स्ट्राइक ​पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को मझरिया गांव में चल रहे इस अवैध कारोबार की सटीक सूचना मिली थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी ने रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनंद के नेतृत्व में एक ज्वाइंट स्पेशल टीम का गठन किया। इस टीम में रक्सौल, आदापुर, पलनवा समेत पांच थानों की पुलिस और जिला आसूचना इकाई (DIO) के जांबाज जवानों को शामिल किया गया। ​छापेमारी में क्या-क्या मिला? ​...
सरिसवा नदी प्रदूषण: वीरगंज के युवाओं ने उद्योग वाणिज्य संघ को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी

सरिसवा नदी प्रदूषण: वीरगंज के युवाओं ने उद्योग वाणिज्य संघ को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज।(Vor desk)। वीरगंज की जीवनरेखा मानी जाने वाली सरिसवा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 'जेन-जी' (Gen Z) पीढ़ी के युवाओं ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। 'सरिसवा नदी बचाओ अभियान' के तहत युवाओं ने बुधवार को वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष हरि गौतम को ज्ञापन सौंपते हुए कड़ी चेतावनी दी है। युवाओं का कहना है कि यदि नदी को प्रदूषित कर रहे उद्योगों के खिलाफ 72 घंटों के भीतर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आगामी शनिवार से उद्योग वाणिज्य संघ के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना और विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे। ​पर्सा-बारा औद्योगिक कॉरिडोर के उद्योगों द्वारा पिछले तीन दशकों से नदी में जहरीला कचरा, रासायनिक अपशिष्ट और प्रदूषित पानी बहाया जा रहा है, जिससे नदी का अस्तित्व खतरे में है। अभियान के नेतृत्वकर्ता किसु सर्राफ के अनुसार, उद्योगों की इस मनमानी के कारण नदी के आसपास की दर्जनों...
रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में एसडीएम मनीष कुमार ने किया औचक निरीक्षण : गायब मिले डॉक्टर, दिखी गंदगी और बदहाली !

रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में एसडीएम मनीष कुमार ने किया औचक निरीक्षण : गायब मिले डॉक्टर, दिखी गंदगी और बदहाली !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में मंगलवार की रात करीब 8 बजे एसडीएम मनीष कुमार ने औचक निरीक्षण किया,जिसमे कुव्यवस्था सामने आई। कड़ाके की ठंड में गरीबों को कंबल बांटने निकले एसडीएम अचानक अस्पताल जा पहुंचे। वहां की अव्यवस्था और लापरवाही देख एसडीएम का पारा चढ़ गया, जिसके बाद उन्होंने लापरवाह कर्मियों को फटकार भी लगाई। ​इमरजेंसी से डॉक्टर नदारद, सफाई के नाम पर खानापूर्ति ​निरीक्षण के दौरान अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की स्थिति बेहद चिंताजनक मिली। 24 घंटे ड्यूटी के अनिवार्य नियम के बावजूद वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। एसडीएम ने जब वहां तैनात जीएनएम और गार्ड से पूछताछ की, तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। काफी देर बाद पहुंचे डॉक्टर को एसडीएम ने कड़ी फटकार लगाते हुए अनुशासन की चेतावनी दी। इसके अलावा प्रसव पूर्व वार्ड में गंदगी का अंबार लगा मिला और मरीजों के बेड पर चादरें...
रक्सौल में एसटीएफ और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की चरस के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन तस्कर गिरफ्तार

रक्सौल में एसटीएफ और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की चरस के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​मोतिहारी/रक्सौल।(Vor desk)।बिहार एसटीएफ (STF) और पूर्वी चंपारण जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रक्सौल के हरैया थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है और 7.5 किलोग्राम चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की सरकारी कीमत लगभग 22 लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है। ​उत्तर प्रदेश और बिहार के तस्कर धरे गए गिरफ्तार तस्करों में रक्सौल के हरैया थाना अंतर्गत नायक बरती परेवा निवासी चांद मियां उर्फ इस्लाम, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (शाहपुर थाना) निवासी एजाज खान और आयुष दास शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आयुष दास और चांद मियां पूर्व में भी एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत जेल जा चुके हैं। ​नेपाल से भारत के कई राज्यों तक ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!