उगते सूर्य को अर्ध्य के साथ ही रक्सौल में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा सम्पन्न!
रक्सौल ।(vor desk )। उग हो सूरज देव,भेल भिनसरवा,अरघ केरे बेरवा,पूजन केरे बेरवा हो ..!इस सुमधुर गीत के बीच सूर्योदय होते ही रक्सौल में छठ व्रतियों ने सूर्य देव को श्रद्धा पूर्वक अर्घ्य अर्पित कर पूजन किया।
उसके बाद पारण कर व्रतियों ने अन्न जल ग्रहण किया।इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत खत्म हुआ।इस तरह लोक आस्था के महापर्व कार्तिकी छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान सोमवार को संपन्न हो गया।
इस बीच उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद घाट पर ही छठ व्रतियों ने सुहागिन महिलाओं को सिंदूर लगा कर उनके सौभाग्यवती होने की कामना की।साथ ही एक दूसरे को प्रसाद दिया।छठ पूजा को लेकर शहर के सबसे प्राचीन आश्रम रोड स्थित छठिया घाट,कस्टम चेक पोस्ट घाट,तुमड़िया टोला स्थित भकुआ ब्रह्म बाबा घाट,शिव हनुमान मंदिर घाट, कोइरीया टोला स्थित त्रिलोकी नगर घाट,सभ्यता नगर घाट, कौड़िहार चौक ...









