फाइलेरिया मरीज की पहचान हेतु रात्रि रक्त संग्रह (नाइट ब्लड सर्वे)23से 27नवम्बर तक
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल में अस्पताल उपाधीक्षक डा.राजीव रंजन कुमार के अध्यक्षता में फाइलेरिया के मरीज की पहचान के लिए नाइट ब्लड सर्वे की तैयारी को ले कर बैठक की गई।जिसमे बताया गया कि यह नाइट ब्लड सर्वे अभियान 23 से 27नवंबर तक क्रमश: मुशहरवा,हरनाही और गमहरिया गांव में चलेगा।बैठक में रात्रि रक्त संग्रह करने की तैयारी की समीक्षा की गई।जिसमे गठित मेडिकल टीम में भेलाही के मुशहरवा में डा विशाल कुमार,हरनाही में डा सौरभ कुमार,गम्हारिया में डा अनमोल कुमार के नेतृत्व में बीसीएम सुमित सिन्हा, एसटीएस दीपक कुमार, एल टी दीप राज ,नवीन कुमार ,उज्ज्वल कुमार को निर्देशित किया गया कि वे अभियान को सफल बनाएं।कुल 900 लोगों का ब्लड सैंपल लेना है।जिसके तहत प्रत्येक गांव में बने केंद्र पर 300-300ब्लड सेंपल लेना है,जिसमे कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।इधर,इस अभियान के तहतबीसीएम सुमित ...









