स्वर्ण जयंती समारोह को लेकर खेमचंद ताराचंद महाविद्यालय में व्यापक तैयारी,
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल स्थित खेमचंद ताराचंद महाविद्यालय में 14 नम्बर को आयोजित होने वाले स्वर्ण जयंती समारोह के सफल आयोजन के लिए मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रकोष्ठ में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. अनिता सिन्हा ने की, जिसमें महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय के 50 वर्षों की गरिमामयी यात्रा का उत्सव मनाना और इस अवसर को शिक्षण, संस्कृति, और सामाजिक जागरूकता के प्रति क्षेत्र के विद्यार्थियों तथा समुदाय को प्रेरित करने के लिए इस्तेमाल करना है।इस समारोह में कुलपति समेत नामी गिरामी शिक्षाविदों,क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि,कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्र छात्रा ,शिक्षक और गण मान्य को आमंत्रित किया गया है।
इस समारोह के लिए मंगलवार को हुई बैठक में समारोह के संरक्षक, सेवानिवृत्त प्रोफे...









