स्वास्थ्य विभाग ने दिया रक्सौल के विवादित निजी अस्पताल में मरीज के हुए मौत की जांच का आदेश,दो सदस्यीय कमेटी गठित
मौत के तीन दिन बाद विवादित निजी क्लीनिक के जांच के लिए कमेटी गठित,गेट पर लटक रहा ताला,संचालक ,डॉक्टर,स्वास्थ कर्मी सभी फरार
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल के सैनिक सड़क स्थित सिटी हेल्थ केयर नामक निजी क्लीनिक में उपचार के दौरान एक मरीज की संदिग्ध मौत के बाद हुए बवाल के मामले में अब स्वास्थ्य विभाग गंभीर दिख रहा है।स्वास्थ्य विभाग ने जांच कमेटी गठित कर जांच और करवाई का निर्देश दिया है।
पूर्वी चंपारण के सिविल सर्जन डा विनोद कुमार सिंह के निर्देश पर अनुमंडल अस्पताल प्रशासन ने जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।तीन दिनों में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है,ताकि,अग्रतर करवाई हो सके।अस्पताल उपाधीक्षक डा राजीव रंजन कुमार ने बताया कि जांच कमेटी गठित कर दी गई है। जांच कमेटी सीनियर मेडिकल ऑफिसर डा सेराज अहमद और डा अमित कुमार जायसवाल के नेतृत्व में की गई है।उन्होंने बताया कि जांच कमेटी मरीज ...









