चुनावी झलकियां:न गर्मी का बहाना,ना उम्र या असमर्थ होने की शिकायत : रक्सौल में दिव्यांग,बुजुर्ग और कुष्ठ रोगियों ने भी जम कर किया मतदान
रक्सौल।(vor desk)।पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र में 25 मई को हुए लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग में दिव्यांग एवं बुजुर्गो ने जम कर हिस्सा लिया और मताधिकार का प्रयोग कर लोक तंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता जताई।करीब44डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी के बीच अनेकों ऐसे मतदाता हैं जिन्होने ना तो गर्मी का बहाना बनाया और ना ही उन्हे उम्र या शारीरिक असमर्थता रोक सकी।वे चाहते तो अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटने की कोशिश कर सकते थे।लेकिन उन्होंने गांव से शहर तक के मतदान केंद्र पर जम कर वोटिंग में हिस्सा लिया और मिशाल पेश की।उन्हे सुरक्षा कर्मी से ले कर परिजन तक सहयोग करते दिखे।
रक्सौल नगर परिषद के कर्मी शांति प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक व्हील चेयर पर बैठ कर शहर के आर्य समाज स्थित बूथ पर वोट देने पहुंचे और दूसरों को भी प्रेरित किया।कहा की यह तो हमारा कर्तव्य है।तो, रक्सौल शहर के कोईरिया टोला निवासी 77...









