रक्सौल में आश्रम रोड स्थित नशा के अड्डे पर छापेमारी में भारी मात्रा में चरस और नशीली दवा बरामद, राजन तिवारी समेत तीन तस्कर गिरफ्तार!
रक्सौल।(vor desk )। पूर्वी चंपारण एसपी स्वर्ण प्रभात रक्सौल बॉर्डर पर चल रहे नशा के कारोबार को नेस्ताबुद करने के लिए लगातार अग्रसर दिख रहे हैं। रक्सौल में लगातार नशा कारोबार और नशा के सौदागरों के खिलाफ पुलिसिया मुहिम से खलबली है।कतिपय भ्रष्ट पुलिस वाले ,जो,नशा कारोबार और सौदागरों को लगातार संरक्षण दे रहे थे,अब एक्शन मोड में दिखने लगे हैं।वहीं,इसके संरक्षणकर्ता राजनीतिज्ञ और सफेदपोश दुबक गए हैं।
इस बीच ,शहर के आश्रम रोड में मंगलवार की शाम को एक नशा अड्डे पर हुई छापेमारी में चरस और प्रतिबंधित नशीली दवा की खेप के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।इस बड़ी करवाई से इस धंधे से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।अधिकाश भूमिगत हो गए हैं,या नेपाल भाग खड़े हुए हैं।
इस छापेमारी में मिली सफलता के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात खुद रक्सौल थाना पहुंचे और समीक्षा की।उन्होंने साफ साफ कहा कि नशी...









