नेपाल में ऑन लाइन ठगी करने के आरोप में 9 भारतीय गिरफ्तार,नेपाल में पंजीकृत है कम्पनी,रांची में हेडक्वार्टर और दिल्ली से होती थी मॉनिटरिंग!
वीरगंज।(vor desk)।नेपाल के हेटौडा में ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में 9भारतीय युवकों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमे अधिकांश ठग बिहार व झारखंड के रहने वाले है।दिल्ली और यूपी के भी युवक इसमें शामिल हैं। ये लोग हेटौडा में फ्लैट किराया में लेकर ठगी का व्यापार चलाते थे।मेडी असिस्ट नाम की कंपनी खोलकर ऑनलाइन मेडिकल परामर्श देने की बात कहते थे। लेकिन मेडिकल परामर्श के बजाय ऑनलाइन ठगी का कारोबार ही इनका मुख्य कार्य था। ऑनलाइन ठग गिरोह का मास्टरमाइंड दिल्ली में बैठकर गिरोह चला रहा था। तब तक नेपाल पुलिस को इसकी भनक लगी छापेमारी के दौरान सभी राज खुल गए। हेटौडा (मकवानपुर )एसपी सीताराम रिजाल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कुछ लड़के फ्लैट किराया में लेकर ठगी का कारोबार कर रहे है।सूचना पर छापेमारी की गई तो वहां से 9 युवकों को गिरफ्तार किया गया। वहां से छापेमारी के दौरान 13 मोबाइल, 7 लैपटॉप, 3 र...









