नेपाल पुलिस ने वीरगंज में बांग्लादेशी नागरिक को किया गिरफ्तार,बिना पासपोर्ट-वीजा के रह रहा था होटल में,जांच जारी
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल पुलिस टीम ने वीरगंज में एक बंगलादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है।आरोप है कि बांग्लादेशी युवक अवैध रूप से नेपाल प्रवेश करने के बाद चोरी छिपे वीरगंज के एक होटल में रह रहा था ।बता दे कि बांग्लादेश के सियासी उथल पुथल के बीच नेपाल सरकार ने अलर्ट जारी कर रखा है और उनके अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए बॉर्डर पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है।इसी बीच बुधवार की रात्रि उक्त युवक को पकड़ा गया।
इसकी जानकारी देते हुए परसा जिला के डीएसपी दीपक भारती ने बताया कि गुप्त सूचना पर वीरगंज के वार्ड16 के नया बस पार्क स्थित आर्यन होटल एंड लॉज से युवक को पकड़ा गया।उसकी पहचान बांग्लादेश के सिलेज होवीगंज होल्डिंग संख्या 777निवासी मोहम्मद सहाद्त हुसैन (29)के रूप में हुई है।उसके पास से पासपोर्ट,वीजा,सहित अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट बरामद नही हो सके हैं।उन्होंने बताया कि पर्व को ले कर होटल और लॉ...









