रक्सौल पुलिस ने 10 किलो चरस के साथ सरकारी शिक्षक सहित दो को किया गिरफ्तार, बाइक से नेपाल से लाए गए चरस की डिलिवरी करने जाते वक्त हुई गिरफ्तारी
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल बॉर्डर पर मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में एक सरकारी शिक्षक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।शिक्षक की गिरफ्तारी से सनसनी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, खुफिया विभाग की सूचना पर रक्सौल पुलिस की टीम ने करीब 1करोड़ रुपए मूल्य के 10 किलो 144 ग्राम किलो चरस के साथ दोनो को शनिवार की शाम में बाईपास रोड से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार लोगों की पहचान रक्सौल के पंटोका पंचायत के हरैया निवासी अरविंद कुमार सिंह के 33 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र कुमार सिंह और रक्सौल नगर के कोईरिया टोला निवासी देवीलाल शर्मा के पुत्र 28 वर्षीय अंकेश कुमार उर्फ डेविल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक,दोनों बाइक से गम्हरिया चौक की ओर जा रहे थे।इसी क्रम में घेराबंदी कर जांच की गई, जिसमें उक्त20पैकेट में बंद चरस बरामद हुई।चरस झोला में था। वे चरस को नेपाल से लेकर आ रहे थे। उन्हे चरस की...









