पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी सौरव जोरवाल ने किया छौडादानों प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण,दिए कई निर्देश
रक्सौल।(Vor desk)।पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी सौरव जोरवाल के द्वारा गुरुवार को प्रखंड एवं अंचल कार्यालय छौडादानों का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के कर्मियों एवं पदाधिकारी की उपस्थिति देखी। प्रखंड कार्यालय में जिलाधिकारी ने पीएम आवास योजना, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा की। अंचल कार्यालय में जिलाधिकारी ने आरटीपीएस काउंटर पर जाकर वहां की जा रही कार्यों का अवलोकन किया एवं आरटीपीएस से प्राप्त आवेदनों का ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उनके साथ अनुमंडल पदाधिकारी शिवाक्षी दीक्षित रक्सौल भी मौजूद रहीं।
पडीएम के द्वारा आवास योजना के आवेदनों की स्वीकृति कैंप मोड में करने का निर्देश दिये।जिलाधिकारी श्री जोरवाल ने प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के कार्यालय का भी...









