शिव शक्ति इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने किया फॉर्मर मिट,बेहतर करने वाले फॉर्मर परमीत कुमार सहित कई हुए सम्मानित
यहां के किसानों को जागरूक करने की है जरूरत: संजय गुप्ता
रक्सौल।( vor desk ) ।भारत नेपाल सीमा को जोड़ने वाली एन एच 28 मझरीया में अवस्थित शिव शक्ति इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के प्रांगण में हुआ फॉर्मर्स मीट का आयोजन हुआ। आयोजन को संबोधित करते हुए मुर्गी दाना उत्पादक शिव शक्ति इंडस्ट्रीज, न्यूट्रिनो ब्रांड के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय गुप्ता ने कहा कि बड़े ही दुःख की बात है कि हमारे पास संसाधन होते हुए भी अन्यत्र राज्यों से चिकेन का आयात चंपारण में करते हैं, जबकि जरूरी है कि हमारे यहां इसकी फार्मिंग हो और हम इसका निर्यात करें और खुद के लिए उपज करें, जबकि फीड यहां से बाहर राज्यों में जाता है। उन्होंने बताया कि पूरे चंपारण में शिव शक्ति इंडस्ट्रीज अकेला हैं, जहां से 45 प्रतिशत उत्तरप्रदेश, 25 प्रतिशत झारखंड एवं इसके अलावा बंगाल के कुछ क्षेत्रों के साथ पूरे बिहार में जाता है। अगर गुणव...









