राजद के राष्ट्रीय सचिव संतोष जायसवाल का दावा:बिहार में परिवर्तन का मूड बना चुकी है जनता,बनेगी तेजस्वी की सरकार!
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार की राजनीति में हलचल तेज है और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार जायसवाल का दावा है कि इस बार जनता ने बड़े बदलाव का मन बना लिया है। रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के मौजे चौक और परसौना तपसी सहित कई गांवों में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में उन्होंने यह बात जोर देकर कही।श्री जायसवाल ने साफ शब्दों में कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में ही अगली सरकार बनेगी, क्योंकि लोग अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन से पूरी तरह ऊब चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि सिर्फ बिहार में ही नहीं, बल्कि रक्सौल विधानसभा सीट पर भी परिवर्तन की लहर है और इस बार राजद का विधायक जीत हासिल करेगा। उन्होंने राजद और इंडिया गठबंधन की नीतियों को जनता के सामने रखते हुए आश्वासन दिया कि यदि उनकी सरकार बनती है, तो उनकी प्राथमिकता महिला सम्मान को सुनिश्चित करना और नौजवानों के लिए रोज...









