रक्सौल में मिथिला ट्रेन दुर्घटना का शिकार होने से बची, ट्रैक पार कर रहे बाइक सवार युवक की लापरवाही से अनहोनी थी निकट!
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल से हावड़ा से जाने वाली मिथिला एक्सप्रेस सोमवार को बड़े दुर्घटना का शिकार होने से बच गई।रक्सौल सुगौली रेल खंड के भेलाही जाने वाली गुमटी संख्या 18(जोकियारी )के पास गुमटी बन्द होने से अवैध रूप से ट्रैक पार कर रहे एक बाइक सवार की लापरवाही ने हादसे आमंत्रण दे दिया था।मिथिला एक्सप्रेस रक्सौल से अपने नीयत समय पर सुगौली की ओर जा रही थी।ट्रेन को नजदीक आते देख वह भाग निकला,क्योंकि,बाइक रेल ट्रैक में फंस गई थी।इस वाक्या को ट्रेन चालक ने देख लिया था और अचानक से इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। चालक के सूझ बुझ से दुर्घटना टल गई।यात्री सुरक्षित हो गए।मगर बाइक इंजन के चपेट में आ गया,हालाकि,बड़ी क्षति नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि इमरजेंसी ब्रेक नहीं लिया जाता तो,मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन डिरेल हो सकती थी और यदि बड़ा ...









