अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नेपाली स्टेशन की तरफ रेलवे स्टेशन का होगा विस्तार: डीआरएम
रेलवे यार्ड से लेकर नेपाली स्टेशन तक के एरिया का डीआरएम ने किया निरीक्षण
रक्सौल।(Vor desk)।समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को रक्सौल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।बुधवार की दोपहर स्पेशल सैलून से यहां पहुंचने के बाद प्लेटफार्म के उतरी एरिया स्थित रेलवे यार्ड का निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने नेपाली रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया,जो इन दिनों जीर्ण शीर्ण पड़ा है।निरीक्षण में अधिकारियों से इसके इतिहास और भूगोल से संबंधित जानकारी जुटाई।इसके साथ ही उन्होंने रेलवे गुमटी पर पहुंच कर जायजा लिया ।रेलवे स्टेशन के पश्चिमी क्षेत्र में निर्माण के लिए प्रस्तावित नए वाशिंग पिट के भूमि का भी अवलोकन किया।
इस क्रम में लाइन विस्तार के लिए लाइन नंबर 9 के उतरी क्षेत्र में बने झुग्गी झोपड़ी को हटाने के लिए नोटिस जारी करने पर भी चर्चा हुई। उन्होंने वाशिंग पिट ,न...









