Sunday, March 15

ब्रेकिंग न्यूज़

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट के बीच संदिग्ध चार चीनी नागरिक और एक नेपाली महिला  गिरफ्तार, महिला का पाकिस्तान से सबंध होने के संकेत

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट के बीच संदिग्ध चार चीनी नागरिक और एक नेपाली महिला गिरफ्तार, महिला का पाकिस्तान से सबंध होने के संकेत

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।ऑपरेशन सिंदूर के बाद इंडो पाक तनाव के बीच इंडो नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट के क्रम मेंइस वक्त रक्सौल बॉर्डर से बडी खबर आ रही है। नेपाल से रक्सौल बॉर्डर के रास्ते अवैध रूप से घुसपैठ करते हुए चार संदिग्ध चीनी नागरिक को एसएसबी ने रक्सौल मैत्री ब्रिज से गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार चार चीनी नागरिक के साथ एक नेपाली महिला भी शामिल है। ये महिला बार बार अपना व्यान बदल रही है। खुद को नेपाल की नागरिक बता रहीं हैं। लेकिन हिंदी , नेपाली , अंग्रेजी और चीनी भाषा फराट्टेदार बोल रही है। इस महिला के पास से पाकिस्तान के नम्बर मिले है। सुरक्षा एंजेसी के सूत्रों की माने तो इस महिला के सबंध पाकिस्तान से होने का संकेत मिला है। पाकिस्तान में किसी लड़के से बात कर रही है। औऱ शादी चीन में की है। चारों पुरुष चीनी नागरिक पिछले एक हफ्ता से काठमाडू में है। भारत में क्यु घुसपैठ करना चाह रहे थे,इस ब...
भूखी-प्यासी महिला और लावारिस युवती को किया गया रेस्क्यू, सुरक्षित आश्रय और परिजनों से पुनर्मिलन

भूखी-प्यासी महिला और लावारिस युवती को किया गया रेस्क्यू, सुरक्षित आश्रय और परिजनों से पुनर्मिलन

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल नगर के परेउवा वार्ड संख्या 01 से एक भूखी-प्यासी और असहाय स्थिति में पाई गई लगभग 24 वर्षीय महिला को स्वच्छ रक्सौल की टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया। यह महिला अपना नाम "ममता" बता रही है, किंतु स्पष्ट रूप से अपना घर या परिवार का पता बताने में असमर्थ है। महिला की स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक आवश्यकता के अनुसार तत्काल माहेर ममता निवास में आश्रय दिया गया है, जहां उसे भोजन, वस्त्र, दवा और सुरक्षा प्रदान की जा रही है।स्वच्छ रक्सौल संस्था की अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि महिला का शारीरिक एवं मानसिक स्थिति की जांच कराने के साथ ही उसके परिजनों का पता लगाकर पुनर्मिलन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। इधर, देर रात्रि करीब 10 बजे, स्थानीय निवासियों की सूचना पर एक लावारिस अवस्था में घूम रही युवती का भी रेस्क्यू किया गया। वह अपना नाम सूर्या गुप्ता बता रही थ...
ई-लाभार्थी केवाईसी एवं बाल विवाह मुक्त भारत बनाने के लिए पर्यवेक्षिका और आंगनबाड़ी सेविकाओ को दिया गया प्रशिक्षण

ई-लाभार्थी केवाईसी एवं बाल विवाह मुक्त भारत बनाने के लिए पर्यवेक्षिका और आंगनबाड़ी सेविकाओ को दिया गया प्रशिक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk) बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रक्सौल एवं आदापुर प्रखंड की सीडीपीओ कुमारी राखी द्वारा ई लाभार्थी केवाईसी और बाल विवाह मुक्त भारत बनाने के लिए दोनो प्रखंड के महिला पर्यवेक्षिका और आंगनबाड़ी सेविकाओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसकी अध्यक्षता कुमारी राखी द्वारा किया गया, उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और सभी सेविका को जल्द से जल्द ई लाभार्थी केवाईसी को पुरा करने को कहा गया। प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चम्पारण के सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक कुमार पटेल द्वारा कहा गया कि बाल अधिकारों की सुरक्षा और बाल विवाह ना हो, इसके लिए जागरूकता के साथ साथ शपथ भी दिलाई गई। अगर कही बाल विवाह हो रहा हो तो इसकी जानकारी प्रयास जैक सोसाइटी हेल्प लाइफ नंबर –9289692023चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098...
15 हजार रुपये के इनामी मादक पदार्थ तस्कर मुन्ना मियां उर्फ मुन्ना खान  गिरफ्तार

15 हजार रुपये के इनामी मादक पदार्थ तस्कर मुन्ना मियां उर्फ मुन्ना खान गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।हरैया थाना पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी मादक पदार्थ तस्कर मुन्ना मियां उर्फ मुन्ना खान को गिरफ्तार किया है। रक्सौल के परेऊवा वार्ड संख्या एक निवासी मुन्ना मियां लंबे समय से पुलिस की पकड़ से फरार था और उसके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज है।हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि मुन्ना मियां स्मैक का एक कुख्यात तस्कर है,जिसकी तलाश पुलिस को काफी दिनों से थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पूर्व में जिला पुलिस मुख्यालय से 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गठित पुलिस की एक विशेष टीम ने उसके संदिग्ध लोकेशन पर छापेमारी करते हुए गिरफ्तार किया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि उसके खिलाफ मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े कई गंभीर आरोप दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया...
एडीआरएम आलोक कुमार झा ने किया रक्सौल स्टेशन का निरीक्षण,स्वच्छ रक्सौल ने सौंपा ज्ञापन

एडीआरएम आलोक कुमार झा ने किया रक्सौल स्टेशन का निरीक्षण,स्वच्छ रक्सौल ने सौंपा ज्ञापन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।गुरुवार को अपर मंडल रेल प्रबंधक आलोक कुमार झा ने अन्य अधिकारियों के साथ रक्सौल स्टेशन स्थित क्रू लॉबी तथा रनिंग रूम का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। इस बीच स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने मिल कर एडीआरएम को सात सूत्री मांग पत्र दिया और कहा कि यदि मांग पूरी हुई तो आंदोलन किया जायेगा । रेलवे से जुड़ी जनहित की समस्या समाधान के लिए सौंपे गए ज्ञापन में रक्सौल स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 व 3 पर तत्काल महिला शौचालय का निर्माण कराने, प्लेटफार्म 1 से 2 के बीच निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज का विस्तार स्टेशन परिसर से बाहर तक किया जाए, जिससे यात्रियों को सुविधा हो,किसी दुर्घटना की स्थिति में मृतकों के शवों को सुरक्षित रखने हेतु स्टेशन पर शीतगृह (Cold Storage) का निर्माण कराया जाए,महिला प्रतीक्षालय को पूरी तरह से सुरक्षित और स्वच्छ बनाया जाए, प्लेटफार्म पर आ...
रक्सौल में फैंसी लाइट हाउस का हुआ भव्य उद्घाटन ,फैंसी झूमर लाइट समेत कई तरह के इलेक्ट्रिक सजावटी सामान उपलब्ध

रक्सौल में फैंसी लाइट हाउस का हुआ भव्य उद्घाटन ,फैंसी झूमर लाइट समेत कई तरह के इलेक्ट्रिक सजावटी सामान उपलब्ध

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। शुक्रवार को शहर के मयूर गली में फैंसी लाइट हाउस का भव्य उद्घाटन हुआ। लाइट हाउस का उद्घाटन पंडित बृजनंदन मिश्रा के संयोजन में लाइट हाउस के संचालक के पिता संतोष केशान एवं माता मधु केशान ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फीता काट कर किया। इस मौके पर लाइट हाउस के संचालक गौरव केशान एवं सौरभ केशान ने संयुक्त रूप से बताया कि उनका आज उद्घाटित फैंसी लाइट हाउस जिले का पहला ऐसा प्रतिष्ठान है जहां एक ही छत के नीचे फैंसी झूमर विभिन्न आकर्षक डिजाइन में साथ ही वाल लाइट ,गेट लाइट,हाउस लाइटनिंग,कुलर समेत विभिन्न इलेक्ट्रिक सामान बेहद ही उचित मूल्य पर उपलब्ध है। वहीं इस मौके पर उपस्थित गोल्ड मेडल कम्पनी के प्रतिनिधि राजीव कुमार ने बताया कि रक्सौल शहर आधुनिकता के मामले में बड़े शहरों की तरह तरक्की कर रहा है। ग्राहकों की भारी माँग पर इस लाइट हाउस की परिकल्पना को साकार किया गया है। उम्मी...
लावारिस स्थिति में पड़ी मिली लाश,समय पर होती करवाई तो बच सकती थी जान

लावारिस स्थिति में पड़ी मिली लाश,समय पर होती करवाई तो बच सकती थी जान

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।शुक्रवार की सुबह शहर के स्टेशन रोड़ में एक अज्ञात युवक की लाश लावारिस हालत में पड़ी हुई मिली। लाश मिलने की सूचना पर पहुंचे स्वच्छ रक्सौल संस्था के रंजीत सिंह ने तत्काल जीआरपी रक्सौल और नगर थाने की पुलिस को इसकी जानकारी दी। मृतक की पहचान के बारे में लोगों ने बताया कि वह नेपाल के परसा जिला अंतर्गत बीरगंज के कृष्णा होटल में काम करता था और इधर चार- पांच दिनों से रक्सौल में ही इधर उधर भटक रहा था। मृतक कहाँ का है, इसकी पुष्टि अभी नही हो पाई है। सूचना पर पहुंचे डायल 112 की टीम के एसआई कमलेश शर्मा के द्वारा घटनास्थल पर पहुंच जायजा लिया गया। उन्होंने बताया कि मौत कैसे हुई है पुलिस इसकी जांच कर रही है और जल्दी ही इसका खुलासा किया जायेगा।इधर,मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।पॉकेट से एक पहचान पत्र मिला है।जिसमें प्रेम राय,वीरगंज,न्यू ड्रायर हेल्पर,ओम एग्रो प्रोडक्ट प्राइवेट लिम...
लायंस क्लब रक्सौल की बड़ी उपलब्धि,डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट 2025-26 में 7 सदस्य हुए शामिल

लायंस क्लब रक्सौल की बड़ी उपलब्धि,डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट 2025-26 में 7 सदस्य हुए शामिल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322E की आगामी कैबिनेट (लायनिस्टिक वर्ष 2025-26) में लायंस क्लब रक्सौल के 7 सदस्य शामिल किए गए है।इसमें लायन शंभू प्रसाद चौरसिया जोनल चेयरपर्सन, नारायण रुंगटा स्पेशली एबल्ड सेवा, पंकज बरनवाल रेन वाटर हार्वेस्टिंग, बिमल सर्राफ इंडो-नेपाल मीट, पवन किशोर कुशवाहा पीस पोस्टर, सीमा बरनवाल पब्लिक स्पीकिंग व मोहम्मद निजामुद्दीन ड्रिंकिंग वाटर प्रोजेक्ट में नामित हुए हैं।इसकी जानकारी क्लब सचिव लायन बिमल सर्राफ ने देते हुए बताया कि इनका कार्यकाल 1जुलाई2025 से शुरू होगा। ...
नेपाल एपीएफ ने बेतिया के तीन लोगों को 9लाख59हजार रूपये नेपाली मुद्रा के साथ पकड़ा,स्कॉर्पियो से जा रहे थे वीरगंज!

नेपाल एपीएफ ने बेतिया के तीन लोगों को 9लाख59हजार रूपये नेपाली मुद्रा के साथ पकड़ा,स्कॉर्पियो से जा रहे थे वीरगंज!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स ने वीरगंज बॉर्डर से तीन भारतीय नागरिकों को 9लाख59हजार रूपये नेपाली मुद्रा के साथ पकड़ा है।तीनो एक भारतीय स्कॉर्पियो संख्या बीआर 22पी8300पर सवार थे।ये रक्सौल से वीरगंज जा रहे थे,इसी बीच जांच के दौरान इन्हें नियंत्रण में लिया गया। इसकी पुष्टि करते हुए फोर्स के डीएसपी देवेंद्र सिंह ने बताया कि तीनो को त्रिभूवन राज मार्ग अंतर्गत वीरगंज वार्ड16स्थित बीरगंज कस्टम एरिया के पास जांच में पकड़ा गया ।उजले रंग के स्कॉर्पियो में पीछे की सीट में उक्त रकम छुपा कर नेपाल लाया जा रहा था।पकड़े गए तीनों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण के बेतिया वार्ड 7निवासी विजय प्रसाद(59), जौकटिया वार्ड12निवासी मनोज कुमार साहनी, और छावनी चौक वार्ड27 निवासी संतोष कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है।बरामद रकम का वैध स्त्रोत नहीं बताने पर नकद,वाहन सहित इन्हें हिरासत में ले कर ...
मंजू साह दुबारा बने राजद के जिला उपाध्यक्ष, मिल रही बधाई

मंजू साह दुबारा बने राजद के जिला उपाध्यक्ष, मिल रही बधाई

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk) रक्सौल निवासी मंजू साह को राजद द्वारा फिर एक बार भरोसा दिखाते हुए उन्हें जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिनका स्वागत फूलमाला से किया गया। जिलाध्यक्ष नूर अलम खान ने उन्हें मनोनीत करते हुए बधाई दिया है। उनके मनोनयन पर महागठबंधन के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामबाबू यादव ने कहा कि उनके मनोनयन से पार्टी को मजबूती मिलेगी । उक्त कार्यक्रम लक्ष्मीपुर में आयोजित किया गया। इस दौरान युवा नेता भूलेन्द्र यादव के जन्मदिन पर केक भी काटा गया। वही बधाई देने वालों में जिला प्रवक्ता रवि मस्करा, जिला महासचिव राजेश साह, अवधेश यादव, अनुसूचित जाति के प्रखंड अध्यक्ष दिनेश राम, जितेंद्र कुमार, राहुल प्रसाद, धर्मलाल महतो, सुरेन्द्र महतो, धनेश्वर पंडित, एजाजुल हक, अनुरोध यादव, जयप्रकाश अग्रहरी, ओमप्रकाश दास, रामानंद यादव आदि शामिल थे। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!