Thursday, March 12

ब्रेकिंग न्यूज़

रक्सौल में मुखिया के भतीजे पर जानलेवा हमला,चाकू मारने के आरोप में चार गिरफ्तार

रक्सौल में मुखिया के भतीजे पर जानलेवा हमला,चाकू मारने के आरोप में चार गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। प्रखंड क्षेत्र के पुरंदरा पंचायत के मुखिया श्रीराय नट के भतीजे राजेश कुमार पर शहर मछली बाजार में चाकू से जानलेवा हमला हुआ है। हमले में गंभीर रूप से घायल राजेश को रक्सौल पुलिस द्वारा अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए एसआरपी मेमोरियल अस्पताल रेफर किया गया है,जहां,स्थिति गंभीर बनी हुई है। सूत्रों ने बताया कि पुरंदरा के आनंद सागर निवासी राजेश पर तब हमला हुआ,जब वह अस्पताल में किसी से मिलने के बाद घर लौट रहा था।कोई चार हमलावर घात लगा कर बैठे हुए थे,मौका मिलते ही ताबड़ तोड़ चाकू से गोद कर घायल कर दिया और फरार हो गए।इस हमले से अफरा तफरी मच गई,हालांकि,त्वरित करवाई करते हुए पुलिस ने हमलावरो को हिरासत में ले कर जांच पड़ताल शुरू की है। हमले की वजह गंवई विवाद मुखिया श्री राय नट के अनुसार, यह हमला आपसी रंजिश के चलते किया गया है।गंवई विवादमें हुए ह...
रक्सौल में जल संकट से  पार्षदों में भी आक्रोश,जिलाधिकारी को शिकायत कर जांच और कारवाई की मांग!

रक्सौल में जल संकट से पार्षदों में भी आक्रोश,जिलाधिकारी को शिकायत कर जांच और कारवाई की मांग!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।(Vor desk)।बढ़ते तापमान और लगातार गिरते भू जल स्तर के कारण सीमावर्ती रक्सौल में पानी के लिए हाहाकार मचा है।विकराल समस्या का रूप ले रहे जल संकट से रक्सौल वासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।वार्ड पार्षदों को मोहल्लेवासियों की नाराजगी भी झेलनी पड़ रही है,वहीं,नगर परिषद प्रशासन जलापूर्ति व्यवस्था को व्यवस्थित करने में तकरीबन फेल दिख रही है।वहीं,भेद भाव का आरोप भी लग रहा है,जिस वजह से पार्षदों में गहरा असंतोष है।इस बीच शहर के कई वार्डों में पानी के लिए त्राहि त्राहि की हालत है,वाटर टैंक भी नहीं पहुंच पा रहा।इसको ले कर नगर के वार्ड 6के पार्षद सह स्टैंडिंग कमेटी सदस्य घनश्याम प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा है और इस समस्या के लिए आवाज उठाते हुए शीघ्र निराकरण और पक्षपात और अनियमितता के जांच की मांग...
‘प्यासा शहर, दरियादिल पार्षद’: रक्सौल की जल-त्रासदी में उम्मीद बने सोनू गुप्ता

‘प्यासा शहर, दरियादिल पार्षद’: रक्सौल की जल-त्रासदी में उम्मीद बने सोनू गुप्ता

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।जहां एक ओर सूर्य की गर्मी 40 डिग्री के पार तप रही है, वहीं धरती की कोख से पानी 200 फीट नीचे चला गया है। आकाश और धरती, दोनों ने रक्सौल को झुलसा दिया है। नगर में हर कोने से एक ही आवाज़ आ रही है — “पानी चाहिए!” बूढ़े हों या बच्चे, महिलाएं हों या युवा – हर वर्ग पानी की तलाश में रोज़ाना संघर्ष कर रहा है। जिन घरों की महिलाएं कभी चौखट नहीं लांघती थीं, आज वो भी बाल्टी-बोतल लेकर गलियों में दौड़ रही हैं। यह 21वीं सदी के भारत के विकासशील चेहरे पर एक करारी चोट है। सरकार ने करोड़ों की योजना बनाई – "हर घर नल-जल"। लेकिन हकीकत में यह योजना सिर्फ कागजों पर ही पूरी हुई। रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 की स्थिति इसका जीता-जागता उदाहरण है। वार्ड पार्षद सोनू गुप्ता के अनुसार, नल-जल योजना के तहत उनके वार्ड में 507 घरों में कागजों पर नल लग चुके हैं, लेकिन हकीकत यह ...
रोगी कल्याण समिति के नए सदस्यों ने लिया अनुमंडलीय अस्पताल का जायजा,एसडीओ के साथ हुई बैठक!

रोगी कल्याण समिति के नए सदस्यों ने लिया अनुमंडलीय अस्पताल का जायजा,एसडीओ के साथ हुई बैठक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल के रोगी कल्याण समिति का पुनर्गठन किया गया है। जिसके नामित सदस्यों ने बुधवार को समिति के पदेन अध्यक्ष सह एसडीओ मनीष कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमे अस्पताल की बेहतरी और सुविधा संपन्न बनाने पर चर्चा हुई। इसके बाद बिहार सरकार द्वारा नामित समिति की छह सदस्यीय टीम में शामिल सदस्य ऊषा देवी,मोदेलाल पासवान,ध्रुव प्रसाद,अनुराधा शर्मा,मोती बैठा,सुबोध कुमार साह ने अनुमंडलीय अस्पताल रक्सौल का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान दिलाया। समिति की टीम ने अस्पताल उपाधीक्षक सह पदेन सचिव डा राजीव रंजन कुमार के साथ अस्पताल में मौजूद विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया, जिनमें ओपीडी सेवाएं, दवा वितरण कक्ष, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे विभाग, खून जांच विभाग और इमरजेंसी सेवाएं शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अस्प...
प्यार के झांसा दे कर लड़की को नेपाल ले जा रहा युवक रक्सौल बॉर्डर पर धराया,सच्चाई जान कर लड़की का उड़ गया होश

प्यार के झांसा दे कर लड़की को नेपाल ले जा रहा युवक रक्सौल बॉर्डर पर धराया,सच्चाई जान कर लड़की का उड़ गया होश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।एसएस बी 47वी वाहिनी रक्सौल की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम एवं प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चम्पारण व स्वच्छ संस्था की संयुक्त अभियान में रक्सौल बॉर्डर के कस्टम चौक से एक नाबालिग लड़की को मानव तस्कर से मुक्त कराया है।साथ ही मानव तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जब टीम द्वारा इंटेरोगेशन की गई पता चला कि धीरेन्द्र आलम (ट्रैफिकर) गोपालगंज बिहार का रहने वाला है जो कि सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़िता अनुष्का को कुछ दिनों से अपने प्रेम जाल में फसाने की कोशिश कर रहा था और एक दिन अपने मंसूबे में कामयाब भी हो गया । पहले तो सिवान जिले की रहने वाली 14 साल की मासूम बच्ची से दोस्ती की। फिर जाल बिछाया,जिसमे लड़की फस गई और उस पर अटूट विश्वास करने लगी । बच्ची ने बताया कि धीरेंद्र आलम से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई। फिर कुछ दिनों बाद मुझसे शादी करने का प्रस्ताव रखा...
त्रिभुवन विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान की प्रोफेसर प्रो० डा किरण  बाला ‘दीर्घ सेवा पदक ‘से सम्मानित

त्रिभुवन विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान की प्रोफेसर प्रो० डा किरण बाला ‘दीर्घ सेवा पदक ‘से सम्मानित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।त्रिभुवन विश्वविद्यालय वनस्पति विज्ञान की प्रोफेसर प्रो०(डा०) किरण बाला को दीर्घ सेवा पदक एवं प्रोफेसर पद पर पदोन्नति पर सम्मानित होने पर उनके शिष्यों एवं सीमांचल क्षेत्र के शिक्षा जगत में हर्ष व्याप्त हो गया है । प्रो० बाला ठाकुर राम बहुमुखी क्याम्पस में वनस्पति विज्ञान की लोकप्रिय प्राध्यापिका हैं । विगत दिन ठाकुर राम बहुमुखी क्याम्पस प्राध्यापक संघ द्वारा आयोजित भव्य समारोह में त्रिभुवन विश्वविद्यालय,काठमांडू सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो० (डा०) घनश्याम भट्टराई ने प्रो० बाला को “दीर्घ सेवा पदक “ प्रदान कर,दुशाला ओढ़ाकर ,पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया । प्रो० बाला त्रिभुवन विश्वविद्यालय वनस्पति विज्ञान विभाग की पहली महिला प्रोफेसर है जो भारतीय है । समारोह की अध्यक्षता प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डा० प्रमोद कुमार कुशवाहा ने की । उक्त सम्मान पर बिहार राज्य विश्वविद्यालय...
रक्सौल में सीबीआई की छापेमारी :20हजार रुपए घुस लेने मामले में रक्सौल स्टेशन के कॉमर्शियल सुप्रिटेंडेंट और बुकिंग क्लर्क धराए,जांच जारी

रक्सौल में सीबीआई की छापेमारी :20हजार रुपए घुस लेने मामले में रक्सौल स्टेशन के कॉमर्शियल सुप्रिटेंडेंट और बुकिंग क्लर्क धराए,जांच जारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल(vor desk)।रक्सौल स्टेशन पर सीबीआइ ने रेड किया है। इस रेड में रक्सौल जंक्शन के वाणिज्य अधीक्षक माणिक चंद एवं पार्सल बुकिंग क्लर्क वीरेश कुमार को गिरफ्तार किया है।बताया जाता है कि पार्सल बुकिंग में हेरफेर करने के लिए वाणिज्य अधीक्षक ने 90 हजार रुपया की डिमांड किया था। उस पैसे में से 20 हजार रुपया पार्सल बुकिंग क्लर्क वीरेश कुमार के ले रहा था। उसी दौरान पहले से जाल बिछाई सीबीआई की टीम ने वीरेश को गिरफ़्तार कर लिया है। पूछताछ में वीरेश ने बताया की ये पैसा वाणिज्य अधीक्षक के कहने से ले रहा था। उस दौरान वाणिज्य अधीक्षक समस्तीपुर में गए थे।वहीं,उनका निवास स्थान है। सीबीआई की टीम ने समस्तीपुर से वाणिज्य अधीक्षक माणिक चंद को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई के टीम में 7 अधिकारी शामिल जिसमे महिला डीएसपी भी शामिल है।पटना सीबीआई टीम रक्सौल में कैंप कर रही है।जांच और अग्रतर कारवाई में जुटी है। ...
प्राध्यापक संघ के कार्यक्रम में सम्मानित हुए डॉ. शलभ,ठाकुर राम बहुमुखी कैंपस में हुआ दीर्घ सेवा पदक एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

प्राध्यापक संघ के कार्यक्रम में सम्मानित हुए डॉ. शलभ,ठाकुर राम बहुमुखी कैंपस में हुआ दीर्घ सेवा पदक एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)।त्रिभुवन विश्वविद्यालय दिवस के अवसर पर वीरगंज स्थित ठाकुर राम बहुमुखी कैंपस के प्राध्यापक संघ इकाई समिति द्वारा कैंपस के सभाकक्ष में बीते रविवार को दीर्घ सेवा पदक एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार कुशवाहा ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में त्रिभुवन विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. (प्रो.) घनश्याम भट्टराई उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक संघ के सचिव प्रो. पंत कुमार साह ने और अतिथियों का स्वागत लक्ष्मी कर्ण ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि द्वारा भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर पद पर पदोन्नत हुए डॉ. (प्रो.) स्वयंभू शलभ को सम्मानित किए जाने के साथ साथ 25 वर्ष सेवावधि पूरा करने वाले शिक्षकों को दीर्घ सेवा पदक और प्रोन्नति तथा नियुक्ति पाने वाले अन्य प्राध्यापकों को भी सम्मानित किया गय...
नाम बदल कर नेपाली लड़की को इश्क के जाल में फंसा कर ले जा रहा था यूपी, रक्सौल बॉर्डर पर एसएसबी ने दबोचा, कारवाई शुरू!

नाम बदल कर नेपाली लड़की को इश्क के जाल में फंसा कर ले जा रहा था यूपी, रक्सौल बॉर्डर पर एसएसबी ने दबोचा, कारवाई शुरू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।एसएसबी चेक पोस्ट रक्सौल पर रूटीन जांच के दौरान एसएसबी जवानों ने नेपाल से भारत पैदल आ रहे एक मानव तस्कर को नियंत्रण में लिया।साथ ही उसके चंगुल से एक नेपाली लड़की को मुक्त कराया गया।जानकारी के अनुसार,एसएसबी के एएचटीयू टीम 47वी वाहिनी ने संदेह के आधार पर रोक कर प्रारंभिक पूछताछ की,जिसके बाद उक्त करवाई की गई। जब अलग-अलग पूछताछ की गई तो पता चला कि मोहम्मद समीर उर्फ आकाश हिन्दू नाम का सहारा लेकर सोनी कुमारी को अपने प्रेम जाल में फसाकर उत्तर प्रदेश ले जा रहा था।एएचटीयू टीम, स्वच्छ रक्सौल और मायती नेपाल एनजीओ ने व्यक्ति से गहन पूछताछ की और नाबालिग लड़की को मानव तस्करी के खतरों के बारे में जब समझाया गया तो पता चला कि व्यक्ति जो कि आकाश नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर सोनी कुमारी को हिंदू बनकर अपने जाल में फंसाया था । काउंसलिंग के दौरान पता चला कि नाबालिग लड़की को तस्कर के असली...
रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनंद ने किया पद भार ग्रहण, कहा-‘रक्सौल बॉर्डर पर शांति,सुरक्षा के साथ क्रॉस बॉर्डर क्राइम नियंत्रण पहली प्राथमिकता!

रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनंद ने किया पद भार ग्रहण, कहा-‘रक्सौल बॉर्डर पर शांति,सुरक्षा के साथ क्रॉस बॉर्डर क्राइम नियंत्रण पहली प्राथमिकता!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल के नव पदस्थापित एसडीपीओ मनीष आनंद ने यहां सोमवार को पदभार ग्रहण किया।प्रभारी एसडीपीओ अभिनव पाराशर से उन्होंने प्रभार लेने के बाद कहा कि अपराध नियंत्रण, ड्रग्स कारोबार ,तस्करी नियंत्रण , भू माफियाओं पर लगाम के साथ-साथ पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। एसडीपीओ मनीष आनंद ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण बॉर्डर क्षेत्र का भौगोलिक निरीक्षण करने के बाद बॉर्डर पर सुरक्षा सख्त की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि शहर में होने वाले भूमि विवाद में हत्या पर नियंत्रण के लिए सीओ के माध्यम से भूमाफिया पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, एसडीपीओ ने कहा कि शहर में जाम की समस्या का समाधान करने के लिए जाम वाले सभी प्वाइंट का निरीक्षण कर वहां पुलिस बल तैनात किया जाएगा। उन्होंने बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिस और जनता के बीच संबंधों को बे...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!