रक्सौल:नगर परिषद क्षेत्र में गंदा पानी पीने की मजबूरी,बढ़ा बीमारी का खतरा
रक्सौल।(Vor desk)।एक तरफ इंद्र भगवान का प्रकोप दूसरे तरफ सिस्टम का लापरवाही से लोग परेशान है। बूंद बूंद पानी के लिए लोग हाथों में बाल्टियां लेकर इधर उधर घूम रहे है। इसी बीच रक्सौल नगर परिषद शहर में गंदा पानी लोगों को पीने पर मजबूर कर दिया है । एक ऐसा ही वाक्या रक्सौल के वार्ड नंबर 24 से सामने आयी है, जहाँ कहने के लिए नगर परिषद लोगो को जल आपूर्ति के लिए टंकी से पानी तो भेजवा रही है, लेकिन हकीकत यह है कि इस पानी से कोई हाथ पैर धोना भी नही चाहेंगे । वार्ड 24के स्थानीय मालती देवी और अशरफ अंसारी ने बताया कि ऐसा पानी जानवर भी पीकर बीमार हो जाएं। वैसा पानी नगर परिषद लोगो को पीने के लिए सप्लाई कर रहा है।स्थिति यह है कि जल संकट के वजह से लोग क्या करे वही गंदा पानी पिने को मजबूर है, यह केवल इसी वार्ड का नहीं बल्कि पूरे नगर परिषद क्षेत्र की स्थिति है, लगभग सभी जगह उसी तरह का पानी दिया जा रहा ...









