रक्सौल : डीएसपी मनीष आनंद ने किया हरैया थाना के नव निर्मित अत्याधुनिक भवन का उद्घाटन!
रक्सौल।(Vor desk)।भारत-नेपाल सीमा पर स्थित हरैया थाना अब आधुनिक तकनीक और व्यवस्थाओं से सुसज्जित मॉडल थाना बन गया है। रक्सौल के डीएसपी मनीष आनंद ने लगभग चार करोड़ पचास लाख रुपये की लागत से बने इस अत्याधुनिक थाने का सोमवार को एक से समारोह के बीच उद्घाटन किया। इस मौके पर डीएसपी ने कहा कि नई व्यवस्थाओं से आम जनता को त्वरित और सहज न्याय मिलेगा और सीमा क्षेत्र में अपराधों पर लगाम लगेगी।सीमा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण में यह थाना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
नव-निर्मित थाना भवन में सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं, जिससे पुलिसकर्मियों को अपने कार्य निष्पादन में आसानियाँ होंगी। समुचित तकनीकी और प्रशासनिक व्यवस्थाएं न्याय प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाएंगी।
डीएसपी मनीष आनंद ने थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान को निर्देश दिया कि मॉडल थाना पीड़ितों के लिए नई उम्मीद का कें...









