Wednesday, March 11

ब्रेकिंग न्यूज़

एसएसबी एवं लायंस क्लब ऑफ रक्सौल ने संयुक्त रूप से रक्सौल में चलाया स्वच्छता अभियान

एसएसबी एवं लायंस क्लब ऑफ रक्सौल ने संयुक्त रूप से रक्सौल में चलाया स्वच्छता अभियान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desj)। भारत नेपाल सीमा पर तैनात 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रक्सौल द्वारा स्वच्छता ही सेवा/ स्वच्छोत्सव स्वच्छता अभियान एवं एक दिन -एक घंटा -एक साथ के संकल्प के साथ रक्सौल के बाटा चौक से बैंक रोड सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत 47वीं बटालियन के उप कमांडेंट नवीन कुमार साह के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा का संदेश देकर आम नागरिकों को जागरूक किया गया। स्वच्छता कार्यक्रम में एस.एस बी. के जवानों ने शहर के बाटा चौक से बैंक रोड तक स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर वाहिनी के अन्य बल कार्मिक के साथ भारत विकास परिषद रक्सौल एवं लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के सदस्यों की सहभागिता रही ‌। इस मौके पर उपस्थित उप कमांडेंट नवीन कुमार साह ने कहा कि स्वच्छ वातावरण ना केवल हमें स्वस्थ रखता है बल्कि हमारी कार्यक्षमता को बढ़ाता है। स्वच्छ भारत अभियान इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं...
नेपाली नागरिक का शव नहर से बरामद,परिजन रो रो कर बेहाल!

नेपाली नागरिक का शव नहर से बरामद,परिजन रो रो कर बेहाल!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।के कौड़िहार चौक के पास एक दुखद घटना में नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान नेपाल के रानीघाट निवासी 50 वर्षीय उमेश प्रसाद कानू के रूप में हुई है।वे मूल रूप से नेपाल के परसा जिला के बहुदरमाई नगरपालिका-वार्ड 5भौंराटार गांव के निवासी थे।बुधवार शाम को उमेश प्रसाद ने कौड़िहार चौक के पास नहर में छलांग लगाई थी, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।नहर में कूदने से पहले अपने कपड़े, मोबाइल, और आई कार्ड निकालकर रख दिए थे,जिससे उनकी पहचान सामने आई थी। तेज बहाव और रात के कारण स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को ढूंढना संभव नहीं हो सका। इसके बाद, प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया, जिसने गुरुवार सुबह से तलाशी अभियान चलाया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मेन रोड के पास बन रहे पुल के किनारे से शव को बरामद किया। शव मिलने के बाद, परिवार वालों को सूचना दी गई, जो मौके...
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी का पहला चम्पारण यात्रा होगा ऐतिहासिक होगा,तैयारी पूरी:पर्यवेक्षक दयानन्द सिंह

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी का पहला चम्पारण यात्रा होगा ऐतिहासिक होगा,तैयारी पूरी:पर्यवेक्षक दयानन्द सिंह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/मोतिहारी।(Vor desk)।कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी 26सितम्बर शुक्रवार को बिहार दौरे पर आएंगी। वो 12 बजे पटना के सदाकत आश्रम में 2000 महिलाओं के साथ संवाद करेंगी। इसके बाद मोतिहारी पहुंचेंगी, जहां गांधी मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी बिहार में पहली बार कोई कार्यक्रम कर रही हैं। इससे पहले वो अगस्त में राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने पहुंची थीं। गांधी की कर्म भूमि मोतिहारी के पहले दौरे पर प्रियंका पर सबकी नजर पहली बार प्रियंका गांधी, महात्मा गांधी की कर्मभूमि मोतिहारी पहुंचने वाली हैं। उनकी ‘हर घर अधिकारी रैली’ के लिए गांधी मैदान में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रियंका गांधी दोपहर 2 से 2:30 बजे के बीच हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन उतरेंगी और वहां से सीधे रैली स्थल जाएंगी। इस दौरान करीब 3000 महागठबंधन के कार्यकर्ता...
फर्जी दस्तावेज के सहारे पहचान बदल कर भारत प्रवेश कर रहा नाइजीरियाई नागरिक  रक्सौल बोर्डर पर गिरफ्तार,जांच और कारवाई शुरू!

फर्जी दस्तावेज के सहारे पहचान बदल कर भारत प्रवेश कर रहा नाइजीरियाई नागरिक रक्सौल बोर्डर पर गिरफ्तार,जांच और कारवाई शुरू!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने एक नाइजीरियाई नागरिक को हिरासत में लिया है, जिसने अपनी पहचान बदलकर भारत में दोबारा प्रवेश करने की कोशिश की थी। यह घटना दिखाती है कि भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था काफी चौकस है,जहाँ छोटी से छोटी चूक भी पकड़ी जा रही है।लगातार कई विदेशी नागरिक बोर्डर पर पकड़े जा चुके हैं।ताजा मामले में हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान हेनरी चिगोज़ी ओमेके के रूप में हुई है, जो पहले मेडिकल वीज़ा पर भारत आया था। वह 16 फरवरी, 2024 को अपनी वीज़ा अवधि समाप्त होने से पहले ही भारत से लौट गया था। लेकिन कुछ समय बाद, उसने अपनी नागरिकता बदलकर 'रिपब्लिक ऑफ कोटे डी आइवर' का पासपोर्ट बनवा लिया और अपना नाम एडजोबा गिल्बर्ट(पुरुष) रख लिया।फर्जी विवरण में उसने जन्म तिथि 26फरवरी 1983,पासपोर्ट नंबर 17 एएल 19840 (वैधता 20फरवरी...
विद्युत विभाग ने शुरू किया ‘सेवा पखवाड़ा’, शिविर लगाकर दूर होंगी उपभोक्ताओं की समस्याएं

विद्युत विभाग ने शुरू किया ‘सेवा पखवाड़ा’, शिविर लगाकर दूर होंगी उपभोक्ताओं की समस्याएं

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निवारण करने और सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 'सेवा पखवाड़ा' की शुरुआत की है। इस पहल के तहत, रक्सौल डिविजन के अंतर्गत आने वाले सभी प्रखंड मुख्यालयों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में बिजली बिल से संबंधित गड़बड़ी, मीटर रीडिंग की समस्या, नए कनेक्शन के आवेदन, और अन्य तकनीकी शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया जाएगा।यह जानकारी देते हुए रक्सौल विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि विभाग का मुख्य उद्देश्य इस कार्यक्रम को प्रभावी और सफल बनाना है ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं, जैसे कि प्रीपेड मीटर और 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना, का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।कार...
रक्सौल:नहर में कूदे नेपाली युवक की हो रही तलाश,अब तक अता पता नहीं!

रक्सौल:नहर में कूदे नेपाली युवक की हो रही तलाश,अब तक अता पता नहीं!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल के कौड़ीहार चौक के पास घोड़ासहन नहर में एक युवक के कूदने से अफरा-तफरी मच गई।घटना दुर्गा पूजा के लिए बने पंडाल के पास लचका पुल एरिया में घटी ।स्थानीय लोगों और पुलिस ने नहर में तलाश की, लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चल पाया है। युवक की पहचान उमेश कुमार कानू (50वर्ष)के रूप में हुई है, जो नेपाल के परसा जिला के बहुदरमाई नगरपालिका-वार्ड 5भौंराटार गांव का निवासी बताया जा रहा है। युवक ने नहर में कूदने से पहले अपने कपड़े, मोबाइल, और आई कार्ड निकालकर रख दिए थे। इसके बाद वह नहर में कूद गया और गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने नहर में तलाश शुरू की, लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चल पाया है। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि युवक के घर में किस...
रक्सौल के कॉंग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता हतोत्साहित न हों,पार्टी ज्वाइन करने का मतलब टिकट कन्फर्मेशन नहीं होता: डॉ गौतम कुमार

रक्सौल के कॉंग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता हतोत्साहित न हों,पार्टी ज्वाइन करने का मतलब टिकट कन्फर्मेशन नहीं होता: डॉ गौतम कुमार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद के कांग्रेस ज्वाइन करने से पार्टी में भी खलबली मची हुई है।इस बीच कांग्रेस नेता डा गौतम कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पार्टी ज्वाइन करने से टिकट कन्फर्म नहीं हो जाता।उन्होंने कहा कि रक्सौल में सोशल मीडिया के माध्यम से यह अफवाहें फैलाई जा रही है कि आज नरकटिया विधानसभा से जदयू के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद का कॉंग्रेस ज्वाइनिंग के साथ टिकट कन्फर्म माना जा रहा है l पटना सदाकत आश्रम रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि वर्षों से पार्टी में कार्य कर रहे कार्यकर्ता आज इस तरह की खबर को सुनकर हतोत्साहित है कि एनडीए का लोग अचानक आ कर टिकट ले लेगा।उन्होंने कहा कि यह तो कार्यकर्ताओं के भावनाओं से खिलवाड़ होगा।डॉ गौतम ने कहा कि पार्टी ज्वाइनिंग करना और टिकट लेना दोनों दो चीजें हैं।पार्टी में टिकट लेने क...
रक्सौल में विशालकाय अजगर को देख कर मची अफरा तफरी,वन विभाग की जगह नगर परिषद का रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ फेल, नहर में गायब हो गया खतरनाक अजगर!

रक्सौल में विशालकाय अजगर को देख कर मची अफरा तफरी,वन विभाग की जगह नगर परिषद का रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ फेल, नहर में गायब हो गया खतरनाक अजगर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार नेपाल सीमावर्ती रक्सौल में घोड़ासहन नहर के किनारे एक पेड़ पर मंगलवार को विशाल अजगर देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।यह घटना रक्सौल के कोइरियाटोला नहर चौक पर हुई।वन विभाग को सूचना दी गई,लेकिन,वह नहीं पहुंच सकी। जिससे यह पता नहीं चल सका कि वास्तव में वह अजगर ही है या कोई दूसरा सर्प।यह कौतूहल बन गया कि आखिर अजगर पेड़ पर कैसे जा पहुंचा।इस मामले में हो हल्ला नहीं होता और लापरवाही कायम रहती तो कई जाने जा सकती थी।यह अजगर करीब100केजी और 20फिट लंबा था। रेस्क्यू ऑपरेशन और घटना का विवरणस्थानीय लोगों ने अजगर को एक पेड़ पर लिपटा हुआ देखा, जिसके बाद वहां भारी भीड़ जमा हो गई। पेड़ के नीचे चाय दुकानदार ने पहले देखा,उसके बाद भीड़ लग गई।लोग खतरों के बीच भी फोटो खींचने में जुट गए।प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि अजगर वाल्मीकि नगर के जंगलों से नहर के ...
एनडीए को बड़ा झटका:पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने जद (यू) से दिया इस्तीफा,कांग्रेस में हुए शामिल!

एनडीए को बड़ा झटका:पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने जद (यू) से दिया इस्तीफा,कांग्रेस में हुए शामिल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। बिहार के पूर्वी चंपारण में एनडीए को बड़ा झटका लगा है।पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने जद यू से इस्तीफा दे दिया है।उन्होंने मंगलवार को पार्टी के प्राथमिक सदस्य और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है।दोपहर उन्होंने राजधानी पटना स्थित सदाकत आश्रम कांग्रेस कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भी ले ली है।नवरात्री के अवसर पर बिहार कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कृष्णा अलावरू , बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र गुप्ता के समक्ष उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की ।सदस्यता लेने के बाद मुलाकात में राज्यसभा सदस्य सह पूर्व पार्टी अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और लोकसभा सदस्य पप्पू यादव ने भी श्री प्रसाद को शुभकामनाएं दी। यह इस्तीफा इसलिए भी चर्चा में आ गया क्योंकि,मुख्यमंत्री नीत...
जोर पकड़ रहा है रक्सौल को जिला बनाने की मांग,मुख्यमंत्री से है उम्मीद,क्योंकि,उन्होंने पहले भी दिया था आश्वासन!

जोर पकड़ रहा है रक्सौल को जिला बनाने की मांग,मुख्यमंत्री से है उम्मीद,क्योंकि,उन्होंने पहले भी दिया था आश्वासन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल को जिला बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है।विधान सभा चुनाव में यह मुद्दा गर्म हो गया है।पूछा जा रहा है कि क्या हुआ तेरा वादा,वो कसम वो इरादा..?पूर्व में जन प्रतिनिधियों ने जिला बनवाने का वायदा तो जरूर किया,लेकिन,पूरा नहीं हुआ।लेकिन, रक्सौल वासियों ने जिला की उम्मीद नहीं छोड़ी है।नारा दिया गया है कि जो रक्सौल को जिला बनाने का बात करेगा वही रक्सौल पर राज करेगा।इसको ले कर कई बार बिहार मुख्य मंत्री नीतीश कुमार को ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है।लोक सभा चुनाव के समय भेलाही में आयोजित चुनावी सभा में भी ज्ञापन सौप कर जोर शोर से मांग किया गया था कि रक्सौल को जिला बनाया जाए।जिस पर मुख्य मंत्री ने इशारों में सकारात्मक संकेत दिए।स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित रक्सौल शहर काफी विकसित शहर है।जिला बनने की सभी ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!