कोविड का टीका लेने वालों में महिलाएं आगे,तीसरे दिन 60 हेल्थ केयर वर्कर को लगा टिका!
रक्सौल।( vor desk )।कोविड टीकाकरण अभियान के तीसरे दिन भी रक्सौल में। टिका लगा। इसमें महिला हेल्थ केयर वर्कर आगे रहीं। मंगलवार को कुल 60 हेल्थ केयर वर्करो को वैक्सीनेशन ऑफिसर राजनन्दिनी सिंह व ज्योति कुमारी ने टिका लगाया।जिसमे 10 पुरूष व 50महिलाएं शामिल थी।इस दौरान अनुमंडलीय अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ चंदन कुमार सिंह को भी टिका लगाया गया।
इसकी जानकारी देते हुए अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह ने बताया कि मंगलवार को केवल पीएचसी के सत्र स्थल पर टिकाकरण हुआ।जिसमें 50 की संख्या में आशा एवं ममता ने टीका लिया।उन्होंने बताया कि सत्र स्थल पर सुरक्षा व व्यवस्थापन के दृष्टिकोण से पीएचसी के गार्ड के अलावें एसएसबी जवानों की भी तैनाती की गई है।मौके पर डॉ अमित जायसवाल,स्वास्थ्य प्रबन्धक आशिष कुमार, यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार,आईसीटीसी क...









