पीएम नरेंद्र मोदी ने किया बिहार में पेट्रोलियम प्रोजेक्ट का लोकार्पण,बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा-अब बनेगा आत्म निर्भर बिहार!
रक्सौल/हरिसिद्धि।(vor desk )।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 901 करोड़ रुपये की लागत से बिहार में पेट्रोलियम सेक्टर से जुड़े तीन प्रमुख प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया। जिसमें चंपारण (हरसिद्धि) LPG बॉटलिंग प्लांट, पूर्वी चंपारण का उद्घाटन भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान मंत्री सह सांसद राधा मोहन सिंह व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ने चंपारण वासियों की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
डॉ0 जायसवाल ने कहा कि 136 करोड़ की लागत से बना चंपारण (हरसिद्धि) LPG बॉटलिंग प्लांट की क्षमता 40 हजार सिलेंडर प्रतिदिन है। इस प्लांट के माध्यम से पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, गोपालगंज, सिवान, सीतामढ़ी और यूपी के कुशीनगर जिलें के उपभोक्ताओं को सेवा दी जा सकेगी। साथ ही प्लांट से हजारों लोगों को रोजगार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि ये प्लांट आत्मनिर्भ...









