रक्सौल में लॉक डाउन के बीच मना हनुमान जयंती,कोरोना से मुक्ति के लिए हुई प्रार्थना!
केक काट कर मनाया गया हनुमान जयंती
रक्सौल।(vor desk )। हनुमान जयंती बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। सभी हनुमान मंदिर को जयंती पर गेंदई के फूल व मालाओं, झालरों से भव्य तरीके से सजाया गया था। इस अवसर पर कही सुंदरकांड का पाठ तो कही कीर्तन भजन व अखंड मानस पाठ का आयोजन किया गया। लॉक डाउन के बीच जयंती घरों में मनाई गई।मंदिरों कोरोना से मुक्ति के लिए विशेष पूजन अर्चन हुआ।
इस अवसर पर मंदिरों में भक्तजनों व श्रद्धालुओं की संख्या नगण्य रही। शहर के मुख्यपथ स्थित आबकारी थाना परिसर में अवस्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना में भी भक्त नगण्य रहे।यहां हर वर्ष हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जाती रही है।लेकिन,इस बार बड़े आयोजन की बजाए सादे समारोह में पूजन सम्पन्न हुआ।पंडित उज्ज्वल मिश्रा व विजय मिश्रा ने पूजनोत्सव का नेतृत्व किया।मौके पर गोविंद मरोदिया ने बताया कि इस बार लॉक डाउन की वजह से बड़ा आयोजन...









