Tuesday, March 10

ब्रेकिंग न्यूज़

कोरोना आपदा में जरूरतमंदों को भोजन कराने के लिए एसआरपी  हॉस्पिटल ने किया विधायक डॉ0 अजय सिंह को  सम्मानित !

कोरोना आपदा में जरूरतमंदों को भोजन कराने के लिए एसआरपी हॉस्पिटल ने किया विधायक डॉ0 अजय सिंह को सम्मानित !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
लॉक डाउन में विधायक द्वारा जरूरतमंदों को राहत सामाग्री व भोजन वितरण कार्य को ले कर मिल रही सराहना! रक्सौल।(vor desk)।कोरोना रोक थाम के लिए देश मे लागू लॉक डाउन में जरूरतमंदों लोगों को खाधान्न वितरण व तैयार भोजन के पैकेट वितरण कार्य के लिए शहर के एसआरपी मेमोरियल हॉस्पिटल प्रबन्धन ने रक्सौल के भाजपा विधायक डॉ0 अजय कुमार सिंह को सम्मानित किया है। हॉस्पिटल के निदेशक व प्रसिद्ध डॉक्टर सुजीत कुमार व उद्योगपति संजय कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर धन्यवाद व शुभकामनाएं दी।वहीं,दोशाला ओढ़ाने के साथ ही मेमेंटो प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विधायक डॉक्टर सिंह ने जरूरतमंदों को राहत सामग्री उपब्ध करा कर संकट के समय न केवल मानवता का परिचय दिया,बल्कि,जन प्रतिनिधि होने का फर्ज भी जिम्मेवारी पूर्वक अदा किया है।जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए,कम होगी। मौके पर विध...
लॉक डाउन में विधायक व बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी, राजद नेता ने दी अनशन की चेतावनी!

लॉक डाउन में विधायक व बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी, राजद नेता ने दी अनशन की चेतावनी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
अगर नही हुआ पंचायत सेनिटाइज्ड तो बैठूंगा अनशन पर :सैफुल आजम रक्सौल।( vor desk )। युवा राजद प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आज़म के अगुवाई मे शुक्रवार को रक्सौल के हरदिया पँचायत के नौका टोला गांव मे कोरोना वायरस जैसे वैश्विक आपदा से बचाव के लिए ब्लीचिंग पावडर के छिड़काव व पंचायत को सेनिटाइज्ड के साथ राशन को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर पंचायत मे जल्द से जल्द ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव व पंचायत को सेनिटाइज्ड नही कराया गया तो सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान मे रखते हुए आगामी 7 मई से सैफुल आज़म के द्वारा आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।वही सैफुल आज़म ने आरोप लगाया कि स्थानीय जन प्रतिनिधि व अधिकारी के मिली भगत से आपदा कोष मे आए राशि को बन्दरबाट करने की कोशिश किया जा रहा है। आपदा राहत के नाम पर सिर्फ कागजी घोड़ा दौडाया जा रहा है। https://youtu.be/UuOW2DBpeoE नारेबाजी करते युवा रा...
बिहार के मजदूरों व छात्रों की उपेक्षा कर रही है एनडीए सरकार :रामबाबू यादव

बिहार के मजदूरों व छात्रों की उपेक्षा कर रही है एनडीए सरकार :रामबाबू यादव

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मजदूर दिवस पर मजदूरों के बीच रामबाबू यादव और रणजीत सिंह ने बांटे भोजन! रक्सौल।(vor desk)। 01 मई को मनाये जाने वाले मजदूर दिवस पर रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व कांग्रेस नेता रामबाबू यादव व स्वच्छ रक्सौल के रणजीत सिंह ने सँयुक्त रूप से गरीब व असहाय मजदूरों व उनके परिजनों के बीच भोजन का वितरण किया। https://youtu.be/9diQbtVnl8A शहर के लक्ष्मीपुर स्थित दीनदयाल नगर और आस पास के इलाके के मजदूर व असहाय लोगों के बीच भोजन के पैकेट बांटे गए। इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि बिना प्लानिंग के लॉक डाउन को तीसरी बार लागू करने के बाद देश मे भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है।लाखो मजदूर बिहार से बाहर अन्य प्रदेशों में फंसे हुए हैं।मोदी सरकार इस मुद्दे की उपेक्षा कर रही है।वहीं,नीतीश कुमार की सरकार अकर्मण्य बनी हुई है। उन्होंने कहा कि भुखमरी का निदान करने की बजाय घोषणा की जा रह...
अब देश मे 17 मई तक लॉक डाउन,गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी!

अब देश मे 17 मई तक लॉक डाउन,गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी!

खास खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
* दो हफ्तों के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउनदेश में 17 मई तक लॉकडाउन रहेगा जारीपटना।( vor desk )।देश में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है. इस बीच कोरोना संकट से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है. अब देश में 17 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा. गृह मंत्रालय के जरिए इसकी जानकारी दी गई.दरअसल, लॉकडाउन 2.0 की मियाद तीन मई को खत्म होने वाली है. हालांकि इससे पहले ही मोदी सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ाए जाने का फैसला किया गया है. अब चार मई से 17 मई तक ये लॉकडाउन 3.0 लागू रहेगा. इस दौरान जारी रहने वाली गतिविधियों के लिए गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी भी जारी की गई है.*ई-कॉमर्स को अनुमतिहालांकि मोदी सरकार ने इस बार लॉकडाउन में कुछ छूट दी है. इस छूट के मद्देनजर ग्रीन और ऑरेंज जोन में कई तरह क...
रक्सौल की महिलाएँ भी लॉक डाउन में कर रही हैं जरूरतमंदों की मदद!

रक्सौल की महिलाएँ भी लॉक डाउन में कर रही हैं जरूरतमंदों की मदद!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना वायरस के रोक थाम को ले कर जारी लॉक डाउन के क्रम में रक्सौल की महिलाएँ भी जरूरतमंद लोगों को मदद करती दिख रही हैं। इसी कड़ी में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रक्सौल इकाई ने भी जरुरत मन्दों के सहयोग में अपने हाथ बढ़ाये हैं। समिति की अध्यक्ष वीणा गोयल और सचिव सोनु काबरा ने बताया कि टीम ने दर्जनों लोगों को खधान्न आदि का वितरण किया है। उन्होंने बताया कि एक पैकेट में पांच किलो चावल,पांच किलो आटा ,एक किलो नमक,एक किलो सरसो तेल, एक किलो चीनी समेत संतरा,गुड़ और सौ सौ रुपये वितरित की गई है।उन्होंने बताया कि यह क्रम जारी है।वास्तविक जरूरत मन्दों को चिन्हित कर उन्हें पैकेट दिए जा रहे हैं। जरूरतमंदों के बीच मदद इधर,फाइट फ़ॉर हंगर के तहत हैप्पी गुप्ता ने अपने परिजनों अनिल कुमार,शोभा देवी ,स्वीटी कुमारी के साथ मिल कर राशन सामग्री की पैकेजिंग की।जिसे...
भाजपा ने  किया रक्सौल प्रखण्ड के जरूरतमंदों में भोजन के पैकेट का वितरण!

भाजपा ने किया रक्सौल प्रखण्ड के जरूरतमंदों में भोजन के पैकेट का वितरण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।एक तरफ बढ़ता लॉकडाउन दूसरी तरफ गहरी हो रही आर्थिक समस्याओं ने गरीबों का जीना दूभर कर दिया है। गरीब परिवारों के बीच रोजगार के साथ-साथ रोटी की भी विकट समस्या उत्पन्न हो चुकी है । इसी क्रम में भाजपा विधायक डॉ अजय कुमार सिंह ने रक्सौल विधानसभा के जरूरतमंद लोगों के बीच बीते सप्ताह से राशन वितरण एवं भोजन पैकेट वितरण का कार्य जारी रखा है । इसी अभियान के तहत गुरुवार को भोजन की गाड़ियों से रक्सौल नगर क्षेत्र के सुंदरपुर लेप्रोसी सेंटर से होते हुए टुमरिया टोला, नेपाली स्टेशन, डंकन चौक, कोरिया टोला, सहित नगर के विभिन्न वार्डों में भोजन वितरित किया गया है। इस वितरण कार्य में विधायक प्रतिनिधि प्रोफेसर अवधेश कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ, नगर महामंत्री कुंदन सिंह ,नगर उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह ,नागेंद्र पटेल सत्येंद्र सिंह ,चंद्र भूषण पांडे ,सुरेंद्र दास आ...
लॉक डाउन:सप्ताह में 4 दिन ही खुलेंगे व्यवसायिक प्रतिष्ठानें,तीन दिन चालू रहेगा होम डिलीवरी सर्विस!

लॉक डाउन:सप्ताह में 4 दिन ही खुलेंगे व्यवसायिक प्रतिष्ठानें,तीन दिन चालू रहेगा होम डिलीवरी सर्विस!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल ।( vor desk )।कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण एवं उक्त बीमारी से संभावित खतरे के मद्देनजर सम्पूर्ण बिहार में लॉक डाउन है। इस अवधि में खाद्यान्न, किराना, सब्जी, फल, दूध व दवा के प्रतिष्ठानों के खोलने का निर्देश प्राप्त है। उक्त निदेश के आलोक में पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने गुरुवार को आंशिक संशोधन करते हुए कुछ आदेश दिए हैं। जिसमें प्रतिष्ठानों के खुलने के समय में कुछ फेर-बदल किया है। जिसके अनुसार पूर्वी चंपारण जिला के सभी मेडिकल स्टोर 24×7 की अवधि में खुले रह सकते हैं। जबकि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जी व फल मंडी सुबह 6 बजे से 10 बजे तक एवं अपराह्न 2 बजे से अपराह्न 3बजे तक दूध की दुकान सुबह 6 बजे से 10 तक शाम 4 बजे से 5.30 तक खुले रहेंगे। किराना पंखा चश्मा एवं किताब की दुकानों के लिए समय सुबह 6 बजे से अपराह्न 3 बजे तक खुलेंगे जो निम्न दिन को न...
रक्सौल पुलिस ने पहुंचाया केक,कहा-हैप्पी बर्थ डे.. दिव्य राज!

रक्सौल पुलिस ने पहुंचाया केक,कहा-हैप्पी बर्थ डे.. दिव्य राज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल ।( vor desk )।लॉक डाउन में रक्सौल पुलिस बच्चों की हौसलाफजाई के लिए घर घर जा कर उनका बर्थ डे मना रही है।इसी क्रम में गुरूवार को रक्सौल थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह के निर्देश पर अवर थानाध्यक्ष विधि व्यवस्था भोगेन्द्र प्रसाद ने कौड़िहार चौक पर पहुंच कर बच्चे को जन्मदिन का केक दिया। रक्सौल के कौड़िहार निवासी हरिनारायण प्रसाद के पुत्र दिव्य राज ने अपने जन्मदिन के मौके पर रक्सौल पुलिस को फोन कर अपने जन्मदिन के बारे में बताया था। इसके बाद पहल करते हुए नगर थानाध्यक्ष श्री सिंह के निर्देश पर बच्चे के घर पुलिस केक लेकर पहुंची थी। इससे बच्चे की खुशी दुगुनी हो गयी। दिव्य राज ने पुलिस को इसके लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि पुलिस अंकल के कारण मेरा इस बार का जन्मदिन काफी खास हो गया है। वहीं पुअनि भोगेन्द्र प्रसाद ने मौके पर मौजूद लोगों से लॉकडाउन का पालन करने तथा घरो में रहने की अपील की। ज्...
पत्रकार तरुष कुमार ‘अंकित’ व उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी,बिहार पुलिस ने दर्ज की ऑन लाइन शिकायत!

पत्रकार तरुष कुमार ‘अंकित’ व उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी,बिहार पुलिस ने दर्ज की ऑन लाइन शिकायत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।पत्रकार तरुष कुमार 'अंकित' ने बिहार पुलिस को आवेदन दे कर कुछ लोगों द्वारा घर को हड़पने की साजिश के साथ ही जान से मारने की धमकी दिये जाने का आरोप लगाया है।रक्सौल के वार्ड संख्या 15 मौजे निवासी -स्व. अरुण कु. गुप्ता,स्व. गीता गुप्ता के पुत्र हैं।जो हिंदुस्थान समाचार बहुभाषी न्यूज़ एजेंसी अपने काम-काज के संदर्भ में ज्यादातर पटना या बाहर ही रहते हैं।उनका कहना है कि यहाँ मेरे परिवार में सिर्फ दो बड़ी बहनें रहती हैं।जिससे मेरे पड़ोस में रह रहे कुछ लोगों द्वारा मेरी निवास को हड़पने एवं मुझे व मेरे परिवार को लगातार जान से मारने कि धमकी दी जा रही हैं। इसी क्रम में आज मेरे घर के मुख्य द्वार पर आकर मुझे मारने कि कोशिश की गयी। जहाँ लोग पूरे देश में कोरोना महामारी कि दंश झेल रहें एवं लॉकडाउन में घर से बाहर न निकलने के निर्देश का पालन कर रहे हैं।वहीं इस तरह के वाक्ये से सनसनी है। ...
सीमा सुरक्षा पर सवाल:बीरगंज पुलिस ने हुंडी के ₹ साढ़े ग्यारह लाख के साथ युवक को दबोचा!

सीमा सुरक्षा पर सवाल:बीरगंज पुलिस ने हुंडी के ₹ साढ़े ग्यारह लाख के साथ युवक को दबोचा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
बीरगंज पुलिस की गिरफ्त में रुपया के साथ धराया युवक रक्सौल।( vor desk )।लॉक डाउन व भारत नेपाल सीमा सील होने के क्रम में सीमाई इलाके के पुलिस प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा में सेंधमारी कर अवैध रुपया लेन देन का खुलासा हुआ है। बता दे कि वैश्विक महामारी कोरोना को ले कर लॉक डाउन व सीमा सील है।ऐसे में केवल मालवाहक वाहन को छोड़ कर किसी के भी आने जाने पर रोक है। उसके बावजूद नेपाल पुलिस ने ना.62 प 9571नम्बर की 220 सि.सि.पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार बीरगंज महा नगरपालिका के वार्ड 16 इनरवा गाव के रहने वाले 29 वर्षीय लाल बाबु कुमार यादव नामक युवक से ग्यारह लाख पचास नेपाली मुद्रा को बरामद किया है।इस सम्बन्ध में पर्सा जिला की एसपी गंगा पंत ने एक प्रेस विज्ञप्ति के मध्यम से मिडिया को जानकारी दी है की उक्त ब्यक्ति रक्सौल से बीरगंज आ रहा था। जिसे पर्सा जिला के इनरवा पुलिस चौकी की पुलिस टीम ने रजतजयन...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!