रक्सौल में ‘हाथी’ की सवारी को ले कर ‘घमासान’,पूछ रहे लोग असली ‘महावत’ है कौन?
रक्सौल।( vor desk )।'हाथी मेरे साथी' के नारे के साथ दो सवार को ले कर चर्चा और अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर किसकी होगी नैया पार?फिलहाल यह तो समय एवं चुनाव नतीजे ही बताएंगे,लेकिन,फिलहाल, रक्सौल विधान सभा के लोग 'कन्फ्यूज 'हो गए हैं ।
फ़ोटो:बसपा कार्यालय में सिंबोल लेते मुखिया अरबिंद
दरअसल,रक्सौल के निवर्तमान विधायक डॉ0 अजय कुमार सिंह और आदापुर मुखिया संघ के अध्यक्ष सह हरपुर के मुखिया अरबिंद प्रसाद साह दोनो ही 'हाथी पर सवारी 'का दावा कर रहे हैं।
दोनो नेताओं के समर्थक अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में खम ठोक रहे हैं।दोनो ओर से बसपा की ओर से मिले सिंबोल के साथ तस्वीर वायरल हो रहा है।अपने अपने प्रत्याशी को उम्मीदवार बताने का दावा किया जा रहा है।
एक ओर फूल छाप यानी भाजपा से पांच टर्म विधायक रहे डॉ0 अजय कुमार सिंह के प्रतिनिधि रहे प्रो0 अवधेश कु...









