चिराग बोले-जो पीएम के सामने झूठ बोल कर गुमराह करता हो,वह बिहार का विकास क्या करेगा!
चिराग ने-बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट का विजन के लिए मांगा समर्थनचिराग ने कहा-मुख्यमंत्री को जेल भेजवाने के लिए लोजपा को वोट देंचिराग ने कहा कि शेर का बेटा हूं, अकेले मैदान में हूँ, वे चार चार दल से गठबन्धन किये हुए हैं
रामगढ़वा।( vor desk )। बिहार में नीतीश सरकार के विकास के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के नाम पर लूट मची हुई है। अगर लोजपा की सरकार बनी तो इन योजनाओं की जांच कर दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वही आगामी 10 नवम्बर के बाद नीतीश कुमार फिर कभी मुख्यमंत्री नही बनेंगे ।
उक्त बातें लोजपा के राष्ट्रीय सांसद व सांसद चिराग पासवान ने मंगलवार को रामगढ़वा उच्च विद्यालय के प्रांगण में सुगौली विधानसभा के लोजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री विजय प्रसाद गुप्ता के समर्थन में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि बिहार में अगल...









