Saturday, November 7

ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल के बीरगंज में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण:मिले 8 संक्रमित,एक की मौत

नेपाल के बीरगंज में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण:मिले 8 संक्रमित,एक की मौत

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )एक ओर जहां भारत मे बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या को ले कर नेपाल सरकार अलर्ट मोड पर है,वहीं,दुसरीं ओर रक्सौल से लगे नेपाल के वीरगंज में लगातार कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। पिछले एक पखवाड़े में संक्रमितों की संख्या 32हो गई है।पिछले दिनों 24 संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग के हाथ पावँ फूल गए थे।वहीं,ताजा जांच में शुक्रवार को फिर 8 संक्रमित मिलने से हड़कम्प है। वीरगंज स्थित नारायणी हॉस्पिटल के कोविड संयोजक सरोज रोशन दास ने बताया कि कुल 29 लोगो की थ्रोट सवाब की जांच हुई थी।जिसमे 8 संक्रमित मिले, जिसमे 6 पुरूष व 2 महिला शामिल हैं।सभी वीरगंज महानगरपालिका क्षेत्र के हैं। गुरुवार को भी 8 संक्रमित मिले थे।जिसमें 6 बीरगंज व 2 बारा जिला के थे। इधर,कोरोना से पर्सा जिला के कौवा बनकटैया निवासी नेपाली कांग्रेस नेता साबिर हुसैन की बीते दिनों मौत...
बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने लिया शपथ,सीएम लालबाबू राउत ने दी शुभकामनाएं!

बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने लिया शपथ,सीएम लालबाबू राउत ने दी शुभकामनाएं!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।बीरगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने शुक्रबार को एक कार्यक्रम के बीच शपथ लिया। क्लार्क रिर्सोट में शुक्रबार को प्रमुख निर्वाचन अधिकारी बालमुकुन्द खरेल ने बीरगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाया। बीरगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के 45 साधारण सभा में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए सुबोध गुप्ता को चुना गया।वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार अग्रवाल(पाटवारी), द्वितिय उपाध्यक्ष हरि गौतम सर्वसम्मति से चुने गए।जबकि महासचिव पद पर मनोजकुमार दास, कोषाध्यक्ष नवनित अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष अंकित चाचान समेत अन्य पदाधिकारियों को इस कार्यक्रम में प्रमुख निर्वाचत अधिकारी खरेल ने पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया। उक्त कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि प्रदेश नं. 2 के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउ...
व्यापारी से लुटे गए रकम  व दो कट्टे,पांच कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार!

व्यापारी से लुटे गए रकम व दो कट्टे,पांच कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।डीएसपी सागर कुमार झा के नेतृत्व में आदापुर व दरपा थाना की पुलिस टीम ने रक्सौल अनुमंडल के दरपा थाना क्षेत्र से 31 मार्च (बुधवार) की सुबह हुई दो लाख दस हजार रुपये व बाईक लूट की घटना के महज चौबीस घंटे में लूट की रकम के साथ तीन लूटेरो को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने अपराधियों के पास से दो कट्टा,पांच कारतूस व लूट की एक लाख अस्सी हजार नकद रकम भी बरामद किया है. पूर्वी चंपारण के एसपी नवीन चन्द्र झा ने बताया कि व्यवसायी लूट कांड को ले कर दर्ज कांड संख्या 37/21को ले कर गठित पुलिस टीम ने उक्त गिरफ्तारी की गई थी,जिसे उक्त सफलता मिली है. पुलिस के मुताबिक,घटना की सूचना मिलते हीं नाकेबंदी कर लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया गया था.पुलिस पुरी तरह से सक्रिय थी.तभी सूचना मिली की दुबहा के आगे एक बगीचा में कुछ अपराधी अपराध की सूचना बना रहे हैं.सूचना ...
रामगढ़वा के चम्पापुर के मनना गांव में अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या,हथियार बरामद,आक्रोश!

रामगढ़वा के चम्पापुर के मनना गांव में अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या,हथियार बरामद,आक्रोश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
गुरुवार की सुबह 5 बजे घटित हुई घटना,आक्रोश रामगढ़वा।(vor desk ) ।रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चम्पापुर पंचायत के मनना गाँव में अज्ञात अपराधियो ने एक युवक पन्नलाल साह (35वर्ष)को गोली मारकर हत्या कर दी । घटना गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे की है ।वही घटना की सूचना उक्त पंचायत के मुखिया शमशुल जोहा अंसारी की सूचना पर रामगढ़वा पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में सदल बल घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू की ,वही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक थ्री नट पिस्तौल व एक खोखा को बरामद किया है । वही घटना के बाबत मृतक के भाई मोहन लाल साह ने रामगढ़वा पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे मनरेगा पार्क के समीप अपने खेत मे गेहू की फसल काटने गया था उसी समय अज्ञात अपराधियो ने उसे गोली मार दी । गोली लगने के बाद उक्त युवक मनरेगा पार्क के बगल में बेहोश हो क...
रक्सौल पुलिस ने 245 बोतल  प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

रक्सौल पुलिस ने 245 बोतल प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।प्रतिबन्धित नशीली दवा के अवैध धन्धे के कारण आम जनों का जीना मुहाल है।बैंक रोड,स्टेशन रोड,आश्रम रोड ,डंकन रोड में इस धंधे का संगठित गिरोह सक्रिय है।इधर,इस सूचना पर पुलिस ने स्टेशन रोड स्थित ओल्ड इंडियन ऑयल के सामने से छापेमारी कर 245 बोतल प्रतिबन्धित नशीली दवा बरामद किया है।जिसमे विंसीरेक्स,ओनरेक्स जैसी दवा शामिल है। मंगलवार की शाम हुई छापेमारी में स्थानीय वार्ड 12 निवासी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।जबकि, अन्य भागने में सफल रहे। इसकी पुष्टि करते हुए रक्सौल थानाध्यक्ष सह निरीक्षक शशिभूषण ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।इधर,सूत्रों का कहना है कि स्टेशन रोड में एक मकान में चल रहे इस धंधे से आक्रोश था,जिसको ले कर मुहल्ले वासियो ने पुलिस को सूचना दी।इसी आधार पर छापेमारी में उक्त सफलता मिली।बताया गया कि एक मिट भुजा के दुकान से...
बिना विजा के प्रवेश कर रही विदेशी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

बिना विजा के प्रवेश कर रही विदेशी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।( vor desk )।रामगढ़वा पुलिस ने बुधवार की सुबह सुबह यात्री बस से सूचना के आधार पर एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तार विदेशी महिला के पास से पासपोर्ट व नेपाली विजा को बरामद किया है ।पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बुधवार को बताया कि रक्सौल से सूचना मिली थी कि कोई विदेशी महिला बिना पासपोर्ट व वीजा के नेपाल बॉर्डर होते हुए भारतीय सीमा में प्रवेश की है ।सूचना मिलने के उपरांत रामगढ़वा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएच पर चल रहे सभी यात्री बस व टेम्पू की जांच होने लगी ।तभी रक्सौल से मोतिहारी जाने वाली बस पर उक्त विदेशी महिला बैठी हुई थी जिसके बाद रामगढ़वा पुलिस ने उक्त विदेशी महिला को बस से उतार कर अपने हिरासत में ले लिया और इसकी सूचना थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने एसपी मोतिहारी ,रक्सौल एसडीपीओ इमिग्रेशन रक्सौल को दी ।वही थानाध्यक्ष ने बताया कि हिरा...
कोरोना पर भारी पड़ा होली का उत्साह:रक्सौल में  शांति,सौहार्द व परम्परागत ढंग से रंगोत्सव सम्पन्न!

कोरोना पर भारी पड़ा होली का उत्साह:रक्सौल में शांति,सौहार्द व परम्परागत ढंग से रंगोत्सव सम्पन्न!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सरकार के अलर्ट व गाइड लाइंस को ध्यान में रखते हुए सीमावर्ती रक्सौल में रंगों का महोत्सव का पर्व होली शालीनता व सादगी के बीच शांति पूर्ण ढंग से मनाई गई।कही किसी अप्रिय घटना की सूचना नही मिली। उमंग, उल्लास, उत्साह और परंपरा के रंगोत्सव पर्व होली के अवसर पर इस बार सावधानी बरतते हुए घरों में ही होली मनाने पर जोर रहा।सड़को पर होली की धूम पिछले वर्षों जैसी नही दिखी।डीजे पर थिरकने वाला झुंड भी गायब रहा।अच्छी बात यह रही कि कि फूहड़ता,अश्लीलता और नाले के कीचड़ से होली खेलने से परहेज किया गया।सौहार्दपूर्ण वातावरण में गुलाल के साथ शाम में लोग एक दूसरे से मिलने पहुंचे गुलाल लगाया।शुभकामनाएं दी। घरों में फगुआ का अंदाज बदला: फागुन में फगुआ खेलने का अंदाज इस बार पुराने मन मिजाज की ओर दिखा।सड़क पर धमाचौकड़ी बन्द होने के बाद लोगों ने परम...
घरों पर सुरक्षित रह कर मनाएं होली:शहर के इन प्रमुख लोगों ने दिया ऐसा सन्देश!

घरों पर सुरक्षित रह कर मनाएं होली:शहर के इन प्रमुख लोगों ने दिया ऐसा सन्देश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। होली पर्व 29 मार्च को मनाया जा रहा है। इस बार कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है, जिसे देखते हुए प्रशासन की ओर से कोविड गाइड लाइंस के अनुपालन का निर्देश है।यह पहली बार है,जब प्रतिबंधों के बीच रंगोत्सव मन रही है।शहर के कई प्रमुख व्यक्तियों ने भी सभी से घरों में और अपने परिवार के बीच ही पर्व की खुशी मनाने की अपील की है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ0 शरत चन्द्र शर्मा : कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। ऐसे में समझदारी ही सबसे बड़ा उपाय है। घरों में रहें और स्वजनों के साथ होली मनाएं। कोरोना की चेन को तोड़ना सबसे जरूरी है। होली का पर्व अगले वर्ष हम सब हंसी खुशी के साथ मनाएंगे। इस बार सावधानी बेहद जरूरी है। अपने साथ पड़ोसी को भी सतर्क रहने की अपील करें। सम्भावना संस्था के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्त : जान है तो जहान है।मौजूदा समय बेहद कठिन है। हम सब ...
विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा-सौहार्द व गरिमापूर्ण ढंग से अपने घर पर ही मनाएं पर्व

विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा-सौहार्द व गरिमापूर्ण ढंग से अपने घर पर ही मनाएं पर्व

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।पूरे देश में आज होली के त्योहार को धूमधाम से मनाया जा रहा है।फागुन के महीने में अबीर गुलाल के रंग में रंगा हुआ पूरा देश नजर आ रहा है।अलग अलग राज्यों में होली के रंग अलग अलग देखने को मिल रहे हैं। हालांकि कोरोना वायरस के कारण गलियों में वो धूम नजर नहीं आ रही है, जो पहले हुआ करती थी।मगर कोरोना के साए में सावधानी बरतते हुए लोगों का उत्साह कम नहीं है।लोग पूरी एहतियात के साथ होली का त्योहार सेलीब्रेट कर रहे हैं। होली के इस अवसर पर लोग अपने​प्रियजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं दे रहे हैं. इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ0संजय जायसवाल व रक्सौल के भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने क्षेत्रवासियों समेत देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने दी शुभकामनाएं: श्री सिन्हा ने कहा कि 'असत्य पर सत्य की...
‘गो कोरोना गो’ वाली टोपी और अबीर के संग सादगी से मनेगी होली!

‘गो कोरोना गो’ वाली टोपी और अबीर के संग सादगी से मनेगी होली!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना काल के बाद इस बार होली का रंग कुछ बदले अंदाज में है।खुशियां चुराने के लिए आम लोगों ने जहां जम कर खरीददारी की,वहीं रंगोत्सव के रंग में अपनी नई जिंदगी को रंगों से सरोबोर करने की तैयारी की भरपूर की । सावधानी के बीच खरीददारी का असर पिचकारी व रंगों के बाजार पर भी दिखा। इस बार परम्परागत रंगों की बिक्री कम हुई।यानी पानी मे रंग डालने और पेंट लगाने की प्रवृति से लोग सादगी पूर्ण होली की ओर बढ़ते दिखे। पहले के जमाने मे कीचड़युक्त कुर्ता फाड़ होली की बाजाये अबीर से होली खेलने की ओर ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है। बैंक रोड के आदर्श चौक स्थित किराना प्राचुन दुकानदार बिट्टू गुप्ता बताते हैं कि इस बार अबीर की बिक्री काफी बढ़ी ।खुश्बूयुक्त व बढ़िया क्वालिटी के अबीर की बिक्री खूब रही।जबकि,पुड़िया रंग ,स्प्रे व पेंट की बिक्री में काफी गिरावट आई ।इधर,पिचकारी की बिक्री तो खूब रह...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!