लॉक डाउन में रक्सौल में हुई दिन दहाड़े चाकूबाजी,एक युवक गम्भीर जख्मी!
रक्सौल।(vor desk )।लॉक डाउन में शहर में हुई चाकूबाजी की घटना से सनसनी फैल गई।सोमवार को शहर के आश्रम रोड में दिन दहाड़े एक युवक को चाकू मार दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय डंकन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां ऑपरेशन के बाद युवक खतरे से बाहर है।
बताया गया है कि जख्मी युवक रक्सौल के वार्ड संख्या 9 निवासी मो0 युसुफ के पुत्र मो. फैयाज के रूप में की गई है।
बताया गया है कि चाकू पेट के बाएं बगल में लगी है।
सूत्रों के मुताबिक,फैयाज बीरगंज में नौकरी करता है।लॉक डाउन में घरों से निकलना मना है।लेकिन,किसी काम से फैयाज बाजार आया था।लौटते वक्त करीब 12 बजे चाकू मार दी गई।
पुलिस को दिए गए बयान के आधार पर जांच व दो आरोपी दीपक और सनोज नामक युवकों की तलाश जारी की गई।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने मौजे निवासी दीपक कुमार को हिरासत में ले जांच व कार्रवाई को आगे बढ़ाया है।हालाकि...









