Tuesday, March 10

ब्रेकिंग न्यूज़

सुश्री आरती बनी रक्सौल एसडीओ,अमित कुमार बने बीपीएससी के विशेष कार्य पदाधिकारी!

सुश्री आरती बनी रक्सौल एसडीओ,अमित कुमार बने बीपीएससी के विशेष कार्य पदाधिकारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
एसडीओ अमित कुमार: तबादले के बाद बीपीएससी के विशेष कार्य पदाधिकारी रक्सौल।( vor desk )।बिहार सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है.छह अधिकारियों को एसडीओ बनाया गया है. महुआ के भूमि सुधार उप समाहर्ता कुमार रविंद्र को अनुमंडल पदाधिकारी पकड़ीदयाल के पद पर पदस्थापित किया गया है. ग्रामीण विकास विभाग, पटना की विशेष कार्य पदाधिकारी आरती को रक्सौल का एसडीओ बनाया गया है। वहीं वैशाली के भूमि सुधार उपसमाहर्ता रामबाबू बैठा को सिवान सदर का एडीओ बनाया गया है। जबकि ,रक्सौल एसडीओ अमित कुमार को बीपीएससी में विशेष कार्य पदाधिकारी व पकड़ीदयाल के एसडीओ मेधावी को विशेष कार्य पदाधिकारी, बिहार तकनीक सेवा आयोग भेजा गया है। बता दे कि आरती कुमारी रक्सौल की दूसरी महिला एसडिओ होंगी।इससे पह...
सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे मोतिहारी डीएम व एसपी ,दो जवान घायल, वाहन क्षतिग्रस्त

सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे मोतिहारी डीएम व एसपी ,दो जवान घायल, वाहन क्षतिग्रस्त

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/कोटवा।( vor desk )।शनिवार को जिले के कोटवा में हुए हादसे में मोतिहारी डीएम व एसपी घायल हो गए हैं।सड़क दुर्घटना में मोतिहारी एस पी नवीन चंद्र की गाड़ी पूर्ण क्षतिग्रस्त हो गई।दुर्घटना में पुलिस के कुछ जवान भी घायल हुए हैं। बताया गया कि मोतिहारी के डीएम शीर्षत कपिल अशोक एवं एसपी नवीन चंद्र झा क्वॉरेंटाइन सेंटर का निरीक्षण करने निकले थे। इसी क्रम में यह घटना घटित हुई।घटना एन एच 28 कोटवा कदम चौक के समीप की बताई गई है ।बताया गया है कि घटना में डीएम व एसपी को हल्की चोट आई है । लेकिन,वे खतरे से बाहर हैं।वहीं,तीन जवान घायल बताए गए हैं।जिसमे दो घायल जवानो को बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा गया है । बताया गया है कि डीएम व एसपी एक ही सफारी वाहन में सवार थे।इसी बीच एस्कॉर्ट वाहन टकरा गई।घायल जवान एस्कॉर्ट टीम के बताए गए हैं।सूत्रों ने...
सीमा सुरक्षा के नाम पर करते हैं फायरिंग,खुद चोरी छिपे बॉर्डर पार कर नेपाल पुलिस के जवान रक्सौल बाजार में करते हैं मार्केटिंग!

सीमा सुरक्षा के नाम पर करते हैं फायरिंग,खुद चोरी छिपे बॉर्डर पार कर नेपाल पुलिस के जवान रक्सौल बाजार में करते हैं मार्केटिंग!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नेपाल एपीएफ का जवान रक्सौल के आश्रम रोड में रक्सौल।( vor desk )।बॉर्डर पर फायरिंग करने वाली नेपाल आर्म्ड पुलिस व पुलिस बल के जवान खुद ही कानून तोड़ते दिख रहे हैं।लॉक डाउन व बॉर्डर सील के बावजूद रक्सौल बाजार पहुंच कर समान ख़रीदगी का वाक्या यहां चर्चा का विषय बन गया है। सीमा सील होने के बावजूद वे न केवल रक्सौल पहुँचे ,बल्कि,अपनी जरूरत के समानों की खरीद कर आराम से लौटते बने।बताया गया है कि ये बाइक से यहां आए थे।इसकी तस्वीर भी वायरल हो रही है।सवाल भी खड़े किए जा रहे हैं। रकसौल में 'कुछ लोगों' द्वारा इन्हें रोका गया,तो,आरजू मिन्नत पर उतर आए।बाद में उन्हें 'बख़्श' दिया गया।यह मामला इसलिए संगीन है कि ये आर्म्ड पुलिस फोर्स व नेपाल पुलिस के जवान वर्दी में थे।बॉर्डर सील है।लिहाजा इन्हें भी आने जाने की इजाजत नही है।उस पर भी बीरगंज समेत पर्सा व बारा जिला में निषेधाज्ञा जारी है।यानी कर्फ्यू ...
बकरी चराने को ले कर आदापुर के बरवाडीह गावँ में हुई हिंसक झड़प में वृद्धा की मौत!

बकरी चराने को ले कर आदापुर के बरवाडीह गावँ में हुई हिंसक झड़प में वृद्धा की मौत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर। ( vor desk )।स्थानीय थाना क्षेत्र के बरवाडीह-पोखरिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बकरी चराने के बहाने हुई हिंसक झड़प में एक 60 वर्षीया वृद्ध महिला की मौत हो गयी है। वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,घर के समीप रास्ते को लेकर बरवाडीह गांव निवासी श्री लाल यादव व उपेंद्र यादव तथा सिकिल यादव के बीच वर्षो से विवाद चल रहा था। इसी बीच बुधवार की सुबह करीब दस बजे बकरी चराने को लेकर उभय पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। आरोप है कि मारपीट के दौरान झड़प छुड़ाने गई श्रीलाल यादव की वृद्ध माता 70 वर्षिय अवंतिका देवी को मारपीट कर द्वितीय पक्ष ने गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, जिसकी तत्क्षण घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आदापुर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए म...
मृतक प्रवासी मजदूर के घर पहुंच कर डीएम ने आश्रित परिवार को प्रदान किया 1 लाख रुपये का चेक!

मृतक प्रवासी मजदूर के घर पहुंच कर डीएम ने आश्रित परिवार को प्रदान किया 1 लाख रुपये का चेक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।दिल्ली से आ रहे प्रवासी मजदूर की दुर्घटना में मृत्यु होने के बाद डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने आश्रित परिवार के घर पर पहुँचकर 1 लाख का चेक प्रदान किया है। उक्त चेक मृतक की पत्नी सहिदन खातून को दिया गया। बताया गया कि दिल्ली से घर साइकल से आते समय लखनऊ में कार ठोकर से उक्त मजदूर की मौत 9 मई 2020 को हो गई थी। मृतक सगीर अंसारी( 28 ) पलनवा थाना क्षेत्र के जैतापुर पंचायत के डैनिया टोला का निवासी था।वह दिल्ली में सिलाई कटाई का काम करता था।मृतक को दो पुत्र एक पुत्री है। डीएम ने बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना 2008 के अन्तर्गत 1 लाख रुपया की अनुदान राशि का चेक उनके आवास पर जाकर दिया।साथ ही परिजनों को सांत्वना भी दिया।इस मौके पर जिले के श्रम अधीक्षक राकेश रंजन,रामगढ़वा बीडीओ राकेश कुमार सिंह, सिंह, सीओ उमेश कुमार, रामगढ़वा थाना थानाध्यक्ष संजय कु...
जनाधिकार पार्टी(लोकतांत्रिक ) ने की अप्रवासी मजदूरों को अविलम्ब बुलाने व राज्य में  उन्हें रोजगार मुहैय्या की मांग!

जनाधिकार पार्टी(लोकतांत्रिक ) ने की अप्रवासी मजदूरों को अविलम्ब बुलाने व राज्य में उन्हें रोजगार मुहैय्या की मांग!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।जन अधिकार पार्टी (लोक तांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के आह्वान पर "बिहार मजदूर संघर्ष मार्च" कार्यक्रम के बाद सांकेतिक विरोध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लॉक डाउन में जन अधिकार पार्टी द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रक्सौल में आयोजित विरोध कार्यक्रम में सरकार के रवैये के प्रति विरोध करते हुए नाराजगी प्रकट की गई।साथ ही बिहार में मजदूरों-कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराने की जोरदार मांग की गई। इस दौरान जन अधिकार पार्टी के रक्सौल विधान सभा प्रभारी कृष्णा प्रसाद उर्फ नेता जी ने कहा कि मजदूरों द्वारा लगातार सैकड़ो किलोमीटर पैदल चलना,भुखमरी की समस्या उत्पन्न होना भयावह स्थिति को दर्शाता हैं।ऐसे में राज्य सरकार को मजदूरों के पीड़ा को ध्यान में रखकर देश के विभिन्न प्रदेशो में फंसे प्रवासी मजदूरों को वापस बुलाने के लिए फ्री ट्रेन चलाना चाहिए।जगह जगह शिविर लगा कर उ...
नेपाल में 5.3  मैग्नीट्यूड के भूकम्प का झटका,बिहार -नेपाल सीमा क्षेत्र में भी सहमे लोग!

नेपाल में 5.3 मैग्नीट्यूड के भूकम्प का झटका,बिहार -नेपाल सीमा क्षेत्र में भी सहमे लोग!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बीरगंज।( vor desk )।नेपाल में बीती रात्रि भूकम्प के झटके से लोग सहम गए।राष्ट्रीय भूकम्प मापन केन्द्र के मुताबिक,मंगलबार की रात 11 बज कर 53 मिनट (नेपाली समय) पर यह भूकम्प का झटका महसूस हुआ।दोलखा का जुगुल इसका केन्द्र विन्दु था।केंद्र के मुताबिक,रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 आंकी गई। इसे भूकम्प का पराकम्पन बताया गया।सूत्रों ने बताया कि भूकम्प के झटके को राजधानी काठमांडु व आस पास के जिलों समेत बीरगंज व कलैया आदि नेपाली क्षेत्रों के साथ ही बिहार नेपाल सीमाई इलाके तक महसूस किया गया ।कई लोग जग गए।एक दूसरे से फोन कर हाल चाल जाना।इसे लोगों ने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है।रक्सौल के धुरुव प्रसाद कुशवाहा व नुरुल्लाह खान ने भी बताया कि रक्सौल में यह झटका महसूस हुआ। हालांकि,फलवक्त किसी जान माल के क्षति की सूचना नही मिली है। ...
नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 217,’कोरोना हॉट स्पॉट’ बने पर्सा समेत बारा जिला में कर्फ्यू !

नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 217,’कोरोना हॉट स्पॉट’ बने पर्सा समेत बारा जिला में कर्फ्यू !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।मंगलवार को नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 217 पहुंच गई है ।जबकि,मंगलवार को एक ही दिन में पर्सा जिला में 57 लोगों में संक्रमण की पुष्टि से देश भर में हड़कंम्प मच गया।वहीं, सीमा क्षेत्र मे भी लोग दहशत में आ गए।क्योंकि,यह जिला बिहार के पूर्वी चम्पारण व पश्चिम चंपारण जिले से जुड़ा है।इस बीच,पर्सा और बारा जिला में 18 मई तक कर्फ्यू लगा दिया गया है।बोर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।नेपाल सेना सक्रिय हो गई है। बताया गया है कि राष्ट्रीय जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला काठमांडू टेकू के द्वारा किए गए परीक्षण में मंगलवार को प्रथम रिपोर्ट में बीरगंज( पर्सा जिला) के 39, बारा के 1, रुपन्देही के 9, तथा कपिलवस्तु के 8 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।इस हिसाब से नेपाल में कुल कोरोना संकर्मीतो को संख्या 191थी।वहीं, देर शाम दूसरी रिपोर्ट भी आ गई।नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय के...
पीएम मोदी ने 20 लाख करोड़ रु के आर्थिक पैकेज का किया एलान, 18 मई से नए नियम के साथ लॉकडाउन 4.0

पीएम मोदी ने 20 लाख करोड़ रु के आर्थिक पैकेज का किया एलान, 18 मई से नए नियम के साथ लॉकडाउन 4.0

ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
यह पैकेज आत्मनिर्भर भारत की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा नई दिल्ली(vor desk ): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई को रात 8 बजे एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित किया. कोरोना काल में यह देशवासियों के नाम पीएम मोदी का पांचवां संबोधन है. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना संकट का सामना करते हुए नए संकल्प के साथ मैं आज एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा कर रहा हूं. यह आत्मनिर्भर भारत की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा. यह पैकेज 20 लाख करोड़ रुपये का है. सरकार द्वारा कोविड19 पर किए गए एलान, आरबीआई के फैसले और आज का 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज मिलाकर, यह भारत की जीडीपी का 10 फीसदी है. ये 20 लाख करोड़ कुटीर उद्योग; सूक्ष्म, लघु, मंझोले, उद्योग यानी MSME के लिए हैं,  ये पैकेज उस श्रमिक, किसान के लिए है जो हर हालात, हर मौसम में दिन रात देशवासियों के लिए परिश्रम कर रहे हैं, ये ईम...
अब बीरगंज (पर्सा ) व बारा जिला में कोरोना मरीज की संख्या पहुंची 67,नेपाल में 191,मचा हड़कंम्प!

अब बीरगंज (पर्सा ) व बारा जिला में कोरोना मरीज की संख्या पहुंची 67,नेपाल में 191,मचा हड़कंम्प!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
संख्या में इज़ाफ़ा के संकेत,बीरगंज में सबसे पहले 3 भारतीय जमातियों में मिला था संक्रमण रक्सौल।( vor desk )।नेपाल के बीरगंज में मंगलवार को 39 कोरोना मरीजो की हुई पुष्टि हुई है।ये सभी बीरगंज छपकैया के वार्ड 1,2 व 3के निवासी बताए गए हैं।अब पर्सा जिला में कुल संक्रमितों की संख्या 64 पहुच गई है।वहीं,बारा जिला में 1संक्रमित की पुष्टि हुई है।अब बारा जिला में संकर्मीतो की संख्या हो गई कुल 3।यानी बीरगंज( पर्सा )व बारा जिला में 67 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।इलाज के बाद तीन कोरोना संक्रमित हो चुके हैं रोग मुक्त।वहीं, मंगलवार को नेपाल के स्वास्थ्य मन्त्रालय की पुष्टि के अनुसार ,नेपाल में कुल कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या 191पहुंच गई है। बता दे कि सबसे पहले तीन भारतीय जमातियों में कोरोना की पुष्टि हुई थी।जो बीरगंज के छपकैया इलाके में रह रहे थे।हाल ही में एक ही परिवार के कुल ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!