विधायक डॉ0 अजय ने किया 41 करोड़ की लागत से बनने वाले अनुमंडलीय अस्पताल समेत विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास!
*सीएम के वर्चुअल शिलान्यास के बाद विधायक डॉ0 अजय ने किया विभिन्न शिलापट्ट का अनावरण
रक्सौल।(vor desk) आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के पूर्व शहर में श्रृंखला बद्ध रूप से शिलान्यास समारोह का उत्सवी दृश्य दिखा। भाजपा विधायक डॉ अजय कुमार सिंह ने अनुमंडलीय अस्पताल समेत विभिन्न सड़को का शिलान्यास किया।इस दौरान उपस्थित बीजेपी के कार्यकर्ता व समर्थकगण विधायक डॉ0 अजय सिंह जिंदाबाद,बीजेपी जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे।
भाजपा कार्यकर्ता इस बात से काफी उत्साहित दिख रहे थे कि इस शिलान्यास के बाद सड़को का कायाकल्प हो जाएगा। उनका दावा था कि अब शहर सुंदर और सुविधायुक्त हो जाएगी।सड़को का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।जहां नही हुआ है,वहां,शीघ्र शुरू हो जाएगा।अब सपनो का रक्सौल बनेगा।
बता दे कि विधायक डॉ अजय सिंह ने इन सड़कों को चकाचक बनाने की घोषणा की थी।इसी कड़ी में उन्होंने लंबे इंतजार के ...









